फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: मोदी का कांग्रेस पर हमला- ये लोग उत्तराखंड को अपनी तिजोरी समझते हैं, उसे लूटते रहना चाहते हैं

Mon, 07 Feb 2022 05:20 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 07 Feb 2022 05:20 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Chunav News Live: राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के एलान के बाद दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: PM Modi Virtual Rally Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Vidhan Sabha Chunav Date, Total Seats, Opinion Poll News in Hindi
जन चौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:18 PM, 07-Feb-2022

राहुल भी आएंगे तो गोवा में फर्क नहीं पड़ेगा: प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा में घर-घर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं, गोवा में भाजपा को बहुमत मिलेगा और हम सरकार बनाएंगे। मैं जमीनी स्तर पर काम कर रहा हूं यहां राहुल गांधी भी आएंगे तो भी फर्क नहीं पड़ेगा। विकास के सारे काम गोवा में हुए हैं।  
04:45 PM, 07-Feb-2022

शिवराज ने राहुल को राहु और केजरीवाल को केतु कहा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के श्रीनगर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 4 धाम सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा इनके नेता वहीं माथा टेकते हैं। यहां राहु-केतु घूम रहे हैं। राहु से राहुल गांधी और केतु से अरविंद केजरीवाल। यह दोनों यहां के विकास को ग्रहण लगा देंगे।
विज्ञापन
04:18 PM, 07-Feb-2022

ये गोवा के भविष्य के लिए अहम चुनाव: प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गोवा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं। यहां उन्होंने कहा कि ये चुनाव न केवल राजनीतिक दलों के लिए बल्कि गोवा के भविष्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। गोवा संसाधनों, प्राकृतिक सौंदर्य, स्कील और युवा जनसंख्या के दृष्टि से समृद्ध है, लेकिन आज यहां देश में दूसरी सबसे ज्यादा बेरोजगारी भी है। मौजूदा सरकार को रोजगार, गोवा के प्राकृतिक सौंदर्य की रक्षा किस प्रकार की जाए इस पर काम करना होगा। लेकिन यहां सरकार का ध्यान इस पर नहीं बल्कि इस पर है कि किस प्रकार से सत्ता में काबिज रहा जाए।
04:00 PM, 07-Feb-2022

कांग्रेस का कोई नेता 15 मिनट भी अपनी सरकार के काम के बारे में नहीं बोल पाएगा: नड्डा


 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिथौरागढ़ में कहा कि देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी देखें तो हर कोई अपना बेटा, अपना परिवार लेकर चल रहा है। विचार के साथ समाज की सेवा करना, देश की सेवा करना अगर कोई कर रहा है तो वो भाजपा है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर नीचे गांव तक कोई भी कांग्रेस का नेता ले आएं, वे 15 मिनट अपनी सरकार के काम के बारे में नहीं बोल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने काम ही नहीं किया है।
03:28 PM, 07-Feb-2022

ये लोग उत्तराखंड को अपनी तिजोरी समझते हैं: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हमारे और आपके लिए तो देवभूमि है लेकिन ये लोग उत्तराखंड को अपनी तिजोरी समझते हैं, अपना ATM समझते हैं। ईश्वर ने उत्तराखंड को जो प्राकृतिक संसाधन दिए हैं उन्हें ये लूटते रहना चाहते हैं। अपनी जेब भरते रहना चाहते हैं।  इन्होंने (कांग्रेस) उत्तराखंड को पीछे धकलने के लिए देश की सुरक्षा तक को ताक पर रखने में संकोच नहीं किया। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खुद अच्छा नहीं करना चाहते हैं और कोई और अच्छा कर दे तो उनके पेट में दर्द होने लगता है। उत्तराखंड को लेकर कांग्रेस पार्टी का यही रवैया रहा है।
03:10 PM, 07-Feb-2022

विपक्ष ने उत्तराखंड के निर्माण को रोकने के लिए हर संभव षड्यंत्र किया: मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा है जिसने सरकार में आने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य बनाया। दूसरी ओर वे लोग हैं जिन्होंने उत्तराखंड के निर्माण को रोकने के लिए हर संभव षड्यंत्र किया। जितने हो सकते थे रोड़े अटकाए। जो लोग उत्तराखंड को राज्य के रूप में देखना ही नहीं चाहते थे वे उत्तराखंड का विकास होते हुए देखना चाहेंगे क्या? जो लोग उत्तराखंड के सपनों को इसलिए मारना चाहते थे ताकि उनकी विरासत चलती रहे, वे अब आपके संसाधनों की लूट बंद कर देंगे क्या? क्या वे कभी सुधरे हैं? वे कभी नहीं सुधरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:20 PM, 07-Feb-2022

शिवराज ने उत्तराखंड में घर-घर जाकर किया प्रचार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार करने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। यहां उन्होंने श्रीनगर में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। 

 
01:38 PM, 07-Feb-2022
वादा करने वालों का पिछला रिकॉर्ड देखें: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करे रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि आज कोई पार्टी या नेता यह कहे कि मैं कुछ करूंगा। तो उन्हें इस बात पर तोलना कि उन्होंने पीछे क्या किया है। वही तय करेगा कि वे आगे क्या करने वाले हैं। यह हमारी पार्टी है जो जनता के बीच में रिपोर्ट कॉर्ड लेकर जाती है और बोलती है कि आप ने हमें पांच साल पहले भेजा था अब यह लो हमारा रिपोर्ट कॉर्ड और काम अब हमें और पांच साल के लिए तैयार करें और आशीर्वाद दें।  
01:05 PM, 07-Feb-2022
Punjab Election: राम रहीम को 21 दिन की पैरोल
रेप और मर्डर केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। गुरमीत अभी हरियाणा के रोहतक जेल में बंद है। पंजाब में गुरमीत राम रहीम का काफी असर माना जाता है। 23 जिलों में करीब 300 बड़े डेरे हैं और यहां राम रहीम का काफी ज्यादा प्रभाव है। चुनाव से ठीक पहले राम रहीम का बाहर आना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 
12:17 PM, 07-Feb-2022

Uttarakhand Chunav: सीएम पुष्कर धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। धामी ने बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार के सामने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करने का ऑफर दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed