फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Rajasthan Visit Live: पीएम मोदी ने कहा- भाजपा का चेहरा कमल, कमल को जिताना है और सरकार बनाना है

Mon, 02 Oct 2023 01:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/चित्तौड़गढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 02 Oct 2023 01:10 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi in Rajasthan Today Live Update : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में है। उन्होंने सांवलिया सेठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद सभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Live PM Modi to Visit Sanwaliya Seth Address Public Meeting in Chittorgarh
पीएम मोदी सभा को कर रहे संबोधित। - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

01:07 PM, 02-Oct-2023
पीएम मोदी ने उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा राजस्थान में कभी नहीं हुआ। कपड़े सिलाने के बहाने टेलर का गला काट दिया गया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। लेकिन, कांग्रेस की सरकार को इसमें भी राजनीति दिखाई दी। ये लोग त्योहारों पर प्रतिबंध लगाते हैं। इसलिए राजस्थान की जनता कह रही है कि भाजपा आएगी और कांग्रेस जाएगी। 

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर कहा- कांग्रेस के घमंडिया गठबंध का एक नेता महिलाओं को लेकर अपमानित करने वाली बातें करता है। इनके नेता अक्सर ऐसे बयान दे रहे हैं। क्योंकि, ये चाहते ही नहीं थे कि महिला आरक्षण लागू किया जाए। प्रदेश में माताओं-बहनों को इस धमंडिया गठबंध और उनके नेताओं को जवाब देना हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा उन वर्गों के लिए काम कर रही है, जिनके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा। भाजपा सरकार, कुम्हार, लोहार, धोबी, बढ़ई, मोची समेत अन्य लोगों के लिए विश्वकर्मा योजना लेकर आई है। इससे राजस्थान में रह रहे इस समाज के लोगों का भी विकास होगा। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में एक ही चेहरा है वो है कमल, कमल को जिताना है और भाजपा सरकार को बनाना है। 
01:01 PM, 02-Oct-2023
पीएम ने कहा- कांग्रेस या तो मोदी को गाली देती है या फिर केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में आने से रोकती है। हमने स्वच्छता मिशन शुरू किया, स्वच्छता गांधी जी की सोच थी। इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं। लेकिन, ये घमंडिया गठबंधन के नेता ये काम नहीं करेंगे, क्योंकि उसमें इन्हें कुछ मिलता नहीं है।
विज्ञापन
12:57 PM, 02-Oct-2023
पीएम मोदी ने कहा- आज मैं राजस्थान के हर गरीब को गारंटी देता हूं कि उसका पक्का घर होगा। अब तक चार करोड़ घर बना दिए गए हैं और जिनके नहीं बने हैं, उनका काम जारी है। जल्द ही उन्हें भी पक्की छत मिलेगी। जिनका घर अब तक नहीं बना है उन्हें बता देना कि मोदी ने पक्का घर बनाने की गारंटी की है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने हर घर में नल से जल पहुंचाने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 45 लाख घरों तक पानी पहुंच गया है। अगर, यहां कुर्सी बताओ सरकार नहीं होती तो अब तक काम पूरा हो गया था। जैसे ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी इसका काम तेजी होगा और घर तक पानी पहुंचेगा।
12:47 PM, 02-Oct-2023
पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान में सीएम गहलोत ने मान लिया है कि भाजपा की सरकार बनने वाली है। गहलोत कह रह हैं कि भाजपा सरकार बने तो हमारी योजनाएं बंद ना की जाएं। पीएम ने कहा कि हम उनकी योजनाओं को बंद नहीं करेंगे, उनमें और सुधार करेंगे। लेकिन, मैं एक बाद की गारंटी देता हूं कि जिन लोगों ने प्रदेश में भ्रष्टाचार किया है, उन पर कार्रवाई तो होगी। ये मोदी की गारंटी है। गरीबों को लूटने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। और आप सबको पता है, मोदी की गांरटी... मतलब पूरा होने की गारंटी।
12:38 PM, 02-Oct-2023
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए मेवाड़ के धार्मिक स्थलों की बात करते हुए उन्हें नमन किया। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पीएम ने कहा कि ये पंडाल जरूर छोटा पड़ गया है, लेकिन मोदी का दिल बहुत बड़ा है। उसमें सभी के लिए जगह है। राजस्थान की जनता ने बता दिया है कांग्रेस को हटाएंगे और भाजपा को जिताएंगे। 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं बहुत दुखी मन से कह रहा है कि आज जब अपराध की बात आती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। अराजकता, दंगे, पत्थरबाजी, महिला अत्याचार, दलित उत्पीड़न को लेकर राजस्थान बदनाम हो रहा है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपने इसलिए राजस्थान को वोट दिया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों से झूठ बोलकर सरकार बना ली, लेकिन चला नहीं पाए। 

उन्होंने कहा कि गहलोत सोते-जागते और खाते-पीते सिर्फ कुर्सी बचाने में लगे रहे और आधी कांग्रेस उन्हें हटाने में। पीएम ने कहा कि लेकिन, कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश को लूटने में खूब एकजुटता दिखाई है। 
12:15 PM, 02-Oct-2023
मिनी रोड शो के समाप्त होने के बाद पीएम मोदी मेला ग्राउंड के स्थित सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। मंच पर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंच पर भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का स्वगात किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:08 PM, 02-Oct-2023



लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी का मिनी रोड शो शुरू हो गया है। 2.5 किलोमीटर का मिनी रोड शो कर पीएम मोदी सभा स्थल तक पहुंचेंगे। मोदी-मोदी की गूंज के बीच पीएम मोदी लोगों को अभिभादन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। खुली जीप में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सवार हैं। 

11:52 AM, 02-Oct-2023
पीएम मोदी ने 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करने से पहले  पीएम मोदी ने सबसे पहले महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि देश में गैस पाइप लाइन को बिछाने का अभियान चल रहा है। इससे राजस्थान का भी विकास होगा और रोजगार के नए असवर बनेंगे। उन्होंने कहा कि आईटी हब बनने से कोटा का विकास भी विकास होगा। राजस्थान का विकास भारत सरकार के लिए बहुत बड़ी प्राथमिकता है। हमने हाईवे, रेलवे समेत कई क्षेत्रों से प्रदेश को विकास कार्यों से जोड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि मेवाड़ के जिलों का आकांक्षी जिला योजना के तहत विकास किया जा रहा है।  
11:36 AM, 02-Oct-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन किए। कुछ देर में पीएम मोदी मेला ग्राउंड में कुछ प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे।

11:15 AM, 02-Oct-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उदयपुर पहुंच गए हैं। यहां से वे चित्तौड़गढ़ जाएंगे और सांवलियाजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मेला ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मादी यहां 7 हजार करोड़ की 9 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। अस्थाई रूप से बनाए गए हेलीपेड से खुली जीप में सवार होकर वे सभा स्थल तक पहुंचे। ये पीएम मोदी का करीब ढाई किलोमीटर का मिनी रोाड शो होगा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed