Mahakal Sawari Today Live Updates: बाबा महाकाल की दूसरी सवारी निकली,सीएम मोहन यादव ने किया पूजन
{"_id":"687dfe90b6aadb8dee05b76c","slug":"mahakal-sawari-today-live-updates-shiv-grand-palki-and-elephant-ride-darshan-cm-mohan-yadav-to-attend-2025-07-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mahakal Sawari Today Live Updates: बाबा महाकाल की दूसरी सवारी निकली,सीएम मोहन यादव ने किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 21 Jul 2025 05:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:22 PM IST
खास बातें
उज्जैन में श्रावण-भादौ मास की दूसरी सवारी सोमवार को राजसी ठाठ-बाट के साथ शुरू हुई। बाबा महाकाल के दो स्वरूप पालकी और हाथी पर विराजित हुए। सीएम मोहन यादव ने भी बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की सवारी में सीएम मोहन यादव शामिल हुए
- फोटो : अमर उजला
लाइव अपडेट
06:49 PM, 21-Jul-2025
बाबा महाकाल के श्री चंद्रमोलेश्वर स्वरूप पालकी में और हाथी पर श्री मनमहेश स्वरूप विराजमान हुए।
- फोटो : अमर उजाला
05:56 PM, 21-Jul-2025
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऑपरेशन सिंदूर और लाडली बहनों को लेकर संदेश दिया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
05:50 PM, 21-Jul-2025
बाबा महाकाल की सवारी के आगे पुलिस बैंड ने प्रस्तुति दी
- फोटो : अमर उजाला
05:43 PM, 21-Jul-2025
सीएम मोहन यादव ने रामघाट पर महाकाल के चंद्रमोलेश्वर स्वरूप की आरती की
- फोटो : अमर उजाला
05:18 PM, 21-Jul-2025
महाकाल की सवारी में महाराष्ट्र का जनजातीय सौगी मुखोटा नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया
- फोटो : अमर उजाला
04:59 PM, 21-Jul-2025
महाकाल की सवारी में सीएम मोहन यादव डमरू बजाते हुए नजर आए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
04:41 PM, 21-Jul-2025
महाकाल का पूजन करते सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
03:42 PM, 21-Jul-2025
सीएम मोहन यादव ने महाकाल की दूसरी सवारी में शामिल होकर पूजन किया
- फोटो : अमर उजाला
02:18 PM, 21-Jul-2025
आठ जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों के दल सहभागिता करेंगे
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा श्री महाकालेश्वर की सवारी को भव्य स्वरूप देने के लिए आठ जनजातीय कलाकारों का दल श्री महाकालेश्वर भगवान की दूसरी सवारी में सहभागिता करेगा। इसमें अज्जू सिसोदिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में झाबुआ का भगोरिया नृत्य, छवीलदास भावली के नेतृत्व में नाशिक महाराष्ट्र के जनजातीय सौगी मुखोटा नृत्य, बनसिंह भाई गुजरात जनजातीय राठ नृत्य, खेमराज राजस्थान का गैर-घूमरा जनजातीय नृत्य सम्मिलित है। यह सभी दल श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी के साथ सम्पूर्ण सवारी मार्ग में अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। इन दलों के अतिरिक्त ओडिशा के लोकनृत्य शंख ध्वनि सुनील कुमार साहू के नेतृत्व में व छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य लोकपंथी का दल दिनेश कुमार जागड़े के नेतृत्व में श्री महाकालेश्वर भगवान के सवारी के आगमन पर रामघाट पर प्रस्तुति दी जाएगी।
02:18 PM, 21-Jul-2025
Ujjain Mahakal Sawari Today Live : ऐसा रहेगा सवारी मार्ग
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहां मां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।