फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: छह सीटों पर नाम वापसी का आज आखिरी दिन, भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के कई नेता

Sat, 30 Mar 2024 11:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Mar 2024 11:59 AM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी हर दिन तेज होती जा रही है। दूसरे चरण के लिए नामांकन जारी है। पहले चरण में भरे गए नामांकन की वापसी आज आखिरी दिन है। जानिए प्रदेश की चुनावी हलचल...। 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election News Live Phase Wise Polls Nominations Result Schedule Candidates List BJP vs Congress
मप्र लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:55 AM, 30-Mar-2024
कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में होंगे शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को आगर मालवा जिले में झटका लगा है। आगर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बाबूलाल यादव समेत दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकता आज भाजपा में शामिल होंगे। आगर से भाजपा विधायक मधु गहलोत के साथ भोपाल पहुंचकर ये कांग्रेसी नेता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। करीब 150 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ सभी भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान बाबूलाल यादव ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और सनातन की ओर प्रेरित होकर वे भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। विधायक मधु गहलोत ने कहा कि पीएम मोदीजी की वजह से राम मंदिर बना है और देश में लगातार विकास कार्य हो रहे है। अब हिंदू जाग उठा है, इसलिए सैकड़ों कार्यकर्ता सनातन और भाजपा से जुड़ रहे हैं।

09:38 AM, 30-Mar-2024
मुख्यमंत्री यादव आज इंदौर जाएंगे  
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर और अशोकनगर प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.45 बजे भोपाल से इंदौर पहुंचेंगे। यहां वे बद्रीनारायण मंदिर नरसिंह बाजार से निकलने वाली 72 साल पुरानी गैर में शामिल होंगे। इसके बाद अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।  दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री यादव इंदौर से भोपाल पहुंचकर अशोकनगर के करीला धाम के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.50 बजे करीला धाम मेले में पहुंचकर माता जानकी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। शाम 5.30 बजे करीला धाम अशोकनगर से रवाना होकर मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
09:34 AM, 30-Mar-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: छह सीटों पर नाम वापसी का आज आखिरी दिन, भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के कई नेता

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का सियासी शोर जारी है। कांग्रेस और भाजपा के नेता एक दूसरे पर जमकर सियासी हमले बोल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरह चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में किए गए नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन है, ऐसे में देखना यह होगा कि कितने प्रत्याशी अपना नाम वापस लेते हैं। 

पहले चरण में छह सीटों पर वोटिंग
पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा समेत छह सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर उतरने वाले प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। आज 30 मार्च नाम वापसी का अंतिम दिन हैं। 19 अप्रैल को यहां मतदान होना है। 

इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी
प्रदेश की सात लोकसभा सीट टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। राजनीतिक पार्टियों समेत निर्दलीय प्रत्याशी चार अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं और आठ अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 26 अप्रैल को इन सीटों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed