फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election 2023 Live: राहुल गांधी बोले- भारत माता सोने की चिड़िया, मैं 15 लाख वाला झूठ नहीं बोलूंगा

Wed, 22 Nov 2023 05:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Nov 2023 05:22 PM IST
खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: विधानसभा चुनाव ने राजस्थान का सियासी पारा बढ़ा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने यहां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सीकर और दौसा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, भीलवाड़ा और डूंगरपुर में पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही राहुल गांधी भरतपुर के नदबई और धौलपुर में पब्लिक मीटिंग करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Live News RJ Assembly Election Schedule Results Candidates BJP vs Congress Rally
राहुल गांधी पीएम मोदी पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:28 PM, 22-Nov-2023
राहुल गांधी ने कहा- मोदीजी की गांरटी अदाणी जी की गांरटी हैं, लेकिन कांग्रेस की गारंटी भारत माता की गारंटी है। मोदीजी अदाणी की जेब भरते हैं और हम भारत माता का धन उन्हें वापस करते हैं।
04:28 PM, 22-Nov-2023
राहुल गांधी ने कहा- मैं आपको 15 लाख वाला झूठ नहीं बोलूंगा, वो नरेंद्र मोदीजी बोलते हैं उन्हें बोलने दीजिए। मैं नहीं बोलूंगा। लेकिन, राजस्थान की कांग्रेस सरकार प्रदेश के गरीब लोगों का 25 लाख तक का इलाज फ्री कर रही है। सरकार बनने के बाद हम हर महिला को 10 हजार रुपये बैंक में डालकर देंगे। हमनें सात गारंटियां दी हैं, जिन्हें हम पूरा करेंगे।  
विज्ञापन
04:26 PM, 22-Nov-2023
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आपका टाइम कभी खराब नहीं किया। जब आपको जरूरत थी तब कांग्रेस आपके साथ खड़ी रही। आजादी के समय कांग्रेस की आपको जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पार्टी ने आपके साथ खड़े होकर अंग्रेजों को भगा दिया। हरित क्रांति, सफेद क्रांति और कंप्यूटर रेबोल्यूशन के लिए आपको कांग्रेस की जरूरत पड़ी तो हमने कदम से कदम मिलाकर आपका साथ दिया। अब देश में क्रांतिकारी कदम उठाने का समय आ गया। पीएम मोदी ने जो बेरोजगारी फैलाई है और महंगाई बढ़ाई है उसे खत्म करने का समय आ गया है। 

जिस दिन हमें आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को देश को चलाने में भागीदारी दे दी। उस दिन चमत्कार हो जाएगा। छोटे काम होते रहेंगे, मगर, क्रांतिकारी काम, जाति गनगणना का काम राजस्थान और दिल्ली में कांग्रेस पार्टी देश की जनता के लिए करने जा रही है। इससे पिछड़े वर्ग को जो देश में 50 फीसदी है। उसे अपनी शक्ति समझ आ जाएगी, उस दिन देश का चेहरा नहीं पहचाना जाएगा। 
04:07 PM, 22-Nov-2023
राहुल गांधी अपने भाषण की शुरुआत भारत माता कौन है से की। उन्होंने कहा- जमीन भारत माता नहीं है। किसान, मजदूर, गरीब भाई बहन भारत माता हैं। उन्होंने कहा- जिसे हम भारत माता कहते हैं, पूरी दुनिया उसे सोने की चिड़िया कहती है। इसका मतलब है, कि यहां पैसे की कोई कमी नहीं है। भारत माता की मेहनत और खून पसीने से अरबों रुपये मिलते हैं। सवाल है कि ये रुपये किसे मिले मिल रहे हैं, वापस भारत माता को या फिर एक-दो उद्योगपतियों को। 

03:54 PM, 22-Nov-2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ देर में गंगानगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उनके आने पर मंच पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत भी किया। 

02:55 PM, 22-Nov-2023

राजाखेड़ा में राहुल गांधी बोले- पार्लियामेंट में मेरे जाति जनगणना की बात रखने के बाद नरेंद्र मोदी जी के भाषण बदले

राजस्थान के धौलपुर के राजाखेड़ा में बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा की सभाओं में ‘भारत माता की जय’ की जाती है। जैसे मैं बोलूं भारत माता की तो सब लोग भारत माता की जय करते हैं। मगर ये भारत माता जो है, ये है क्या। ये भारत की जनता है। जब हम भारत माता की जय करते हैं तो हम भारत माता की जनता की जय करते हैं, आपके माता-पिता, उनके माता-पिता हम सब की जय करते हैं। उन्होंने सभा से पूछ कि सही बात। भारत माता में आज सबसे बड़ा सवाल है कि सोने की चिड़िया में किसकी कितनी भागीदारी है।

'भारत माता का धन किसके हाथ जा रहा है'
राहुल गांधी ने कहा कि सोने की चिड़िया धन पैदा करती है। सवाल ये है कि आज इस देश में धन को कैसे बांटा जा रहा है, किसके हाथ जा रहा है। क्या सचमुच में हिंदुस्तान का धन भारत माता की जनता के हाथ में जा रहा है या फिर भारत माता का धन चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है। ये सबसे बड़ा सवाल है।



'मोदी जी अब कहते हैं भारत में सिर्फ गरीब जाति है'
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी हर भाषण में कहते थे कि भाइयों और बहनों मैं ओबीसी वर्ग का हूं। आपने सुना है न। उन्होंने पूछा कि ओबीसी की हिंदुस्तान में क्या आबादी है, कोई बता सकता है। कितने हैं हिंदुस्तान में ओबीसी, कोई बता नहीं सकता। किसी को नहीं मालूम कि पिछड़ों की आज हिंदुस्तान में क्या आबादी है। इसलिए मैंने पार्लियामेंट में कहा कि हम भारत माता की जय करते हैं। मगर भारत माता में किसकी कितनी आबादी है ये किसी को नहीं मालूम। इसलिए मैंने सदन में जाति जनगणना की मांग की। मैंने कहा कि अगर हमें सचमुच में लोगों को भागीदारी देनी है। दलितों को, आदिवासियों को, गरीब जनरल कास्ट को भागीदारी देनी है तो सबसे पहला कदम जाति जनगणना का है।

उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में जिस दिन मैंने ये बात कही, उस दिन से नरेंद्र मोदी जी के भाषण बदल गए। पहले कहते थे कि मैं ओबीसी हूं। जब मैंने ओबीसी की आबादी का सवाल उठाया। उसके बाद नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भाइयों और बहनों हिंदुस्तान में सिर्फ एक जाति है, वो है गरीब। वोट लेने के लिए नरेंद्र मोदी ओबीसी, मगर जब ओबीसी को भागीदारी देने का सवाल आया, उनकी सच्ची शक्ति उनकी आबादी पता लगाने की बात आई। तब नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में ओबीसी हैं ही नहीं, दलित हैं ही नहीं, आदिवासी हैं ही नहीं, जनरल हैं ही नहीं। सिर्फ एक जाति है वो हैं गरीब।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:11 PM, 22-Nov-2023

'राजस्थान में कांग्रेस को इतनी बड़ी हार मिलने वाली है, उन्होंने सोचा भी नहीं होगा'

भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि भीलवाड़ा ने मुझे जब-जब बुलाया है तब तब मैं आया हूं। भीलवाड़ा ने मुझे बिना मांगे सब कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि भगवान देवनारायण पर आस्था रखने वाले सभी नौजवानों को कांग्रेस के दिल्ली के नेता चुनौती दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि गहलोत जी को फिर से सीएम बनाएंगे। दिल्ली के कांग्रेस के नेताओं का अहंकार देखिए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आप लोगों को कांग्रेस का इतिहास मालूम है कोई भी कांग्रेस में सच बोले और सच बोलने के कारण इस परिवार को अगर थोड़ी सी भी असुविधा हो जाए, थोड़ा भी अगर चुभ जाए तो मान लेना कि उसकी राजनीति तो गड्ढे में गई। पूरे कांग्रेस में जिस-जिस ने परिवार के सामने कुछ भी बोला, वो मरा समझो।

मोदी ने कहा कि राजेश पायलट जी ने एक बार कांग्रेस के परिवार को उसकी भलाई के लिए चुनौती दी थी, एक बार। फिर वे भी झुक गए थे। लेकिन ये परिवार ऐसा है कि राजेश जी को तो सजा दी, उसके बेटे को भी सजा देने में पड़े हुए हैं। राजेश पायलट तो नहीं रहे, लेकिन उसकी जो लड़ाई है जो खुन्नस है। वह बेटे पर भी निकाल रहे हैं। कांग्रेस तबाह हो जाए, लेकिन जो परिवार के खिलाफ जो आवाज उठाएगा उसको तो बर्बाद करके ही रहेंगे। ये इनकी परिवारवादी राजनीति है।

मोदी ने कहा कि मैं इस तपोस्थली पर कांग्रेस को डंके की चोट पर कहता हूं, आप सब के आशीर्वाद से कहता हूं, माताओं-बहनों के समर्थन से कहता हूं कि राजस्थान में कांग्रेस को इतनी बड़ी हार मिलने वाली है कि कांग्रेसियों ने इसके बारे में सोचा भी नहीं होगा। इस बार उनके बड़े-बड़े दिग्गज भी बोरिया-बिस्तर लेकर घर जाने को मजबूर होने वाले हैं।
01:51 PM, 22-Nov-2023

'कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती हो गई शुरू' 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोटड़ी में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है, जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दे दिया है। इसी के साथ कांग्रेस सरकार के जाने की उलटी गिनती भी शुरू हो गई है। राजस्थान का बच्चा-बच्चा कह रहा है, हर मां-बहन कह रही है, गांव, शहर और ढाणी के लोग कह रहे हैं कि गहलोत जी कोनी मिले वोट जी। भीलवाड़ा के लोग कह रहे हैं कि गहलोत जी वोट-वोट कहीं नामड़े।
12:48 PM, 22-Nov-2023

राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया कांग्रेस फिर से क्यों

राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कांग्रेस फिर से क्यों? उन्होंने इसके कारणों की पूरी लिस्ट लगाई है। आखिर में उन्होंने लिखा कि राजस्थान की प्रगति कांग्रेस की गारंटी से जुड़ी है।

सबसे सस्ता LPG सिलेंडर?
राजस्थान में
सबसे बढ़िया मुफ़्त इलाज?
राजस्थान में
किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज?
राजस्थान में
हर बच्चे को अंग्रेजी स्कूल में शिक्षा?
राजस्थान में
मनरेगा में 150 दिनों का रोजगार?
राजस्थान में
₹2/किलो गोबर खरीदी?
राजस्थान में
पुरानी पेंशन (OPS) की गारंटी?
राजस्थान में
जातिगत जनगणना?
राजस्थान में
कांग्रेस की गारंटी से जुड़ी है, 
राजस्थान की प्रगति!
08:56 AM, 22-Nov-2023

Rajasthan Election 2023 Live: राहुल गांधी बोले- भारत माता सोने की चिड़िया, मैं 15 लाख वाला झूठ नहीं बोलूंगा

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की तरफ से प्रचार-प्रसार में तेजी आई है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी के दो कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें वो डूंगरपुर, भीलवाड़ा में सभा को संबोधित करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पाली के जैतारण में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वो जालौर के रानीवाड़ा में सभा करेंगे।

सीकर और दौसा में रहेंगे जेपी नड्डा 
इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सीकर के दांतारामगढ़ और दौसा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी करेंगे पब्लिक मीटिंग
इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन-तीन पब्लिक मीटिंग करेंगे। जिसमें सबसे पहले वो 12 बजे धौलपुर के राजखेड़ा में जनता के बीच होंगे। फिर दोपहर 1:30 बजे वो भरतपुर के नदबई में होंगे। इसके बाद तीन बजे वो गंगापुर में जनता के बीच होंगे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed