फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: भीलवाड़ा में 36.67 फीसदी मतदान; नागौर में पथराव

Wed, 09 Sep 2026 02:43 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 02:43 PM IST
खास बातें

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। भीलवाड़ा में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ है। वहीं बाड़मेर में बूथ के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई है। हंगामे के बाद दोनों जगहों पर पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में किया । दोपहर तीन बजे तक नागौर में 72.12 फीसदी मतदान हुआ है। 

विज्ञापन
Rajasthan Civic Election Voting Live First Phase Vote Percentage Updates
राजस्थान निकाय चुनाव लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:46 PM, 09-Sep-2026

नागौर में 72.12 फीसदी हुआ मतदान

नगर निकाय चुनाव 2026 में  दोपहर 3 बजे तक मतदान

बूंदी में मतदान की स्थिति

बूंदी नगर परिषद: 57.46%
देई नगर पालिका: 68.13%
इंद्रगढ़ नगर पालिका: 73.99%
केशवरायपाटन नगर पालिका: 67.35%
चारों निकायों में कुल मतदान: 60.49%

 बांसवाड़ा में दोपहर 3 बजे तक 54.03 % मतदान
 
डूंगरपुर में  52. 61% मतदान

नगर परिषद नागौर -72.12%

नगरपालिका मूण्डवा- 67.12%

नगरपालिका कुचेरा-66.77%

नगरपालिका बासनी-62.73%

नगरपालिका जायल-71.31%

सिरोही  निकाय चुनाव -2026 
आबूरोड = 61.72%
शिवगंज = 61.20%
मंडार     = 71.05


 
03:43 PM, 09-Sep-2026

नसीराबाद नगर पालिका में मतदान 67.94 फीसदी के पार

अजमेर के नगरीय निकाय में मतदान

प्रथम चरण में अभी तक मतदान एवं मतदान प्रतिशत 

* केकड़ी नगर पालिका -
वोटिंग 17877 एवं 49.90 प्रतिशत मतदान 

* नसीराबाद नगर पालिका - वोटिंग 4643 एवं 67.94 प्रतिशत मतदान

* सावर नगर पालिका - वोटिंग 5267 एवं 58.70 प्रतिशत मतदान 

* टांटोटी नगर पालिका - वोटिंग 3437 एवं 58.73 प्रतिशत मतदान

* पीसांगन नगर पालिका - वोटिंग 7961 एवं 56.47 प्रतिशत मतदान 

* सरवाड़ नगर पालिका - वोटिंग 9542 एवं 58.42 प्रतिशत मतदान 

* कुल मतदान - वोटिंग 48727 एवं 55.42 औसत मतदान प्रतिशत
विज्ञापन
03:03 PM, 09-Sep-2026

छोटे कस्बों में मतदान की रफ्तार तेज

राजस्थान निकाय चुनाव में छोटे कस्बों में मतदान की रफ्तार तेज रही। कुछ निकायों में वोटिंग 80 फीसदी पार पहुंची, जबकि बड़े शहरों में मतदान अपेक्षाकृत धीमा रहा।

02:38 PM, 09-Sep-2026

 बांसवाड़ा में बूथ पर फर्जी अधिकारी बन चला रहा था धौंस, पुलिस ने धर दबोचा

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के दौरान स्वयं को मतदान केंद्र के भीतर चुनाव अधिकारी बताकर धौंस जमा रहे एक शातिर व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा। राजतालाब थानाधिकारी श्यामसिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 40 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खांटवाड़ा में मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र पर सरगड़ावाड़ा निवासी हसीम खान पिता शरीफ खान चुनाव अधिकारी का बैज लगाकर घूम रहा था। वो मतदान केंद्र पर धौंस जमा रहा था। इसी सूचना मिलने पर राजतालाब थाने से पुलिस पहुंची। थानाधिकारी ने उक्त फर्जी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
02:13 PM, 09-Sep-2026

नागौर में पथराव

नागौर नगर परिषद वार्ड 51 में पथराव हुआ है। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। यहां पर दो पक्षों में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। नागौर के खतरीपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या 5 में वार्ड 49, 50, 51 में मतदान के दौरान पथराव हुआ है। नागौर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
01:34 PM, 09-Sep-2026

भीलवाड़ा में 36.67 फीसदी तो झालावाड़ के डग में 59.61 फीसदी हुआ मतदान

नगर निगम भीलवाड़ा में दोपहर एक बजे तक  36.67 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं नगर पालिका बीगोद में कुल मतदान  67.53 फीसदी हुआ है।  नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत झालावाड़ के चार नगरीय निकायों में दोपहर एक बजे तक 50.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,17,999 मतदाताओं में से 59,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान प्रतिशत में डग सबसे आगे है। यहां एक बजे तक 59.61% मतदान हुआ। इसके बाद भवानीमंडी 53.01%, झालरापाटन 50.67% और झालावाड़ नगर परिषद 45.15% मतदान के साथ रहा। सुबह 10 बजे तक जिले में 22.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो अगले तीन घंटे में बढ़कर 50.05 प्रतिशत पहुंच गया। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 का प्रथम चरण 9 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:32 PM, 09-Sep-2026

दोपहर एक बजे तक नागौर में 59.15 फीसदी हुआ मतदान

दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत 

 नागौर
नगर परिषद नागौर -59.15%

नगरपालिका मूण्डवा- 55.12%

नगरपालिका कुचेरा-55.60%

नगरपालिका बासनी-55.57%

नगरपालिका जायल-57.08%

डीडवाना-कुचामन

नगर परिषद डीडवाना-51.49%

नगर परिषद कुचामन- 51.22%

नगर पालिका लाडनूं- 41.85%

नगर पालिका बोरावड-60.66%
01:18 PM, 09-Sep-2026

बाड़मेर में वार्ड संख्या 13 के बूथ पर जबरदस्त हंगामा , पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया चल रही है बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 13 के मतदान बूथ के आगे हंगामा हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि प्रत्याशी द्वारा बूथ के अंदर मोबाइल का उपयोग किया गया। कांग्रेस नेता का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडिया   द्वारा उसे देख लेने की धमकी दी गई है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। विवाद को बढ़ता देख पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को मौके से हटकर मामले को शांत करवाया।  कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र जैन ने बताया कि हम लोग बैठे थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचकर देख लेने धमकियां दी। 
वहीं भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडिया ने बताया कि हम लोग तो बूथ के अंदर बैठे थे। कोई बड़ा मामला नहीं है। उन्होंने मोबाइल अंदर ले जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने भी सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने  बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। 
12:28 PM, 09-Sep-2026

फर्जी मतदान को लेकर हंगामा


भीलवाड़ा: नगर निकाय चुनाव के दौरान भीलवाड़ा के वार्ड 22 में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। दो मतदाताओं ने आरोप लगाया कि जब वे अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे तो उनके नाम पर पहले ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मतदान किया जा चुका था।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र पंडित जब अपना वोट डालने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर अशोक नाम के किसी व्यक्ति ने पहले ही फर्जी तरीके से वोट डाल दिया है। इसी तरह सुशीला देवी के मतदान केंद्र पहुंचने पर उन्हें भी जानकारी मिली कि उनके नाम पर कोई अन्य महिला पहले ही वोट डालकर जा चुकी है।

दोनों मामलों के सामने आने के बाद मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया। मामले को लेकर मतदान केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में स्थिति संभालने की कोशिश की गई।

12:27 PM, 09-Sep-2026

कोटपूतली में सुबह 10 बजे तक 22.87% मतदान

कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र में मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 10 बजे तक 22.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए निगरानी की जा रही है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed