Live
राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: जोबनेर में सरपंच चुनाव के नतीजे, कई पंचायतों में करीबी मुकाबला
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना के साथ गांवों में चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। प्रदेश के 16 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान के बाद अब नतीजे सामने आ रहे हैं। पहले चरण में 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों का चुनाव हो रहा है। मतगणना के दौरान गांवों में उम्मीदवारों और समर्थकों की नजर परिणामों पर टिकी है। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए इस लाइव के साथ...
लाइव अपडेट
जोबनेर पंचायत समिति में सरपंच चुनाव के नतीजे
ऐडन का बास: भूरी देवी 69 वोटों से जीतीं
ऐडन का बास में भूरी देवी ने 715 वोट हासिल कर ममता देवी (646) को हराया। ओबीसी महिला सीट पर 90.84 प्रतिशत मतदान हुआ।
आसलपुर: विमला की 1053 वोटों से बड़ी जीत
आसलपुर में विमला को 2069 वोट मिले, जबकि गीता देवी को 1016 वोट मिले। सामान्य महिला सीट पर विमला ने 1053 वोटों से जीत दर्ज की।
बाबरवालों की ढाणी: शीला कुमावत 1372 वोटों से जीतीं
शीला कुमावत ने 1939 वोट हासिल किए, जबकि ममता को 567 वोट मिले। ओबीसी महिला सीट पर 86.71 प्रतिशत मतदान हुआ।
बंशीपुरा: रामदयाल ने 106 वोटों से दर्ज की जीत
बंशीपुरा में रामदयाल को 718 वोट मिले। उन्होंने महेंद्र (612) को 106 वोटों से हराया।
बसड़ी कलां: राजू देवी बनीं सरपंच
बसड़ी कलां में सामान्य महिला सीट पर राजू देवी ने जीत दर्ज की। कुल 2644 मतदाताओं में से 2379 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 88.12 रहा।
बस्सी झाझड़ा: एकता शर्मा ने 24 वोटों से मारी बाजी
एकता शर्मा को 752 वोट मिले, जबकि गीता देवी को 728 वोट मिले। एकता शर्मा ने 24 वोटों से जीत दर्ज की।
बस्सी नागा: अनीता 30 वोटों से जीतीं
अनीता ने 401 वोट हासिल किए और मंजू कुमावत को 371 वोट मिले। अनीता ने 30 वोटों से जीत दर्ज की।
भगवतपुरा: बलवंत चौधरी 359 वोटों से जीते
बलवंत चौधरी को 640 वोट मिले, जबकि राजेश कलवानिया को 281 वोट मिले। ओबीसी सीट पर बलवंत चौधरी ने जीत दर्ज की।
भैंसावा: सुंदरी देवी को 736 वोटों से जीत
सुंदरी देवी ने 2324 वोट हासिल किए और प्रहलाद वर्मा को 1588 वोट मिले। एससी सीट पर सुंदरी देवी 736 वोटों से जीतीं।
भीखावास: पुष्पा देवी ने 285 वोटों से हराया
पुष्पा देवी को 707 वोट मिले, जबकि मधु किसान को 422 वोट मिले। सामान्य महिला सीट पर पुष्पा देवी विजयी रहीं।
भोजपुरा कलां: उर्मिला 187 वोटों से जीतीं
उर्मिला को 625 वोट मिले और फूलादेवी को 438 वोट मिले। उर्मिला ने 187 वोटों से जीत दर्ज की।
बोबास: अर्चना ने 137 वोटों से दर्ज की जीत
अर्चना को 998 वोट मिले, जबकि रवि कुमार जाजोरिया को 861 वोट मिले। एससी सीट पर अर्चना विजयी रहीं।
देहरा: ममता चौधरी 144 वोटों से जीतीं
ममता चौधरी ने 733 वोट हासिल किए, जबकि रूड़ी को 589 वोट मिले। सामान्य महिला सीट पर ममता चौधरी ने जीत दर्ज की।
धाणी बोराज: बिमला को 507 वोटों से जीत
बिमला ने 941 वोट हासिल किए और सीता को 434 वोट मिले। बिमला ने 507 वोटों से जीत दर्ज की।
धाणी नागान: गुलाब देवी 373 वोटों से जीतीं
गुलाब देवी को 846 वोट मिले, जबकि सुनीता को 473 वोट मिले। गुलाब देवी ने 373 वोटों से जीत दर्ज की।
ढिंढा: जयकुमार कुमावत ने 567 वोटों से हराया
जयकुमार कुमावत को 1051 वोट मिले, जबकि चौथमल को 484 वोट मिले। सामान्य सीट पर जयकुमार कुमावत ने जीत दर्ज की।
डूंगरी: लक्ष्मण कुमार मीणा 68 वोटों से जीते
लक्ष्मण कुमार मीणा ने 799 वोट हासिल किए, जबकि कैलाश चंद मीणा को 731 वोट मिले। एसटी सीट पर लक्ष्मण कुमार विजयी रहे।
डूंगरी कलां: डॉ. सीताराम जाट 106 वोटों से जीते
डॉ. सीताराम जाट को 745 वोट मिले और सुवालाल यादव को 639 वोट मिले। ओबीसी सीट पर डॉ. सीताराम जाट ने जीत दर्ज की।
ड्योढ़ी: देवाराम कुमावत 54 वोटों से जीते
देवाराम कुमावत को 602 वोट मिले, जबकि नारायण लाल को 548 वोट मिले। सामान्य सीट पर देवाराम विजयी रहे।
हिंगोनिया: संपत देवी की 1248 वोटों से बड़ी जीत
संपत देवी ने 1973 वोट हासिल किए, जबकि मीना कुलदीप को 725 वोट मिले। एससी महिला सीट पर संपत देवी ने 1248 वोटों से जीत दर्ज की।
जोरपुरा: शिवकरण जाट 210 वोटों से जीते
शिवकरण जाट को 870 वोट मिले, जबकि गिरधारी लाल कुमावत को 660 वोट मिले। सामान्य सीट पर शिवकरण जाट विजयी रहे।
जोरपुरा सुंदरियावास: प्रवीण सिंह नाथावत 273 वोटों से जीते
प्रवीण सिंह नाथावत ने 686 वोट हासिल किए, जबकि रामनिवास शर्मा को 413 वोट मिले। प्रवीण सिंह ने 273 वोटों से जीत दर्ज की।
करनसर: गिरिराज प्रसाद शर्मा की 608 वोटों से जीत
गिरिराज प्रसाद शर्मा को 1220 वोट मिले, जबकि विनोद कुमार यादव को 612 वोट मिले। गिरिराज प्रसाद ने 608 वोटों से जीत दर्ज की।
कुड़ियों का बास: अनीता वर्मा 355 वोटों से जीतीं
अनीता वर्मा ने 677 वोट हासिल किए, जबकि कंचन देवी को 322 वोट मिले। एससी सीट पर अनीता वर्मा विजयी रहीं।
लोहारवाड़ा: मोहनलाल ने 225 वोटों से दर्ज की जीत
मोहनलाल को 1030 वोट मिले, जबकि गणेशराम को 805 वोट मिले। सामान्य सीट पर मोहनलाल ने जीत दर्ज की।
मुरलीपुरा: पतासी देवी 57 वोटों से जीतीं
पतासी देवी ने 529 वोट हासिल किए, जबकि बिमला देवी को 472 वोट मिले। ओबीसी महिला सीट पर पतासी देवी विजयी रहीं।
किशनगढ़ रेनवाल की ग्राम पंचायतों में किसने मारी बाजी? देखें विजेताओं की पूरी सूची
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में ग्राम पंचायतों के नतीजे सामने आ रहे हैं। किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। अनतपुरा, बघावास, बस्सी खुर्द, भाड़वा, गादड़ी समेत कई पंचायतों में प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं, भदाल और डूंगरी का खुर्द ग्राम पंचायत के परिणाम आने बाकी हैं।
किशनगढ़ रेनवाल: अनतपुरा में मदनलाल कुमावत बने सरपंच
किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अनतपुरा में मदनलाल कुमावत ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर मदनलाल को 803 वोट मिले, जबकि बाबूलाल चौधरी को 634 वोट मिले। मदनलाल कुमावत ने 169 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 2,865 मतदाताओं में से 2,438 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 83.73 रहा।
बघावास में किरण यादव ने दर्ज की जीत
ग्राम पंचायत बघावास में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर किरण यादव सरपंच चुनी गईं। उन्हें 1,381 वोट मिले, जबकि मंजू यादव को 1,122 वोट मिले। किरण यादव ने 259 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में कुल 5,399 मतदाताओं में से 4,506 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 81.40 रहा।
बस्सी खुर्द में किरण देवी ज्योतिषी बनीं सरपंच
ग्राम पंचायत बस्सी खुर्द में किरण देवी ज्योतिषी ने सरपंच पद पर जीत हासिल की। सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर किरण देवी को 1,100 वोट मिले, जबकि राजू देवी को 703 वोट मिले। किरण देवी ज्योतिषी 397 वोटों से विजयी रहीं। पंचायत में 4,483 मतदाताओं में से 3,713 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 80.50 रहा।
भाड़वा में जगदीश प्रसाद ने मारी बाजी
ग्राम पंचायत भाड़वा में सामान्य वर्ग की सीट पर जगदीश प्रसाद ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,564 वोट मिले, जबकि गोविंद सिंह को 1,480 वोट मिले। जगदीश प्रसाद ने 84 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 5,436 मतदाताओं में से 4,200 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 74.96 रहा।
डूंगरसी का बास में अर्जुनलाल कुमावत बने सरपंच
ग्राम पंचायत डूंगरसी का बास में अर्जुनलाल कुमावत ने सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। सामान्य वर्ग की इस सीट पर अर्जुनलाल को 1,056 वोट मिले, जबकि जगदीश प्रसाद यादव को 461 वोट मिले। अर्जुनलाल कुमावत ने 595 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में मतदान प्रतिशत 85.99 रहा।
गादड़ी में राधा देवी सरपंच चुनी गईं
ग्राम पंचायत गादड़ी में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर राधा देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें 906 वोट मिले, जबकि हंसा देवी को 365 वोट मिले। राधा देवी ने 541 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। पंचायत में कुल 3,322 मतदाताओं में से 2,689 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 79.62 रहा।
हरसोली में मूलचंद रेगर ने दर्ज की जीत
ग्राम पंचायत हरसोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर मूलचंद रेगर सरपंच चुने गए। उन्हें 1,324 वोट मिले, जबकि जीवम राम वर्मा को 1,159 वोट मिले। मूलचंद रेगर ने 165 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 4,020 मतदाताओं में से 3,089 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 75.47 रहा।
इटावा में सरिता सरावता बनीं सरपंच
ग्राम पंचायत इटावा में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर सरिता सरावता ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,149 वोट मिले, जबकि बिल्लू देवी (बिमला देवी) को 1,098 वोट मिले। सरिता सरावता ने 51 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में मतदान प्रतिशत 73.88 रहा।
जुनसिया में संतोष देवी ने हासिल की जीत
ग्राम पंचायत जुनसिया में ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर संतोष देवी सरपंच चुनी गईं। उन्हें 869 वोट मिले, जबकि राधा कंवर को 697 वोट मिले। संतोष देवी ने 172 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में 2,148 मतदाताओं में से 1,892 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 85.99 रहा।
काबरों का बास में विमला बनीं सरपंच
ग्राम पंचायत काबरों का बास में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर विमला ने जीत दर्ज की। उन्हें 378 वोट मिले, जबकि पूजा रानी वर्मा को 293 वोट मिले। विमला ने 85 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में कुल 1,590 मतदाताओं में से 1,383 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 86.67 रहा।
खेड़ी मिलक में कानाराम यादव ने दर्ज की जीत
ग्राम पंचायत खेड़ी मिलक में सामान्य वर्ग की सीट पर कानाराम यादव सरपंच चुने गए। उन्हें 558 वोट मिले, जबकि रामनिवास को 411 वोट मिले। कानाराम यादव ने 147 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में 4,302 मतदाताओं में से 3,282 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 74.73 रहा।
लालासर में सांती बनीं सरपंच
ग्राम पंचायत लालासर में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर सांती ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,214 वोट मिले, जबकि टीजा देवी को 459 वोट मिले। सांती ने 755 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 3,648 मतदाताओं में से 3,017 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 81.39 रहा।
लूनियावास में राजेंद्र सिंह शेखावत जीते
ग्राम पंचायत लूनियावास में सामान्य वर्ग की सीट पर राजेंद्र सिंह शेखावत ने सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। उन्हें 1,586 वोट मिले, जबकि दिलीप सिंह शेखावत को 799 वोट मिले। राजेंद्र सिंह शेखावत ने 787 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में मतदान प्रतिशत 80.73 रहा।
मालिकपुरा में संतोष यादव बनीं सरपंच
ग्राम पंचायत मालिकपुरा में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर संतोष यादव ने जीत दर्ज की। उन्हें 902 वोट मिले, जबकि पतासी को 809 वोट मिले। संतोष यादव ने 93 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 3,610 मतदाताओं में से 3,039 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 81.66 रहा।
मांधा भीमसिंह में मालीराम ने हासिल की जीत
ग्राम पंचायत मांधा भीमसिंह में ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित सीट पर मालीराम सरपंच चुने गए। उन्हें 1,256 वोट मिले, जबकि नंदकिशोर को 1,055 वोट मिले। मालीराम ने 201 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में कुल 5,973 मतदाताओं में से 4,639 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 74.52 रहा।
मुंडली रंजीतपुरा में कानाराम जाट बने सरपंच
ग्राम पंचायत मुंडली रंजीतपुरा में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर कानाराम जाट ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,244 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मगनी राम को 1,071 वोट मिले। कानाराम जाट ने 173 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में कुल 3,133 मतदाताओं में से 2,718 ने मतदान किया। यहां 31 वोट अवैध रहे और मतदान प्रतिशत 85.76 रहा।
राज्य की सबसे ऊंची ओरिया ग्राम पंचायत में प्रकाश राणा बने सरपंच
राजस्थान में पंचायत चुनाव के दौरान ओरिया ग्राम पंचायत चर्चा का केंद्र रही. राज्य की सबसे ऊंची और धनवान ग्राम पंचायत मानी जाने वाली ओरिया में प्रकाश राणा ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चेलाराम को 339 मतों के अंतर से हराया. ओरिया ग्राम पंचायत में कठिन पहाड़ी रास्तों और दूरस्थ स्थानों पर बने मतदान केंद्रों के बावजूद ग्रामीणों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. इस चुनाव में प्रकाश राणा की जीत के बाद ग्राम पंचायत में सरपंच पद के परिणाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया.
दूदू पंचायत चुनाव परिणाम LIVE: कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के नतीजे घोषित
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में दूदू पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के नतीजे सामने आ रहे हैं। नयागांव, बिंगोलाव, चरसड़ा, दांतरी, धंधोली, गागरडू समेत कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। यहां देखें गांववार चुनाव परिणाम और जीत-हार का अंतर।
नयागांव में रेखा गुर्जर बनीं सरपंच दूदू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नयागांव में रेखा गुर्जर ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर रेखा गुर्जर को 607 वोट मिले, जबकि मीठू को 502 वोट मिले। रेखा गुर्जर ने 105 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 91.52 प्रतिशत मतदान हुआ।
बिंगोलाव में मेघा ने दर्ज की जीत
ग्राम पंचायत बिंगोलाव में मेघा सरपंच चुनी गईं। सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर मेघा को 741 वोट मिले, जबकि संतोष को 646 वोट मिले। मेघा ने 95 वोटों से जीत दर्ज की। यहां मतदान प्रतिशत 91.77 रहा।
चरसड़ा में ललिता देवी बनीं सरपंच
ग्राम पंचायत चरसड़ा में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर ललिता देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें 912 वोट मिले, जबकि गीता बैरवा को 622 वोट मिले। ललिता देवी ने 290 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 90.73 प्रतिशत मतदान हुआ।
दांतरी में सनोठ देवी ने मारी बाजी
दूदू की ग्राम पंचायत दांतरी में सनोठ देवी सरपंच चुनी गईं। अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर सनोठ देवी को 874 वोट मिले, जबकि सुगना देवी को 646 वोट मिले। सनोठ देवी 228 वोटों से विजयी रहीं। यहां मतदान प्रतिशत 87.61 रहा।
धंधोली में अमरचंद जांगिड़ बने सरपंच
ग्राम पंचायत धंधोली में अमरचंद जांगिड़ ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित इस सीट पर अमरचंद को 906 वोट मिले, जबकि राकेश चौधरी को 439 वोट मिले। अमरचंद जांगिड़ ने 467 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 79.57 प्रतिशत मतदान हुआ।
गागरडू में धर्मराज खटीक जीते
ग्राम पंचायत गागरडू में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर धर्मराज खटीक ने जीत दर्ज की। उन्हें 911 वोट मिले, जबकि प्रहलाद बैरवा को 549 वोट मिले। धर्मराज खटीक ने 362 वोटों से जीत हासिल की। यहां मतदान प्रतिशत 78.69 रहा।
गहलोटा में रामराज सेवदा बने सरपंच
ग्राम पंचायत गहलोटा में सामान्य वर्ग की सीट पर रामराज सेवदा ने जीत दर्ज की। उन्हें 467 वोट मिले, जबकि गिरधारी चौधरी को 400 वोट मिले। रामराज सेवदा 67 वोटों से विजयी रहे। पंचायत में 82.61 प्रतिशत मतदान हुआ।
गैजी में कंवरी देवी ने दर्ज की जीत
ग्राम पंचायत गैजी में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर कंवरी देवी सरपंच चुनी गईं। कंवरी देवी को 951 वोट मिले, जबकि पिंकी चौधरी को 882 वोट मिले। उन्होंने 69 वोटों से जीत दर्ज की। यहां मतदान प्रतिशत 92.26 रहा।
हरसोली में हंसा देवी बनीं सरपंच
ग्राम पंचायत हरसोली में ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर हंसा देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें 1116 वोट मिले, जबकि कमला को 982 वोट मिले। हंसा देवी 134 वोटों से विजयी रहीं। पंचायत में 86.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
हातूपुरा में लाली ने हासिल की जीत
ग्राम पंचायत हातूपुरा में ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर लाली सरपंच चुनी गईं। उन्हें 627 वोट मिले, जबकि नंदू को 539 वोट मिले। लाली ने 88 वोटों से जीत दर्ज की। यहां मतदान प्रतिशत 87.39 रहा।
इटाखोई में मोनू राम भील बने सरपंच
ग्राम पंचायत इटाखोई में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर मोनू राम भील ने जीत दर्ज की। उन्हें 991 वोट मिले, जबकि प्रधान लाल मीणा को 324 वोट मिले। मोनू राम भील ने 667 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 67.02 प्रतिशत मतदान हुआ।
जडावता में सुनीता शर्मा जीतीं
ग्राम पंचायत जडावता में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर सुनीता शर्मा सरपंच चुनी गईं। उन्हें 967 वोट मिले, जबकि विमलेश कंवर को 619 वोट मिले। सुनीता शर्मा ने 348 वोटों से जीत दर्ज की। यहां मतदान प्रतिशत 92.21 रहा।
केरिया बुजुर्ग में भानु प्रताप सिंह खंगारोत बने सरपंच
ग्राम पंचायत केरिया बुजुर्ग में सामान्य वर्ग की सीट पर भानु प्रताप सिंह खंगारोत ने जीत दर्ज की। उन्हें 595 वोट मिले, जबकि सीताराम को 489 वोट मिले। भानु प्रताप सिंह 106 वोटों से विजयी रहे। पंचायत में 88.82 प्रतिशत मतदान हुआ।
लापोड़िया में गीता देवी बनीं सरपंच
ग्राम पंचायत लापोड़िया में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर गीता देवी ने जीत हासिल की। उन्हें 506 वोट मिले, जबकि मना देवी को 478 वोट मिले। गीता देवी 28 वोटों से विजयी रहीं। यहां मतदान प्रतिशत 88.96 रहा।
मामाणा में रमेश कुमार सारण जीते
ग्राम पंचायत मामाणा में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर रमेश कुमार सारण ने सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। उन्हें 1398 वोट मिले, जबकि सोना राम गुर्जर को 1179 वोट मिले। रमेश कुमार सारण ने 219 वोटों से जीत दर्ज की। पंचायत में 87.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
मरवा में ओमप्रकाश बने सरपंच
