Himachal Election 2022 Live: अमित शाह बोले- देवभूमि का विकास नहीं कर सकती कांग्रेस
{"_id":"63609d8b5a8f59620464b64a","slug":"himachal-election-2022-live-updates-hp-vidhan-sabha-chunav-date-candidates-list-schedule-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022 Live: अमित शाह बोले- देवभूमि का विकास नहीं कर सकती कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 01 Nov 2022 05:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Nov 2022 05:45 PM IST
खास बातें
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Live News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:45 PM, 01-Nov-2022
7 लाख परिवारों को मुफ्त अनाज दिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सौभाग्य योजना से हिमाचल में 13 हजार घरों का विद्युतीकरण हुआ है। करीब 7 लाख परिवारों को मुफ्त अनाज देने का काम किया। 9.5 लाख किसानों को प्रति साल 6 हजार रुपये उनके खाते में दिए जाते हैं। 1 लाख 40 हजार घरों में एलपीजी का कनेक्शन देने का काम भाजपा सरकार ने किया।
05:36 PM, 01-Nov-2022
महिलाओं को शौचालय तक नहीं दे पाये
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और हिमकेयर से 4 लाख परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। हमने सिर्फ वादे नहीं किए हैं, उसे पूरा भी किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि चार-चार पीढ़ी तक शासन किया, जवाहर लाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक, लेकिन महिलाओं को शौचालय तक नहीं दे पाये। ये कांग्रेस की कैसी गारंटी है, ऐसे गारंटी पर कौन विश्वास करेगा।
विज्ञापन
05:32 PM, 01-Nov-2022
राहुल गांधी से पूछा सवाल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले विकास की बात करते हैं। राहुल गांधी से मैं पूछना चाहता हूं कि अटल बिहारी वाजपेयी देश का अर्थतंत्र 11वें नंबर पर छोड़ गए थे, 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली लेकिन देश के अर्थतंत्र को 11वें से 10वें नंबर पर नहीं ला पाए।
Kasumpti, HP | Sonia-Manmohan's govt ran for 10 years but could not bring the country's economy from 11th to 10th no. but in last 8 years under PM Modi's leadership, India has become 5th largest economy...Make double engine govt again & we'll make HP drug-free: Union HM Amit Shah pic.twitter.com/xRHykQ1o1D
— ANI (@ANI) November 1, 2022
05:01 PM, 01-Nov-2022
देवभूमि का विकास नहीं कर सकती कांग्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के भट्ठाकुफर में चुनावी जनसभा में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। देश के अंदर उद्योग लग रहे हैं, अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है और देश की सुरक्षा चाक चौबंद हुई है। देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हिमाचल अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। हिमाचल में पांच वर्ष के अंदर एक परिवर्तन की लहर कैसी होती है, इसका अनुभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम जयराम ठाकुर की सरकार ने करके दिखाया है। ये कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। कसुम्पटी विस क्षेत्र में लगातार 20 सालों से कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे, लेकिन कुसुम्पटी का विकास नहीं कर पाए।
04:35 PM, 01-Nov-2022
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह छह साल के लिए निष्कासित
टिकट न मिलने के बाद बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे बागियों पर भाजपा ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने निष्कासन पत्र भी जारी कर दिया है।
BJP's Himachal Pradesh Vice President Ram Singh expelled from the party for the next 6 years, for contesting independently against the party's candidate in the upcoming state Assembly elections. https://t.co/chcyXs40WJ pic.twitter.com/73O8rZGFOQ
— ANI (@ANI) November 1, 2022
03:51 PM, 01-Nov-2022
भीमराव अंबेडकर को पूरा जीवन परेशान किया
कांग्रेस भीमराव अंबेडकर का नाम लेती है, लेकिन उन्हें पूरा जीवन परेशान करने का काम किया। भाजपा ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस और 20 नवंबर को संविधान दिवस बनाया। मऊ, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई में भीमराव अंबेडकर का स्मारक बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। कांग्रेस वालों के पास बस एक ही एजेंडा है, रिवाज है-रिवाज है। राहुल बाबा, कोई रिवाज नहीं है। उत्तराखंड के पहाड़ में रिवाज तोड़ा है, इस बार हिमाचल में भी रिवाज टूटने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:34 PM, 01-Nov-2022
80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले के करसोग में चुनावी जनसभा में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मां-बेटे के अलावा कोई दिखाई पड़ता है? जब मां-बेटे को ही पार्टी चलानी है तो मेरे युवा साथियो, आपकी जगह कहां रहेगी। भारतीय जनता पार्टी राजनीति के अंदर देश की सुरक्षा के लिए है। देश और दुनिया में सम्मान बढ़ाने के लिए है। देश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए है। भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए और विकास करने के लिए है। जवान 'वन रैंक वन पेंशन' की मांग करते थे, कांग्रेसी नहीं देते थे। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और साथ ही 'वन रैंक वन पेंशन' लागू कर 40 साल पुराना मसला समाप्त कर दिया। कोरोना के दौरान देश के 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन पहुंचाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाने वाली दुनिया में अगर कोई एकमात्र सरकार है तो वह भाजपा की सरकार है। कांग्रेस पार्टी के लिए हिमाचल टूरिस्ट स्पॉट है। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए हिमाचल कर्मभूमि है।
03:06 PM, 01-Nov-2022
सीढ़ियों पर बैठे सचिन पायलट
खुद गाड़ी ड्राइव करते सचिन पायलट।
- फोटो : संवाद
हमीरपुर में चुनावी जनसभा में पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट और हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मंच पर कुर्सी के बजाय सीढ़ियों पर बैठे। सचिन पायलट खुद गाड़ी ड्राइव कर हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा की चुनावी जनसभा में पहुंचे।
02:49 PM, 01-Nov-2022
शिमला पहुंचीं सोनिया गांधी
बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद मां सोनिया गांधी भी शिमला पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी बेटी प्रियंका के घर छराबड़ा में छुट्टियां बिताएंगी। वे प्रियंका गांधी से चुनाव प्रचार की फीडबैक भी लेंगी। सोनिया गांधी दोपहर एक बजे सड़क मार्ग से शिमला पहुंचीं। गौर रहे कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते सोनिया गांधी एक माह के भीतर दूसरी बार शिमला पहुंची हैं।
01:52 PM, 01-Nov-2022
सचिन बोले- भावनाओं में न बहें
सचिन पायलट ने कहा कि भावनाओं में बहकर वोट डालने का प्रकरण चलता है, लेकिन बहकावे में नहीं आना है। सरकार का हिस्सा रहने के बावजूद काम न करवा सकें तो उन्हें विदाई दो। भाजपा नेता आएंगे, बड़ी बातें करेंगे। आज हर वर्ग दुखी है। व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। भावनाओं में नहीं बहना है, बदलाव करना है। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए नेतृव में बदलाव करना होगा। कांग्रेस सरकार बनानी है। इसमें चूक न हो, इसके लिए आया हूं।