फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Sawari 2025 Live: 10 साल बाद चांदी की नई पालकी में निकली महाकाल की सवारी, मनमहेश रूप में नगर भ्रमण

Mon, 14 Jul 2025 06:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 06:32 PM IST
खास बातें

उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी निकल रही है। महाकाल अपने मनमहेश स्वरूप में हैं। चांदी की नई पालकी में बाबा की सवारी है। 10 साल बाद सवारी में नई पालकी को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal Sawari 2025 Live Updates Date Time Route Photos Manmahesh Shiv Procession MP News in Hindi
बाबा महाकाल चांदी की सवारी में निकले नगर भ्रमण पर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:29 PM, 14-Jul-2025


बाबा महाकाल की सवारी के दौरान साधु संत भक्ति में नजर आए। इनके निराले अंदाज से लोगों को सिंहस्थ की याद ताजा हो गई।
06:25 PM, 14-Jul-2025

भजन मंडलियां हुईं शामिल
बाबा महाकाल की सवारी के दौरान भजन मंडलिया भी शामिल हुईं। जिसमें कुछ लोग भजन कीर्तन करते नजर आए तो कुछ लोगों ने डमरू बजाकर, ढोलक बजाकर, झांझ बजाकर बाबा महाकाल की भक्ति की।
विज्ञापन
06:21 PM, 14-Jul-2025

मंत्रियों ने किया पूजा अर्चन
बाबा महाकाल की सवारी महाकाल मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई रामघाट पहुंची। यहां मंत्री तुलसी सिलावट, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल द्वारा पालकी में सवार बाबा महाकाल के मनमहेश स्वरूप का पूजन अर्चन और आरती की गई।
05:23 PM, 14-Jul-2025

भूत-प्रेत और देवताओं की टोली
बाबा महाकाल की सवारी में भूत-प्रेत और देवताओं की टोली भी नजर आई। बाबा महाकाल की सवारी में भक्त विभिन्न रूप में शामिल होते हैं। एक भक्त ने हनुमान जी का स्वरूप लिया तो किसी ने भूत प्रेत बनकर इस सवारी की शोभा बढ़ाई।
04:32 PM, 14-Jul-2025

महाकाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
सभा मंडप में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन मनमहेश स्वरूप में होने के बाद सवारी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची। यहां पर पुलिस द्वारा श्री महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
 
04:20 PM, 14-Jul-2025
सीएम मोहन यादव ने महाकाल के श्री चरणों में किया नमन
सीएम मोहन यादव विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर आज उज्जैन में अपने भक्तों का कुशलक्षेम जानने हेतु बाबा महाकाल भ्रमण पर धूमधाम से निकलने वाले हैं। उनके श्री चरणों में नमन एवं वंदन।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:57 PM, 14-Jul-2025

चांदी की नई पालकी में सवारी
महाकाल चांदी की नई पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, करीब 10 साल बाद सवारी में नई पालकी को शामिल किया गया है। नवंबर में छत्तीसगढ़ के एक भक्त ने गुप्तदान के रूप में मंदिर समिति को यह पालकी भेंट की थी। 
03:51 PM, 14-Jul-2025

कई नृत्यदलों की प्रस्तुति
बाबा महाकाल की सवारी में सीधी के घसिया बाजा, हरदा के ढांडल नृत्य दल,सिवनी के गुन्नूरसाई नृत्यदल आगे-आगे चलेंगे। विभिन्न जनजातियों के समुहों द्वारा भगवान श्री महाकाल की सवारी में मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
03:46 PM, 14-Jul-2025

भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी का भव्य रूप  
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप सवारी में नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। प्रथम सवारी वैदिक उद्घोष थीम पर है।  बाबा महाकाल की सवारी के दौरान रामघाट पर वैदिक उद्घोष के लिए दत्ता अखाड़ा क्षेत्र में बटुकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
03:37 PM, 14-Jul-2025

सभा मंडप में शुरू हुआ पूजन अर्चन 
महाकालेश्वर मंदिर के सभागृह में बाबा महाकाल के मनमहेश स्वरूप का पूजन अर्चन शुरू हो चुका है। मंदिर के शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम गुरु के द्वारा यह पूजन अर्चन किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेश परमार के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि भगवान का पूजन अर्चन कर रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed