Cyclone Biparjoy Live: बिपरजॉय से बारिश, बाड़मेर के निचले इलाकों में पानी भरा, नरेगा श्रमिकों की दो दिन छुट्टी
{"_id":"648c1fec32e65ddae4056166","slug":"rajasthan-cyclone-biparjoy-live-entry-of-stormy-cyclone-biparjoy-in-rajasthan-2023-06-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Cyclone Biparjoy Live: बिपरजॉय से बारिश, बाड़मेर के निचले इलाकों में पानी भरा, नरेगा श्रमिकों की दो दिन छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 16 Jun 2023 11:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:14 PM IST
खास बातें
Rajasthan Cyclone Update Live: राजस्थान में बिपरजॉय तूफान की एंट्री के बाद बाड़मेर में बारिश तेज बारिश शुरू हो गई है। प्रशासन की टीमें खतरे वाले गांव को खाली करा रही हैं। तूफान के कारण प्रदेश के जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, पाली और सिरोही में सबसे ज्यादा खतरा है।
विज्ञापन
बाड़मेर में हो रही तेज बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:53 PM, 16-Jun-2023
बिपरजॉय के प्रभाव से राजधानी जयपुर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज रात सिरोही, बाड़मेर और जालौर जिलों में हवा की रफ्तार 50-60 किमी से 70 किमी तक होने की संभावना जताई है।
08:55 PM, 16-Jun-2023
नरेगा श्रमिकों का दो दिन अवकाश
बिपरजॉय तूफान के चलते बूंदी जिले में नरेगा श्रमिकों का 2 दिन अवकाश घोषित कर दिया गया है। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत नियोजित होने वाले श्रमिकों के लिए 2 दिन का अवकाश रहेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश अनुसार 17 और 18 जून को श्रमिकों के सुरक्षा कारणों को देखते हुए अवकाश घोषित किया। इन अवकाशों के बदले आगामी 2 गुरुवार कार्यदिवस रखे जाएंगे।
विज्ञापन
06:48 PM, 16-Jun-2023
बिपरजॉय तूफान की रफ्तार अब कमजोर हो रही है। आशंका जताई जा रही थी तूफान के कारण प्रदेश में 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल हवा की रफ्तार 40 किमी के करीब है। गुजरात और पाकिस्तान तट से टकराने के बाद बिपरजॉय तूफान राजस्थान के सूखे इलाके में आते ही कमजोर हो गया।
03:16 PM, 16-Jun-2023
बाड़मेर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। भारी बारिश के कारण कलेक्ट्रेट सहित सड़कों पर पानी भर गया है। एसडीआरएफ मौके पर राहत बचाव में जुट गई है। बाड़मेर में प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। बचाव टीमें गांव को खाली करा रही हैं।
03:14 PM, 16-Jun-2023
बिपरजॉय तूफान को लेकर जोधपुर-जयपुर जिला प्रशासन अलर्ट
बिपर जॉय तूफान के खतरे को देखते हुए जोधपुर सम्भाग में महंगाई राहत शिविर स्थगित कर दिए गए हैं। 17 जून को जयपुर जिले में भी आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंप जिला प्रशासन ने स्थगित कर दिए हैं। 17 जून को प्रशासन गांवों के संग, प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर भी स्थगित कर दिए गएहैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबूबक्र ने आदेश जारी किए हैं।
03:14 PM, 16-Jun-2023
परीक्षाएं स्थगित, ट्रेन रद्द
गुजरात से जोधपुर और बाड़मेर से जोधपुर चलने वाली ट्रेनें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी रोक दिया है। जोधपुर यूनिवर्सिटी ने तूफान से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में 16 ओर 17 जून को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पाली जिले के रणकपुर जैन मंदिर में अगले दो दिन श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। झालावाड़ मंडी भी अगले दो दिनों के लिए बंद कर दी गई है। 16 और 17 जून के बाद 18 जून को रविवार का वीकली ऑफ रहेगा। 19 जून ही ही मंडी को मौसम देखकर खोला जाएगा।

03:12 PM, 16-Jun-2023
बाड़मेर बॉर्डर के पांच गांवों से 5000 लोगों की शिफ्टिंग, जैसलमेर से 450 लोग शिफ्ट
भारत-पाक सीमा से सटे बाड़मेर जिले के पांच गांवों से करीब 5000 लोगों को बाहर सुरक्षित स्थानों के लिए निकाला गया है। बाड़मेर जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि अगले 36 घंटे बाड़मेर जिले के लिए महत्वपूर्ण और चुनौतिपूर्ण हैं। बाखासर, सेड़वा चौहटन, रामसर, धोरीमना गांवों के लोगों की सुरक्षित जगहों पर शिफ्टिंग करवाई गई है। जैसलमेर के डाबला गांव के भी 450 लोगों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है। मनरेगा के काम और महंगाई राहत शिविर, प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान शिविरों पर भी रोक लगा दी गई है।

02:56 PM, 16-Jun-2023
मौसम बिगड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्लग स्विच से बाहर निकाल दें
मौसम विभाग के मुताबिक इसका प्रभाव कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर पर पड़ेगा। कच्चे घरों, दीवारों, हल्की और ढीली बंधी हुई वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ों को नुकसान हो सकता है। बादल गरजने के वक्त सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल देने और मौसम सामान्य होने का इंतजार करने की एडवाइजरी जारी की गई है।

02:47 PM, 16-Jun-2023
ये चेतावनी जारी
- दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में जल जमाव हो सकता है।
- तेज हवाएं पेड़-पौधों, बागवानी-उद्यानों और खड़ी फसलों को डैमेज कर सकती हैं।
- जर्जर और कमजोर स्ट्रक्चर्स को तेज हवाओं से बड़ा नुकसान हो सकता है।
- कच्चे घरों, दीवारों और झोंपड़ियों, झुग्गियों को हल्का डैमेज पहुंच सकता है।
- खुली या हल्की बंधी चीजें उखड़कर हवा में उड़कर आ सकती हैं, उनके सावधान और सतर्क रहें।
- सोलर पैनल्स वगैरेह को तेज हवाओं और बिजली गिरने से प्रोटेक्ट करें।
- बादल गरजने, बारिश होने और तूफान के साथ घरों या कार्यालयों के अंदर ही रहें। खिड़कियां और दरवाजें बंद रखें। सम्भव हो तो ट्रैवल करना अवॉइड करें।
- सुरक्षित जगह पर शरण लें और पेड़ों या बिजली के खम्भे, पोल, कच्ची दीवारों, कच्चे छज्जों के नीचे या पास में खड़े ना रहें।
- तूफानी बारिश के समय बिजली के उपकरणों से दूर रहें।
- एडवेंजर एक्टिविटी और पर्यटन की ट्रिप्स को 16 से 18 जून तक अवॉइड किया जाए।
02:37 PM, 16-Jun-2023
16 से 19 जून तक रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बाड़मेर जालोर में 16 जून को रेड अलर्ट जारी किया है। जहां एक्स्ट्रीम भारी बारिश होगी। जैसलमेर, जोधपुर, पाली और सिरोही जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बीकानेर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 जून को बाड़मेर जोधपुर, जालोर, पाली जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है। नागौर, जैसलमेर, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर, सिरोही और टोंक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर, चूरू, सीकर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 18 जून को अजमेर जिले में एक्सट्रीम भारी रेनफॉल का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि नागौर, सीकर, पाली, भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट और जयपुर, जोधपुर, चूरू, दौसा, अलवर, करौली, सीकर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, राजसमंद जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 जून को करौली, सवाई माधोपुर जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और नागौर, दौसा, धौलपुर, कोटा, बारां जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।