Udaipur Murder Case Live: कल उदयपुर जाएंगे भाजपा के बड़े नेता, कन्हैया के परिजनों से मिलेंगे, कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील
{"_id":"62c1199f303007264b06325f","slug":"udaipur-murder-case-live-hindu-society-and-saint-will-protest-in-jaipur-in-protest-of-tailor-kanhaiyalal-murder","type":"live","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case Live: कल उदयपुर जाएंगे भाजपा के बड़े नेता, कन्हैया के परिजनों से मिलेंगे, कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 03 Jul 2022 11:01 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:01 PM IST
खास बातें
उदयपुर हत्याकांड के विरोध में जयपुर में संत समाज सड़क पर उतर आया। संतों के साथ हिंदू समाज के लोगों ने स्टेच्यू सर्किल पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जयपुर में हिंदू समाज का प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala Digital
लाइव अपडेट
10:54 PM, 03-Jul-2022
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या को लेकर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच कल सोमवार को भाजपा के कई बड़े नेता उदयपुर पहुंच सकते हैं। अभी तक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पहुंचने की जानकरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों नेता कन्हैया के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।
इधर, सोमवार को प्रशासन ने उदयपुर में लगे कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी है। हालांकि, अभी इंटरनेट सेवा शुरू नहीं की गई है। इससे पहले रविवार को कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील दी गई थी। इस दौरान बाजार खुले थे और लोगों ने खरीदारी भी की थी। सुरक्षा के लिहाज से अभी पूरे शहर में पुलिस का सख्त पहरा है। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात हैं।

10:02 PM, 03-Jul-2022
बजरंग दल कार्यकर्ता को गोली मारने की धमकी
दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बाजारा बंद कराने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता को जाने से मारने की धमकी दी गई है। मामला चूरू के सादुलपुर का है। राजगढ़ तहसील के गांव सरदारपुरा निवासी प्रवीण कुमार बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उदयपुर हत्याकांड के विरोध में एक जुलाई को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर बंद बुलाया था।
प्रवीण ने बताया कि बाजार बंद कराने को लेकर अब उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने पुलिस के बताया कि किसी व्यक्ति ने फोन कर उनसे कहा, तूने बाजार बंद कैसे करवाया, बाजार बंद करवाने वाला तू होता कौन है, अब तुझे गोली मारूंगा। पुलिस ने केस दर्ज कर प्रवीण को सुरक्षा दे दी है। साथ ही मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है।

08:11 PM, 03-Jul-2022
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद से हिंदू संगठनों का विरोध जारी है। रविवार में कई संगठनों ने जयपुर में हनुमान चालीसा का पाठ कर कन्हैया की हत्या का विरोध किया। इसके अलावा सुबह 7 से दोपहर 12 बजे अजमेर भी बंद रहा। इस बंद को सर्व समाज की ओर से बुलाया गया था। वहीं, कल सोमवार को बूंदी बंद का आह्वान किया गया है।
इधर, रविवार को उदयपुर में लगे कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील दी गई। इस दौरान सुबह आठ से शाम छह बजे तक बाजार खुले रहे। अब कल सोमवार से कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट दी गई है। हालांकि, नेटबंदी जारी रहेगी।
इधर, रविवार को उदयपुर में लगे कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील दी गई। इस दौरान सुबह आठ से शाम छह बजे तक बाजार खुले रहे। अब कल सोमवार से कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट दी गई है। हालांकि, नेटबंदी जारी रहेगी।
06:21 PM, 03-Jul-2022
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के पांच दिन बाद जयपुर में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। संभागीय आयुक्त विकास सीताराम भाले ने रविवार को इसके आदेश जारी कर दिए। वहीं सीकर में आज शाम छह बजे से नेट बंद कर दिया गया है। यह नेटबंदी कल दोपहर दो बजे तक रहेगी।
03:02 PM, 03-Jul-2022
उदयपुर के एडिशनल डीजीपी दिनेश एमएन ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों से भ्रमित न हो। कोई भी समस्या है तो प्रशासन और पुलिस से बात करे।
#WATCH | Rajasthan | Udaipur Additional DGP Dinesh MN appeals people to maintain peace, not get instigated by rumours pic.twitter.com/Te9pO7VTg1
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 3, 2022 ">http://#WATCH | Rajasthan | Udaipur Additional DGP Dinesh MN appeals people to maintain peace, not get instigated by rumours pic.twitter.com/Te9pO7VTg1
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 3, 2022
02:37 PM, 03-Jul-2022
अजमेर रहा बंद
अजमेर में रविवार को आधे दिन का बंद रखा गया। व्यापारिक एसोसिएशन दिन भर के बंद के पक्ष में था लेकिन युवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए बंद को दोपहर 12 बजे तक ही रखा गया। भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने भी बंद बाजारों का दौरा कर हालातों का जायजा लिया। वहीं नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने भी बाजारों का दौरा किया। सकल हिंदू समाज की ओर से राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:19 PM, 03-Jul-2022
कल बूंदी रहेगा बंद
कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में कोटा संभाग में कई कस्बे बंद रहे। विभिन्न धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों ने बंद का आह्वान कर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई है। बारां जिले के अटरू, कवाई कस्बा रविवार को बंद रहा। झालावाड़ के सुनेल, सारोला, पनवाड़ और दहीखेड़ा कस्बे में भी बंद का असर दिखा। इसी क्रम में सोमवार को बूंदी शहर और बारां जिले का मांगरोल कस्बा बंद रहेगा। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है कि इस बंद के दौरान कही कोई अप्रिय घटना ना होने पाए।
01:47 PM, 03-Jul-2022
प्रदर्शन के दौरान गहलोत सरकार पर बरसे लोग
जयपुर में सर्व हिंदू समाज की ओर से एक बड़ा सामूहिक प्रदर्शन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में संत और हिंदू समाज से लोग जुटे। प्रदर्शन में वक्ताओं ने गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। वहीं हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया। प्रदर्शन में लोग भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। इस दौरान जयश्री राम के नाम का उद्घोष किए गए। इसके साथ ही 'मदरसे बंद करो', 'पीएफआई पर ताला', 'राजस्थान का तालिबानीकरण बंद हो' जैसे नारे लगे। बड़ी संख्या में साधु-संत भी सभा में पहुंचे और जिन्होंने हिंदू को एकीकृत करने पर जोर दिया।

01:19 PM, 03-Jul-2022
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों के आतंकी कनेक्शन होने पर भाजपा को निशाने पर लिया है। यादव ने एक हत्यारे को भाजपा का कार्यकर्ता होने के साथ उसे नेता प्रतिपक्ष का पोलिंग एजेंट तक रहने का दावा किया है।
01:13 PM, 03-Jul-2022
गहलोत के मंत्रियों ने कटारिया को घेरा
उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्यारे का नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ फोटो वायरल हो गया है। जिसके बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस उदयपुर हत्याकांड को भाजपा की साजिश करार दे रही है। अब गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजेंद्र यादव ने भाजपा से माफी मांगने की मांग की है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादी भाजपा के कार्यकर्ता निकले हैं, अब सबकुछ साफ हो गया है।