ग्राम पंचायत मरवा में सामान्य वर्ग की सीट पर ओमप्रकाश ने जीत दर्ज की। उन्हें 856 वोट मिले, जबकि रामनिवास सैनी को 736 वोट मिले। ओमप्रकाश 120 वोटों से विजयी रहे। यहां मतदान प्रतिशत 88.08 रहा।
मोरड़ा में लाली देवी ने दर्ज की जीत
ग्राम पंचायत मोरड़ा में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर लाली देवी सरपंच चुनी गईं। उन्हें 893 वोट मिले, जबकि सुशीला को 436 वोट मिले। लाली देवी ने 457 वोटों से जीत हासिल की। पंचायत में 86.05 प्रतिशत मतदान हुआ।
नानण में किशनलाल वर्मा बने सरपंच
ग्राम पंचायत नानण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर किशनलाल वर्मा ने जीत दर्ज की। उन्हें 630 वोट मिले, जबकि किशनलाल बैरवा को 543 वोट मिले। किशनलाल वर्मा 87 वोटों से विजयी रहे। यहां मतदान प्रतिशत 86.78 रहा।
पड़ासोली में कांटे का मुकाबला, भंवर सिंह खंगारोत जीते
ग्राम पंचायत पड़ासोली में सामान्य वर्ग की सीट पर भंवर सिंह खंगारोत ने जीत दर्ज की। उन्हें 842 वोट मिले, जबकि राकेश को 820 वोट मिले। भंवर सिंह खंगारोत ने महज 22 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। पंचायत में 90.09 प्रतिशत मतदान हुआ।
जयपुर पंचायत चुनाव: चौमूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव के नतीजे
जाटावाली: बंशीधर मीणा सरपंच पद पर विजयी घोषित।
जयपुर में पंचायत चुनाव के नतीजे: रामसिंहपुरा में हंसा देवी सरपंच बनीं, सांवली में छोटी देवी जाट ने मारी बाजी
जयपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। झोटवाड़ा की रामसिंहपुरा ग्राम पंचायत में हंसा देवी ने जीत दर्ज की। वहीं, मौजमाबाद क्षेत्र की सांवली ग्राम पंचायत में छोटी देवी जाट और लोरड़ी ग्राम पंचायत में रामकुंवार सरपंच निर्वाचित हुईं।रामसिंहपुरा में हंसा देवी ने सुमन कुमावत को हराया
झोटवाड़ा की रामसिंहपुरा ग्राम पंचायत में हंसा देवी सरपंच का चुनाव जीत गईं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुमन कुमावत को हराया। हंसा देवी को 1009 वोट मिले, जबकि सुमन कुमावत को 892 मत प्राप्त हुए।
सांवली में छोटी देवी जाट 120 वोट से विजयी
जयपुर जिले के मौजमाबाद क्षेत्र की सांवली ग्राम पंचायत में छोटी देवी जाट ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 120 मतों से हराया। मौजमाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोरड़ी में रामकुंवार सरपंच निर्वाचित हुईं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 122 मतों से हराकर जीत हासिल की।
राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: जोबनेर में सरपंच चुनाव के नतीजे, कई पंचायतों में करीबी मुकाबला
पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव कराए गए। मतदान पूरा होने के बाद गांवों में मतगणना शुरू हुई। कई जगह परिणाम घोषित होने लगे हैं, जबकि अन्य स्थानों पर मतगणना जारी है। नतीजों के साथ ही गांवों में नए सरपंच और वार्ड पंचों को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है।3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच चुने जा रहे
पहले चरण में कुल 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों का चुनाव किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन पदों के नतीजे स्थानीय राजनीति और पंचायतों के नेतृत्व के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। मतगणना पूरी होने के साथ अलग-अलग ग्राम पंचायतों में विजेताओं के नाम सामने आएंगे।
जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों पर भी टिकी नजर
जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए। यहां करीब 7.43 लाख मतदाता थे। प्रदेशभर में 85 लाख से अधिक मतदाता इस चुनाव प्रक्रिया से जुड़े रहे। मतदान के दौरान कुछ जगह झड़प की घटनाएं भी सामने आईं। अब मतगणना और परिणामों पर सभी की नजर है।