Himachal Election 2022 Live: भाजपा का घोषणा पत्र जारी- समान नागरिक संहिता, आठ लाख नौकरियों का वादा
{"_id":"63672d6858fa871ac24e4902","slug":"himachal-election-2022-live-hp-vidhan-sabha-chunav-date-party-candidate-list-manifesto-update-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022 Live: भाजपा का घोषणा पत्र जारी- समान नागरिक संहिता, आठ लाख नौकरियों का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 06 Nov 2022 07:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Nov 2022 07:00 PM IST
खास बातें
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 Live Latest Updates in Hindi: हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर इस समय रैलियों का दौर चर रहा है। पूरे राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में वोटिग होगी। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां कड़ी मेहनत से लगी हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:00 PM, 06-Nov-2022
चिंतपूर्णी और सुलह ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष निष्कासित
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने चिंतपूर्णी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरप्रीत कौर और सुलह ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमारी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। पार्टी प्रदेश महासचिव संगठन शांता राज्टा ने रविवार को यह जानकारी दी है। इन दोनों पर कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने का आरोप है।
04:11 PM, 06-Nov-2022
आज हर घर में गैस सिलिंडर: सीएम जयराम ठाकुर
सीएम जयराम ठाकुर ने कुल्लू के निरमंड में चुनावी जनसभा में कहा कि पहले सिलिंडर अमीर लोगों के घरों में होता था, आज हर घर में है। हिमाचल बिजली पैदा कर दूसरे राज्यों को देता है इसलिए हमने तय किया कि यहां गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के 125 यूनिट तक बिजली फ्री जाएगी।
विज्ञापन
03:09 PM, 06-Nov-2022
भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: अमित शाह
जसवां परागपुर विधानसभा में चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर पर छोड़कर गई थी, 11वें नंबर पर भी कांग्रेस सरकार नहीं लाई थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अर्थव्यवस्था को 16वें नंबर से 11वें नंबर पर पहुंचाया था।
02:46 PM, 06-Nov-2022
हिमाचल में फिर से बनेगी डबल इंजन की सरकार: धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल्लू में जन संपर्क अभियान के तहत भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में फिर से डबल इंजन की सरकार बनने वाली है क्योंकि यहां के लोगों ने अन्य सरकारें भी देखी हैं।
02:05 PM, 06-Nov-2022
अब रिवाज बदल गया: अमित शाह
हिमाचल के नगरोटा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के पास एक ही मुद्दा है कि यहां एक रिवाज है कि एक बार कांग्रेस आती है और एक बार भाजपा। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर में जाकर देखो रिवाज बदल गया है। अब एक बार भाजपा आती है तो बार-बार भाजपा आती है।
01:41 PM, 06-Nov-2022
कांग्रेस के घोषणा पत्र में विजन, न वजन
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला में कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने ही घोषणा पत्र पर विश्वास नहीं है। वे बस बोल देते हैं, उसमें न विजन है, न वजन है और न दिशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:28 PM, 06-Nov-2022
हिमाचल में भाजपा की सरकार जरूरी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकास के जो काम शुरू हुए हैं, उन विकास के कामों को गति देनी है। हिमाचल का विकास लगातार होता रहे, इसलिए वहां भाजपा की सरकार जरूरी है। आज कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करने जाऊंगा।
Kullu, HP | We've made up our minds to form double engine govt. Our PM focused on development & protection of dignity of Himalayan states.People of Uttarakhand created history by repeating govt, in HP also same thing will happen: Uttarakhand CM PS Dhami on his election tour in HP pic.twitter.com/fe1QaP8RCd
— ANI (@ANI) November 6, 2022
10:59 AM, 06-Nov-2022
महिलाओं को 33 प्रतिशत नौकरियों में आरक्षण देंगे
सीएम शगुन की राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। छात्राओं को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे। उचित मूल्य की दुकानों से चारा दिलाएंगे। स्त्री शक्ति कार्ड सभी महिलाओं को पहुंचाए जाएंगे। हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देंगे।
10:46 AM, 06-Nov-2022
मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपये सालाना दिए जाएंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के कार्यकाल में 6000 किलोमीटर सड़कें बनीं, आवास बने, गरीबों को राशन दिया, पांच साल की अवधि में एम्स बनाकर दिया। बल्क ड्रग फार्मा पार्क भी बनाया जा रहा है। भाजपा ने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने का वादा किया है। इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। आठ लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे। सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़ेंगे। पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मोबाइल क्लीनिक वैन हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। हिम स्टार्ट अप योजना चलेगी। एक्स ग्रेशिया राशि शहीदों के परिजनों के लिए बढ़ाएंगे। वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के गैर कानूनी इस्तेमाल पर रोक लगेगी। घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। सिर्फ इतना वादा किया है कि कर्मचारियों की जो भी अनियमितताएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।
10:29 AM, 06-Nov-2022
भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया
भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र - 2022' नाम दिया है। पिछले चुनाव में इसे स्वर्णिम दृष्टिपत्र नाम दिया गया था। राज्य सभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए आम लोगों और सभी बुद्धिजीवी वर्गों के सुझाव लिए गए। ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव बक्से भी रखे। हरेक वर्ग के चाहे वह किसान, महिला, व्यापारी, सैनिक, बुद्धिजीवी हों, इनके सुझाव ऑनलाइन मिले। 25 हजार से ज्यादा सुझाव दोनों माध्यमों से मिले हैं। महत्वपूर्ण सुझाव समाहित किए गए हैं। संकल्प पत्र - 2022 की लॉचिंग के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व भाजपा प्रभारी मंगल पांडे समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।