फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election 2023 Live: 20 अक्तूबर को दुष्यंत चौटाला करेंगे रोड शो, टिकटों को लेकर कांग्रेस का मंथन पूरा

Wed, 18 Oct 2023 11:03 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 18 Oct 2023 11:03 AM IST
खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पहली लिस्ट में 41 नाम पर मोहर लगाई है। इसके बाद से अधिकांश सीटों पर विरोध बढ़ा हुआ है। ऐसे में अगली सूची जारी होने से पहले जेपी नड्डा लगातार कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। साथ ही डैमेज कंट्रोल को लेकर भी पार्टी का मंथन चल रहा है। इसी रणनीति के तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को अजमेर और कोटा शहर के लोगों से मिलेंगे।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Live Rajasthan Assembly Election Schedule Bjp Congress Candidate List News
Rajasthan Election 2023 Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:06 PM, 18-Oct-2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची को लेकर बुधवार को नई दिल्ली में सीईसी की बैठक खत्म हो गई। सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बैठक में मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, बैठक में करीब 106 नामों पर सहमति बनी है। देर शाम तक यह सूची जारी हो सकती है। इधर, टिकटों की आस में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनावों में जननायक जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 20 अक्तूबर को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर में रोड शो के दौरान विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, उनका कहना है कि भाजपा के सीट्स नेतृत्वकर्ताओं से राजस्थान में जेजेपी पार्टी के गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। अगर किसी कारणवश भाजपा और जेजेपी पार्टी में गठबंधन नहीं होता है तो राजस्थान विधानसभा चुनावों में कई क्षेत्रों से अपने प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे।

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रचार सचिव ने बताया, 20 अक्तूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का एक दिवसीय भरतपुर दौरा और रोड शो का आयोजन किया जाएगा। यह रोड शो भरतपुर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित उलूपुरा गांव से प्रारंभ होकर भरतपुर शहर पहुंचेगा। जहां घोड़ा बग्गी से महाराजा सूरजमल इस मार्ग पर दुष्यंत चौटाला को ले जाया जाएगा। जहां वह महाराजा सूरजमल की प्रतिमा और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिभा, राजा खेमकरण और राजा मान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। रेड क्रॉस सर्किल पर रोड शो के दौरान विभिन्न कार्यकर्ता व समर्थकों के द्वारा स्वागत सम्मान किया जाएगा। 
01:01 PM, 18-Oct-2023
जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले जमीनी स्तर पर पार्टी की चुनावी तैयारी का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज फिर राजस्थान में हैं। जेपी नड्डा कोटा और अजमेर संभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

जेपी नड्डा सोमवार को उदयपुर और जोधपुर संभाग के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए राजस्थान आए थे। दिन भर चली इन बैठकों में उन्होंने पार्टी की बूथ स्तर तक की तैयारी का जायजा लिया और पार्टी की ओर से घोषित किए जाने वाले प्रत्याशियों के बारे में भी फीडबैक लिया। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी नहीं, बल्कि कमल के फूल को ध्यान में रखते हुए पूरी एकजुटता से काम करने की नसीहत दी।

आज कोटा और अजमेर संभाग के बैठकों में भी लगभग यही एजेंडा रहने वाला है। इन बैठकों में जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी और मंडल स्तर तक के पदाधिकारी को बुलाया गया है। इन बैठकों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद रहेंगे। कोटा और अजमेर बीजेपी के लिए मजबूत संभाग रहे हैं। ऐसे में यहां आने वाले चुनाव में और मजबूती से काम करने के लिए नड्डा की ओर से निर्देश दिए जाएंगे। कोटा पहुंचने के बाद पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी के सभी बड़े नेता मंगलवार को दिल्ली में थे वे सभी आज कोटा पहुंचे और अब इस बैठक में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
12:07 PM, 18-Oct-2023
राजस्थान विधानसभा के मद्देनजर कांग्रेस आज अपनी पहली लिस्ट जारी करने वाली है। भाजपा ने प्रदेश में चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। अब कांग्रेस भी मंथन और लंबे इंतजार के बाद अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। प्रत्याशियों के नाम पर सुबह सीईसी की बैठक के बाद मुहर लग चुकी है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले स्क्रीनिंग कमेटी में 140 नामों को हरी झंडी दे दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 85 फीसदी से अधिक मौजूदा विधायकों को कांग्रेस फिर से टिकट देने की तैयारी में हैं। साथ ही इस लिस्ट में बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक और गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों के नाम भी शामिल हैं।

11:39 AM, 18-Oct-2023
कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के विरोध में कई नेताओं की आवाज बुलंद होती नजर आ रही है। इसी बीच मालवीय नगर विधानसभा सीट से दो बार की महिला प्रत्याशी के खिलाफ दिल्ली तक विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह विरोधियों पर 40 करोड़ रुपये में सीट का सौदा करने का आरोप लगा रही हैं।
10:56 AM, 18-Oct-2023

Rajasthan Election 2023 Live: 20 अक्तूबर को दुष्यंत चौटाला करेंगे रोड शो, टिकटों को लेकर कांग्रेस का मंथन पूरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को अजमेर और कोटा शहर के लोगों से मिलेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को कोटा आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा सुबह 11 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डीसीएम रोड स्थित निजी होटल जाएंगे। झालावाड़- बारां व कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र के चुनिंदा पदाधिकारी की अलग-अलग मीटिंग लेंगे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

आज कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार हो सकता खत्म
दिल्ली में मंगलवार देर रात तक गौरव गोगोई की अध्यक्षता में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली, जिसमें सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में देर रात तक विधानसभा सीटों के लिए गहन मंथन किया गया। इसके बाद बुधवार शाम तक कांग्रेस की कई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है।

संजीवनी घोटाले को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र शेखावत की याचिका पर हाईकोर्ट जस्टिस कुलदीप माथुर की कोर्ट में आज सुनवाई होगी। एसओजी की ओर से आरोप पत्र पेश करने की आशंका के चलते शेखावत ने हाल ही ये याचिका लगाई थी। मुख्यवाद सूची में क्रम संख्या 90 पर मामला सूचीबद्ध हुआ है। कोर्ट ने पूर्व सुनवाई के दौरान शेखावत की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। वहीं राज्य सरकार ने शेखावत की गिरफ्तारी से रोक हटाने की अर्जी पेश कर रखी है। इस अर्जी पर 30 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed