Rajasthan Exit Poll: दस में से सात एग्जिट पोल में भाजपा को मिल रही बढ़त, सिर्फ तीन में कांटे का मुकाबला
Rajasthan Election 2023 Exit Poll Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी होने के बाद भाजपा बढ़त में दिख रही है। दस एजेंसियों के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा सात में बढ़त बनाए हुए है, जबकि तीन में मुकाबला देखने को मिल रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार तो पुराना रिवाज जारी रहने वाला है। हकीकत क्या है, ये तो 03 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
#WATCH जयपुर (राजस्थान): विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर राजस्थान मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा, "मैंने अलग-अलग सर्वे देखा तो उसमें कांग्रेस आगे है। मैं लोगों को समझा रहा था कि बीजेपी फर्जी की सरकार हैं ये लोग मौहाल बना रहे हैं। ...छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस… pic.twitter.com/2ByKSuxD8u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2023
भाजपा माहौल बना रही है: प्रताप खाचरियावास
विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर राजस्थान मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि मैंने अलग-अलग सर्वे देखे तो उसमें कांग्रेस आगे है। मैं लोगों को समझा रहा था कि बीजेपी फर्जी की सरकार है, ये लोग माहौल बना रहे हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बना रही है।
#WATCH एग्जिट पोल पर राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा, "... कुछ एग्जिट पोल जो दिखाए गए हैं कुछ चैनलों पर उनमें दम नहीं है, एग्टिज पोल पर नहीं जाया जा सकता है... जनता की पसंद और उनका निर्णय 3 तारीख को सामने आएगा, कांग्रेस सरकार बनाएगी..."#RajasthanElection pic.twitter.com/QteN2NL45D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2023
एग्जिट पोल में दम नहीं: महेश जोशी
एग्जिट पोल पर राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि चैनलों पर जो एग्जिट पोल दिखाए गए हैं, उनमें दम नहीं है। एग्टिज पोल पर नहीं जाया जा सकता है। जनता की पसंद और उनका निर्णय तीन तारीख को सामने आएगा, कांग्रेस सरकार बनाएगी।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, "राजस्थान में निश्चित है कि पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है।...राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है।... एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे है और 3 तारीख को भी छत्तीसगढ़… pic.twitter.com/8esLnsZ1vE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2023
तय है कि राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती
विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में निश्चित है कि पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है। एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे है और तीन तारीख को भी छत्तीसगढ़ में जो नतीजे आएंगे वो बीजेपी के पक्ष में ही आएंगे।
मेवाड़
भाजपा: 23-27 सीटें
कांग्रेस : 11-15 सीटें
अन्य: 04-06
हाड़ौती
भाजपा: 11-15 सीटें
कांग्रेस : 02-06 सीटें
अन्य: 0
ढूंढाड़
भाजपा: 25-29 सीटें
कांग्रेस : 26-30 सीटें
अन्य: 00- 05
शेखावाटी
भाजपा: 07-11 सीटें
कांग्रेस : 09-13 सीटें
अन्य: 00- 02
राजस्थान में चुनावी नतीजों से ठीक पहले सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि धर्म का कार्ड नहीं चला तो राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनेगी। उन्होंने कहा धर्म का कार्ड चला तभी हम हारेंगे। जैसे इन्होंने एमपी, कर्नाटक में सरकार गिराई वैसी सरकार राजस्थान में गिराने में फेल हो गए। इसलिए सोच समझकर सबने दिल्ली में प्लानिंग की होगी कि इस बार राजस्थान में हमें कांग्रेस सरकार रिपीट नहीं होने देनी है, लेकिन लगता है कि इनका परसेप्शन चलेगा नहीं।
हम सरकार बना रहे हैं। सटोरिए कुछ भी कह दें, मीडिया कुछ भी कह दे, मेरा हंच कहता है कि पिछले 6 महीने में मैं जो सुन चुका हूं गांवों में उससे लगता है कि हम सरकार बनाएंगे। यह पहली सरकार है देश में जिसके खिलाफ कोई एंटी इनकमबेंसी नहीं है। बीजेपी का वोटर भी यही कहेगा कि सीएम ने काम करने में कोई कमी नहीं रखी।
पायलट बोले- जनता भी बड़ी समझदार है
वहीं, सचिन पायलट ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी। जनता भी बड़ी समझदार है, वो सारी बातें सुनती है। वह सही निर्णय लेती है और अल्टिमेटली जनता का निर्णय सभी को स्वीकार्य है।