Live
राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: भीलवाड़ा में 36.67 फीसदी मतदान; नागौर में पथराव
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। भीलवाड़ा में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ है। वहीं बाड़मेर में बूथ के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई है। हंगामे के बाद दोनों जगहों पर पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में किया । नागौर में दो पक्षों के बीच मतदान के दौरान पथराव हुआ है।
लाइव अपडेट
नागौर में पथराव
नागौर नगर परिषद वार्ड 51 में पथराव हुआ है। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। यहां पर दो पक्षों में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। नागौर के खतरीपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या 5 में वार्ड 49, 50, 51 में मतदान के दौरान पथराव हुआ है। नागौर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।भीलवाड़ा में 36.67 फीसदी तो झालावाड़ के डग में 59.61 फीसदी हुआ मतदान
नगर निगम भीलवाड़ा में दोपहर एक बजे तक 36.67 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं नगर पालिका बीगोद में कुल मतदान 67.53 फीसदी हुआ है। नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत झालावाड़ के चार नगरीय निकायों में दोपहर एक बजे तक 50.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,17,999 मतदाताओं में से 59,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान प्रतिशत में डग सबसे आगे है। यहां एक बजे तक 59.61% मतदान हुआ। इसके बाद भवानीमंडी 53.01%, झालरापाटन 50.67% और झालावाड़ नगर परिषद 45.15% मतदान के साथ रहा। सुबह 10 बजे तक जिले में 22.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो अगले तीन घंटे में बढ़कर 50.05 प्रतिशत पहुंच गया। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 का प्रथम चरण 9 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।दोपहर एक बजे तक नागौर में 59.15 फीसदी हुआ मतदान
दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशतनागौर
नगर परिषद नागौर -59.15%
नगरपालिका मूण्डवा- 55.12%
नगरपालिका कुचेरा-55.60%
नगरपालिका बासनी-55.57%
नगरपालिका जायल-57.08%
डीडवाना-कुचामन
नगर परिषद डीडवाना-51.49%
नगर परिषद कुचामन- 51.22%
नगर पालिका लाडनूं- 41.85%
नगर पालिका बोरावड-60.66%
बाड़मेर में वार्ड संख्या 13 के बूथ पर जबरदस्त हंगामा , पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया चल रही है बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 13 के मतदान बूथ के आगे हंगामा हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि प्रत्याशी द्वारा बूथ के अंदर मोबाइल का उपयोग किया गया। कांग्रेस नेता का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडिया द्वारा उसे देख लेने की धमकी दी गई है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। विवाद को बढ़ता देख पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को मौके से हटकर मामले को शांत करवाया। कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र जैन ने बताया कि हम लोग बैठे थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचकर देख लेने धमकियां दी।वहीं भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडिया ने बताया कि हम लोग तो बूथ के अंदर बैठे थे। कोई बड़ा मामला नहीं है। उन्होंने मोबाइल अंदर ले जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने भी सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
फर्जी मतदान को लेकर हंगामा
भीलवाड़ा: नगर निकाय चुनाव के दौरान भीलवाड़ा के वार्ड 22 में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। दो मतदाताओं ने आरोप लगाया कि जब वे अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे तो उनके नाम पर पहले ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मतदान किया जा चुका था।
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र पंडित जब अपना वोट डालने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर अशोक नाम के किसी व्यक्ति ने पहले ही फर्जी तरीके से वोट डाल दिया है। इसी तरह सुशीला देवी के मतदान केंद्र पहुंचने पर उन्हें भी जानकारी मिली कि उनके नाम पर कोई अन्य महिला पहले ही वोट डालकर जा चुकी है।
दोनों मामलों के सामने आने के बाद मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया। मामले को लेकर मतदान केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में स्थिति संभालने की कोशिश की गई।
कोटपूतली में सुबह 10 बजे तक 22.87% मतदान
कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र में मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 10 बजे तक 22.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए निगरानी की जा रही है।सीकर में 10 नगर निकायों के लिए मतदान जारी
वहीं, फतेहपुर शेखावाटी में फर्जी मतदान की बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। आरोपों के बाद मौके पर हंगामा हुआ, जिसके बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जानकारी ली।
प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई है। अब मतदान प्रतिशत बढ़ने के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि सीकर की 10 नगर निकायों में मतदाताओं का रुझान किसके पक्ष में जाता है और 1,230 प्रत्याशियों में से किसके सिर जीत का ताज सजता है।
देखें नौ बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ है?
अजमेर
- केकड़ी नगर पालिका - 22.59%
- नसीराबाद नगर पालिका - 36.87%
- सावर नगर पालिका - 30.29%
- तांतोटी नगर पालिका - 34.07%
अलवर
मालाखेड़ा नगर पालिका - 35.91%
नौगांव नगर पालिका - 37.79%
बालोतरा
गुड़ामालानी नगर पालिका - 41.23%
जसोल नगर पालिका - 34.49%
समदड़ी नगर पालिका - 30.12%
बांसवाड़ा
बांसवाड़ा नगर परिषद - 17.19%
बारां
अंता नगर पालिका - 15.16%
बारां नगर परिषद - 24.47%
सिसवाली नगर पालिका - 22.02%
बाड़मेर
बाड़मेर नगर परिषद - 22.67%
ब्यावर
ब्यावर नगर परिषद - 20.62%
मसूदा नगर पालिका - 38.28%
विजयनगर नगर पालिका - 19.02%
भरतपुर
भरतपुर नगर निगम - 21.04%
भुसावर नगर पालिका - 20.68%
रूपवास नगर पालिका - 34.34%
भीलवाड़ा
भीलवाड़ा नगर निगम - 15.02%
बीगोद नगर पालिका - 32.26%
बूंदी
बूंदी नगर परिषद - 16.35%
देई नगर पालिका - 24.41%
इंद्रगढ़ नगर पालिका - 22.34%
केशवरायपाटन नगर पालिका - 19.42%
चित्तौड़गढ़
बेगूं नगर पालिका - 22.20%
रावतभाटा नगर पालिका - 16.24%
चूरू
छापर नगर पालिका - 27.43%
राजगढ़ नगर पालिका - 24.71%
दौसा
बांदीकुई नगर पालिका - 22.39%
बसवा नगर पालिका - 33.95%
महवा नगर पालिका - 24.09%
मंडावर नगर पालिका - 29.53%
सिकराय नगर पालिका - 32.04%
डीडवाना-कुचामन
बोरावड़ नगर पालिका - 33.19%
डीडवाना नगर परिषद - 24.37%
कुचामन सिटी नगर परिषद - 23.58%
डीग
कामां नगर पालिका - 27.60%
सिकरी नगर पालिका - 48.94%
धौलपुर
मनिया नगर पालिका - 38.14%
राजाखेड़ा नगर पालिका - 29.98%
सैंपऊ नगर पालिका - 48.87%
डूंगरपुर
डूंगरपुर नगर परिषद - 14.74%
श्रीगंगानगर
अनूपगढ़ नगर पालिका - 32.91%
घड़साना नगर पालिका - 28.89%
रायसिंहनगर नगर पालिका - 28.86%
श्रीविजयनगर नगर पालिका - 33.56%
सूरतगढ़ नगर पालिका - 26.19%
हनुमानगढ़
भादरा नगर पालिका - 30.29%
रावतसर नगर पालिका - 28.98%
संगरिया नगर पालिका - 29.30%
टिब्बी नगर पालिका - 34.59%
जयपुर
बगरू नगर पालिका - 32.02%
चाकसू नगर पालिका - 29.69%
चौमूं नगर परिषद - 24.43%
दूदू नगर पालिका - 33.61%
कालाडेरा नगर पालिका - 29.94%
कानोता नगर पालिका - 39.56%
किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका - 32.42%
मनोहरपुर नगर पालिका - 28.26%
फागी नगर पालिका - 35.39%
फुलेरा नगर पालिका - 24.69%
सांभर नगर पालिका - 24.15%
शाहपुरा नगर परिषद - 24.06%
वाटिका नगर पालिका - 31.57%
जैसलमेर
जैसलमेर नगर परिषद - 21.96%
जालोर
आहोर नगर पालिका - 37.11%
जालोर नगर परिषद - 24.21%
झालावाड़
भवानीमंडी नगर पालिका - 23.66%
झालावाड़ नगर परिषद - 18.05%
झालरापाटन नगर पालिका - 23.98%
झुंझुनूं
बगड़ नगर पालिका - 26.14%
जाखल नगर पालिका - 37.42%
झुंझुनूं नगर परिषद - 23.11%
खेतड़ी नगर पालिका - 27.00%
नवलगढ़ नगर पालिका - 19.87%
सुल्ताना नगर पालिका - 37.04%
जोधपुर
बालेसर सत्ता नगर पालिका - 34.63%
भोपालगढ़ नगर पालिका - 27.78%
बिलाड़ा नगर पालिका - 29.51%
मथानिया नगर पालिका - 34.72%
पीपाड़ सिटी नगर पालिका - 27.73%
तिवरी नगर पालिका - 36.63%
करौली
मंडरायल नगर पालिका - 33.05%
सपोटरा नगर पालिका - 28.78%
खैरथल-तिजारा
भिवाड़ी नगर परिषद - 26.37%
खैरथल नगर परिषद - 24.37%
तिजारा नगर परिषद - 33.00%
कोटा
रामगंजमंडी नगर पालिका - 19.37%
सांगोद नगर पालिका - 27.62%
सुकैत नगर पालिका - 32.30%
सुल्तानपुर नगर पालिका - 26.10%
कोटपूतली-बहरोड़
बानसूर नगर पालिका - 33.48%
कोटपूतली नगर परिषद - 22.87%
नारायणपुर नगर पालिका - 25.56%
पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका - 30.45%
विराटनगर नगर पालिका - 32.96%
नागौर
जायल नगर पालिका - 24.36%
कुचेरा नगर पालिका - 29.58%
मूंडवा नगर पालिका - 25.62%
पाली
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका - 0.22%
रानीखुर्द नगर पालिका - 26.78%
सोजत रोड नगर पालिका - 29.84%
सोजत सिटी नगर पालिका - 26.26%
प्रतापगढ़
अरनोद नगर पालिका - 35.97%
प्रतापगढ़ नगर परिषद - 18.92%
राजसमंद
आमेट नगर पालिका - 29.00%
नाथद्वारा नगर पालिका - 18.54%
सवाई माधोपुर
खंडार नगर पालिका - 31.47%
सवाई माधोपुर नगर परिषद - 19.41%
सीकर
अजीतगढ़ नगर पालिका - 28.88%
दांतारामगढ़ नगर पालिका - 31.64%
फतेहपुर नगर परिषद - 26.11%
खंडेला नगर पालिका - 29.78%
खाटूश्यामजी नगर पालिका - 32.42%
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका - 26.88%
नीमकाथाना नगर पालिका - 25.51%
पलसाना नगर पालिका - 32.19%
रींगस नगर पालिका - 29.08%
श्रीमाधोपुर नगर पालिका - 27.82%
सिरोही
आबूरोड नगर पालिका - 22.34%
मंडार नगर पालिका - 29.71%
शिवगंज नगर पालिका - 26.97%
टोंक
निवाई नगर पालिका - 22.73%
उदयपुर
वल्लभनगर नगर पालिका - 35.96%
बाड़मेर में नगर परिषद चुनाव की वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 22.67% मतदान
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। सुबह 10 बजे तक 22.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। स्थानीय सरकार चुनने के लिए मतदाता लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।नागौर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने किया मतदान, बोलीं- फिर खिलेगा कमल
नागौर नगरीय निकाय चुनाव के बीच भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा मतदान करने पहुंचीं। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ कमियां रही हैं, जिन्हें अनुशासन समिति के सामने रखा गया है। डॉ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि पार्टी ने छांट-छांटकर भाजपा प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी।