Udaipur City Palace Clashes LIVE: शोक भंग की रस्म पूरी, विश्वराज सिंह ने एकलिंगजी के किए दर्शन; लाल पगड़ी पहनी
{"_id":"6746bc339fc72d23230ce15a","slug":"rajasthan-royal-clash-in-udaipur-live-imposed-curfew-city-palace-vishvaraj-singh-to-visit-eklingji-temple-2024-11-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Udaipur City Palace Clashes LIVE: शोक भंग की रस्म पूरी, विश्वराज सिंह ने एकलिंगजी के किए दर्शन; लाल पगड़ी पहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 27 Nov 2024 04:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 27 Nov 2024 04:43 PM IST
खास बातें
Udaipur Royal Family Dispute Live: मेवाड़ राज परिवार के विश्वराज सिंह मेवाड़ राजतिलक के बाद सिटी पैलेस में अभी तक कुलदेवी के दर्शन नहीं कर पाए, लेकिन वह बुधवार को उदयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर भगवान एकलिंग के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
उदयपुर राजगद्दी विवाद
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:37 PM, 27-Nov-2024
शाम पांच बजे धूनी दर्शन के लिए जाएंगे विश्वराज सिंह
विश्वराज सिंह मेवाड़ शाम 5:00 बजे सिटी पैलेस में धूनी के दर्शन करेंगे। प्रशासन ने उन्हें का समय दिया है। धूनी दर्शन के साथ ही पिछले चार दिनों से चल रहे विवाद का पटाक्षेप भी हो जाएगा।
01:00 PM, 27-Nov-2024
धुनी माता के दर्शन पर फैसला अब
विश्वराज सिंह मेवाड़ का सिटी पैलेस स्थित धोनी माता जी के दर्शन का भी कार्यक्रम है। वे कब सिटी पैलेस जाते हैं और दर्शन करते हैं अभी यह तय नहीं है। दरअसल सिटी पैलेस और उसके पास पास 500 मीटर के क्षेत्र में धारा 163 भी लागू है, ऐसे में विश्वास सिंह के दर्शन के लिए प्रशासन क्या व्यवस्था करता है यह जल्द पता चलेगा।
विज्ञापन
12:43 PM, 27-Nov-2024
लाल पगड़ी में नजर आए विश्वराज
12:41 PM, 27-Nov-2024
दस्तूर की रस्म पूरी करने के लिए महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ एकलिंगजी मंदिर में दर्शन कर लिए हैं। भगवान शिव का 1300 साल पुराना यह मंदिर उदयपुर के कैलाशपुरी में स्थित है। यह मंदिर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट का हिस्सा है, जिसके प्रमुख विश्वराज सिंह के चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ हैं. राजपरिवार में पुराना संपत्ति विवाद चल रहा है।
12:12 PM, 27-Nov-2024
प्रमुख ठिकानों के प्रतिनिधि भी है साथ में
विश्वराज सिंह मेवाड़ के साथ में मेवाड़ रियासत काल के ठिकानों के सदस्य भी शामिल हैं। भिंडर राजघराने के सदस्य और वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधी लर सिंह भिंडर भी इस काफिले में शामिल है। दर्शन जाने से पहले रणधीर सिंह भिंडर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बीती रात लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मीडिया को बुलाकर जो कुछ भी बातें कही है वह साफ तौर पर झूठी हैं। पथराव को लेकर उन्होंने कहा कि पथराव सिटी पैलेस से हुआ था। मेवाड़ शांति से दर्शन करना चाहते थे।
12:05 PM, 27-Nov-2024
क्या है मामला
पूर्व मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह मेवाड़ के सोमवार को हुए राजतिलक के बाद उदयपुर में सिटी पैलेस स्थित कुलदेवता के दर्शन की मांग को लेकर चल रहे दबाव के बीच देर रात मामले ने हिंसक रूप धारण कर लिया। विश्वराज सिंह समर्थक जब देर रात सिटी पैलेस के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो सिटी पैलेस के अंदर से परिवार के अन्य सदस्यों के समर्थकों द्वारा पथराव कर दिया। फिर क्या था मामला गरमा गया। इधर, स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन को रिसीवर नियुक्त करना पड़ा। विवादित स्थल को लेकर कुर्की के आदेश जारी किए गए।
बता दें कि सोमवार को चित्तौड़गढ़ में राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह उदयपुर स्थित सिटी पैलेस में अपने कुल देवता के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उनके चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के नेतृत्व वाली महाराणा मेवाड फाउंडेशन ने सिटी पैलेस में किसी के भी अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:02 PM, 27-Nov-2024
लगभग 100 वाहनों का काफिला
विश्वराज सिंह के साथ एकलिंग जी के लिए करीब 100 वाहनों का काफिला रवाना हुआ है। समोर बाग के करीबी सूत्रों के अनुसार विश्वराज सिंह पहले एकलिंग जी के दर्शन करेंगे उसके बाद सिटी पैलेस में कुल देवता के दर्शन के लिए कुच करेंगे।
12:01 PM, 27-Nov-2024
एकलिंग जी के पट भी बंद, कैसे होंगे दर्शन
बता दें कि एकलिंग नाथ मंदिर भी दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के नियंत्रण में है। सोमवार को राजतिलक के साथ ही सार्वजनिक सूचना के बाद सिटी पैलेस और एकलिंग नाथ मंदिर के दरवाजे भी बंद कर दिए गए। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि विश्वराज सिंह एकलिंग जी के दर्शन भी कर पाएंगे या नहीं।
11:49 AM, 27-Nov-2024
Udaipur City Palace Clashes LIVE: शोक भंग की रस्म पूरी, विश्वराज सिंह ने एकलिंगजी के किए दर्शन; लाल पगड़ी पहनी
मेवाड़ राज परिवार के नए महाराणा विश्वराज सिंह ने सुबह अपने निवास समोर बाग में प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंत्रोचार के साथ अश्व पूजा की इसके बाद में एकलिंग जी के दर्शन के लिए रवाना हुए।
