फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Operation Sindoor: अटारी और हुसैनीवाला बाॅर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी रद्द, अमृतसर में रात 10:30 बजे होगा ब्लैकआउट

Wed, 07 May 2025 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 May 2025 05:07 PM IST
खास बातें

22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की माैत हो गई थी। भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे। अब छह और सात मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। पंजाब में इसके बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Alert in Punjab Border pathankot airbase after operation sindoor all live update
सुनसान पड़ा चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

05:05 PM, 07-May-2025
अमृतसर में दो चरणों में होगी मॉक ड्रिल
अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि मॉक ड्रिल दो चरणों में की जाएगी। पहला चरण शाम 4 बजे होगा, जिसमें एक सायरन बजेगा। यह एक सिमुलेशन एक्सरसाइज होगी। यह मुख्य रूप से एक अभ्यास ड्रिल होगी। दूसरा चरण रात 10:30 बजे होगा, जिसमें एक और सायरन बजेगा। उस समय ब्लैकआउट किया जाएगा। सभी लोगों से अनुरोध है कि उस समय अपने घरों की लाइट्स बंद रखें। बिजली थोड़ी देर बाद सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। 



डीसी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं और कालाबाजारी भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी दी जाती है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन सभी लोगों को जरूरी जानकारी और अपडेट देता रहेगा। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। 
03:00 PM, 07-May-2025

अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेेमनी रद्द

अटारी सीमा पर भी रिट्रीट सेरेेमनी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
02:21 PM, 07-May-2025

हुसैनीवाला में आज रिट्रीट सेरेमनी नहीं

सरहद पर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बीएसएफ ने आज से हुसैनीवाला बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी पर पूर्ण तौर पर रोक लगा दी है। अब हुसैनीवाला जॉइंट पॉइंट पर शाम को होने वाली रिट्रीट सेरेमनी नहीं होगी। इस आदेश को देखते हुए लोगों के दिलों में युद्ध का भय बढ़ने लगा है।  लोग अब खान-पान और राशन जुटाना शुरू हो गए हैं। 
02:00 PM, 07-May-2025

जालंधर में भाजपाइयों ने लड्डू बांटे

ऑपरेशन सिंदूर से उत्साहित भाजपा नेताओं ने जालंधर में लड्डू बांटे।

01:17 PM, 07-May-2025

पंचकूला में 7.50 बजे होगा ब्लैक आउट

पंचकूला की डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि मॉकड्रिल में रात को 7.50 से आठ बजे तक सभी जगह लाइट बंद रहेगी। लाइट बंद होने के साथ सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में भी ब्लैक आउट रहेगा। इस दौरान मॉकड्रिल सेक्टर-20 और लघु सचिवालय में की जाएगी। ये समय मॉकड्रिल शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक की जाएगी
12:26 PM, 07-May-2025

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों से लोगों का पलायन शुरू

फिरोजपुर के हुसैनी वाला बॉर्डर से सटे सीमावर्ती गांव के बहुत से लोग अपना कीमती सामान ट्रैक्टर ट्रालियों पर लादकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरहद पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और कल रात जो हुआ उसको देखते हुए वह अपना सामान और बच्चों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे हैं। क्योंकि दरिया के उस पार लगभग 18 गांव हैं और उनके शहर की तरफ आने का एकमात्र पुल ही रास्ता है। जब तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है या युद्ध छिड़ जाता है तो इस पुल से आना-जाना बंद कर दिया जाता है। उनके पास सुरक्षित जगहों पर पहुंचने के लिए नाव ही एक सहारा रहती है। इसलिए वह लोग 1965 और 1971 की जंग को देखते हुए अपना सुरक्षित सामान अपने रिश्तेदारों तक पहुंचा रहे हैं। अपने बच्चों को वहां पर छोड़ रहे हैं क्योंकि स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। तनाव सरहद पर बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीण मंगल सिंह का कहना है कि उसका गांव बिल्कुल सीमा से सटा हुआ है इसीलिए वह अपना सामान ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं क्योंकि जब माहौल बिगड़ता है तो उनके सुरक्षित जगह पर पहुंचने के लिए बहुत मुश्किल होती है। पिछली बार भी जब-जब सरहद पर तनाव हुए हैं उनका सामान का काफी नुकसान हुआ है। इसीलिए वह अपना सामान अभी से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:47 AM, 07-May-2025

चंडीगढ़ में आज की पहली आरती सेना को समर्पित

सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चंडीगढ़ के मंदिर में पहली आरती भारतीय सेना को समर्पित रहा। सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर में भारतीय सेना की मंगल कामना और पराक्रम के लिए आरती की गई।



मंदिर के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तानबूद करने के लिए एयर स्ट्राइक की है। उसमें सफलता मिली है। पहलगाम में आतंकी हमले के कारण पूरा देश क्रोध में था। देश के लोगों ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। यह मांग पूरी हो चुकी है।
11:02 AM, 07-May-2025

पंजाब पुलिस अलर्ट, सभी सार्वजनिक कार्यक्रम किए रद्द 

पंजाब आप अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कहते हैं कि कल पहलगाम में 26 लोगों की नृशंस हत्या का भारतीय सेना और देशवासियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पंजाब की पाकिस्तान से लगती सीमा को देखते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पंजाब पुलिस दूसरी रक्षा पंक्ति के तौर पर तैयार है। सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक समारोह और कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार भारत सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन कर रही है।
10:35 AM, 07-May-2025

सीमांत गांवों में विधायकों के कार्यक्रम रद्द

अमृतसर में सीमांत क्षेत्र के गांवों में विधायकों की ओर से युद्ध नशे के विरुद्ध आदि रखे गए अलग-अलग सरकारी कार्यक्रमों को अगले आदेशों तक रद्द कर दिया गया है।
10:31 AM, 07-May-2025

करतारपुर साहिब कॉरिडोर को अगले आदेश तक बंद

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े हुए सुरक्षा तनाव के बीच एहतियात के तौर पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed