MP Election 2023 Live: राहुल गांधी की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़, 50 हजार से ज्यादा लोगों के आने का दावा
{"_id":"6524bf39a114a73d91041255","slug":"mp-election-2023-live-madhya-pradesh-vidhan-sabha-chunav-schedule-bjp-congress-candidates-voter-list-news-2023-10-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023 Live: राहुल गांधी की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़, 50 हजार से ज्यादा लोगों के आने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 10 Oct 2023 06:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 06:16 PM IST
खास बातें
MP Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज विंध्य के दौरे पर हैं। जहां राहुल गांधी कांग्रेस के लिए जनसभा कर विंध्य की 30 सीटों को साधेंगे। वहीं, आप नेता रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
शहडोल में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:14 PM, 10-Oct-2023
शहडोल के ब्यौहारी में कांग्रेस की जन सभा के बाद कांग्रेस में एक नई शक्ति का संचार हुआ है। कार्यकर्ता जोश में नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार विंध्य की 30 में से 24 सीट कांग्रेस की झोली में जाएगी। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में राहुल गांधी की एक झलक पाने को लोग बेताब रहे। कांग्रेस का दावा है कि जन आक्रोश समापन कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोग आए थे। एक लाख स्क्वायर फीट का पंडाल पूरी तरह भरा था। वहीं, लोग राहुल गांधी को देखने के लिए बैरिकेट्स में भी चढ़ गए थे। कांग्रेस के नेताओं ने ब्यौहारी की जन सभा में एक जुटता का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
विंध्य के कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। राहुल गांधी के आने बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर सक्रियता नजर आई। आचार संहिता प्रभावी होने के बाद यह कांग्रेस की सबसे बड़ी जन सभा थी।
दावेदार ठोकते रहे अपनी ताल
राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से कांग्रेस के दिग्गज नेता एकत्रित हुए थे। इस कारण विंध्य और महाकौशल के 64 सीटों से दावेदार भी अपनी ताल ठोक रहे थे। सबसे ज्यादा दावेदार विंध्य की सीट से थे जो अपने समर्थकों के साथ टिकट की दावेदारी कर रहे थे।
महिलाओं की संख्या रही कम
ब्यौहारी में आयोजित जन सभा में महिलाओं की भागीदारी कम देखने को मिली। कांग्रेस का कहना है कि दूर दराज के क्षेत्र से महिलाओं को आने में तकलीफ होती है इस कारण भी संख्या कम रही।
01:39 PM, 10-Oct-2023
हम झूठे वादे नहीं करेंगे: राहुल
मैंने कमलनाथ, सुरजेवाला जी से कहा कि वायदे वो ही करने हैं जो पूरे हो सके, हम मध्यप्रदेश की जनता से मोहब्बत करते हैं हम झूठे वादे नहीं करेंगे। माताओं-बहनों को 15 सौ रुपये माताओं बहनों को मिलेगा। 500 रुपये में सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली मुफ्त, आदिवासियों के लिए तेंदुपत्ता चार हजार का। अपने भविष्य पर आप निर्णय लेने जा रहे हैं। जब भी मेरी जरूरत हो आप किसी भी वर्ग किसी भी धर्म के हो मुझे बुलाइए मैं हाजिर हो जाउंगा। तेंदुपत्ता की मजदूरी का पैसा तीन से चार हजार रुपये तक हम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
01:12 PM, 10-Oct-2023
भाजपा के कारखाने में हर रोज आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है: राहुल
आडवानी जी ने कहा था कि आरएसएस और बीजेपी का सच्चा कारखाना गुजरात में नहीं है मगर मध्यप्रदेश में है। आडवानी जी ने कहा था कि मध्यप्रदेश उनका कारखाना है तो मैंने सोचा कि चलो देखें। दो तीन उदाहरण आपको देना चाहता हूं। बीजेपी की लेबोरेटरी में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है और उनका पैसा चोरी किया जाता है। देश के किसी प्रदेश में मरे हुए लोगों का इलाज नहीं किया जाता है। मध्यप्रदेश में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है। मध्यप्रदेश में महाकाल से चोरी की जाती है। बच्चों का मिड डे मील का पैसा मध्यप्रदेश में चोरी किया जाता है। व्यापमं में एक करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जाता है। पटवारी बनने के लिए 15 लाख की रिश्वत ली जाती है। बीजेपी की लेबोरेटरी में हर रोज तीन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मंदसौर में गोली मारी जाती है।
भाजपा के कारखाने में हर रोज महिलाओं से दुराचार हो रहा है
भाजपा के कारखाने में हर रोज महिलाओं का रेप होता है। बीजेपी की लेबोरेटरी में नेता आदिवासियों के ऊपर पेशाब करते हैं। शब्द बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आदिवासी शब्द का मतलब जो पहले आए थे, जो इस जमीन के मालिक थे। उनको हम आदिवासी कहते हैं। मतलब ये कोई खोखला शब्द नहीं है। इसका मतलब हिन्दुस्तान की जमीन, जल, जंगल पर आपका सबसे पहला हक बनता है। दूसरी तरफ वनवासी मतलब आपका जमीन पर हक नहीं बनता, इसलिए बीजेपी के नेता आदिवासियों पर पेशाब करते हैं। जो जानवरों को भी खिलाया नहीं जाता वो आदिवासियों को खिलाया जाता है। इनका कहना है कि आपको जंगल में रहना है। ये आदिवासी और वनवासी शब्द का फर्क है।
भाजपा सरकार ने धमकी देकर, डरा कर आपसे जमीन छीनी। जोबट, मंडला, डिंडौरी में आपने धरना दिया। कहा कि जमीन नहीं देना चाहते मगर हिंसा के साथ आपको हटाकर जो आपका (आदिवासी) है उसे छीना गया। मैं आपको गारंटी देता हूं जो आपका है आपको दे देंगे। जमीन का हक आपको दे देंगे।
हिन्दुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। केंद्र सरकार का कोई भी निर्णय हो छोटे से छोटा, बड़े से बड़ा, मनरेगा कैसे काम करेगी। ये सारे निर्णय अंत में ये 90 अफसर साइन कर के निर्णय लेते हैं। 90 अफसरों में से तीन अफसर ओबीसी वर्ग के हैं। ये जो पूरा बजट है इसमें से सिर्फ पांच परसेंट बजट ओबीसी अफसर तयपकरते हैं। अगर सरकार 100 रुपये खर्च करती है तो ओबीसी अफसर पांच रुपये का निर्णय लेते हैं। अगर सरकार 100 रुपये खर्च करती है और ओबीसी पांच रुपये का निर्णय लेते हैं तो बताइए आदिवासी कितने रुपये का निर्णय लेते हैं। आदिवासी अफसर कितने रुपये का निर्णय लेते हैं। शर्म की बात है 100 रुपये में से आदिवासी अफसर पांच रुपये का निर्णय नहीं लेते। आदिवासी अफसर 10 पैसे का निर्णय लेता है। इससे बड़ा आदिवासी वर्ग का अपमान किया जा सकता है क्या।
आदिवासियों को इस देश में कितना हक मिलना चाहिए, ओबीसी, एससी, एसटी को कितना हक मिलना चाहिए, इसलिए हमने जाति जनगणना की बात की है और हम करवा के दिखाएंगे। पहले मोदी भाषणों में वनवासी कहते थे, मैंने कहा आप आदिवासियों का अपमान मत करो। अब वो वनवासी नहीं कहते अब आदिवासी कहते हैं, लेकिन दिल और दिमाग में वनवासी। हमारी नियत साफ है। दिल, दिमाग, मुंह, कर्मों से आदिवासी।
हम आपसे झूठ बोलने नहीं आए हैं। जाति जनगणना कराएंगे। चाहे बीजेपी कराए तो हम दबाव डालेंगे। हम कराएंगे। छग, कर्नाटक, राजस्थान की सरकार ने काम शुरू कर दिया है। एमपी में सरकार आते ही हम पहला काम जाति जनगणना का करेंगे। हम आदिवासी वर्ग को हिन्दुस्तान की हिस्सेदारी देना चाहते हैं। पहला कदम जाति जनगणना है। मैंने कमलनाथ जी से कहा, कमलनाथ जी आपकी आयु क्या है। 72 साल के हैं, कभी जीप में चढ़ जाएंगे। कभी जन आक्रोश यात्रा में चले जाएंगे। जाति जनगणना एक्स रे है। आदिवासी वर्ग को चोट लग रही है। ओबीसी वर्ग को चोट लग रही है, चलो एक्स रे करा लेते हैं। मैंने मोदी जी को चैलेंज दिया, देश का एक्स रे करा दो। कभी मोदी जी पाकिस्तान की बात करेंगे, कभी अफगानिस्तान की करेंगे। मतलब इधर ध्यान कराएंगे, उधर कराएंगे। मोदी जी जाति जनगणना के बारे में अपने भाषण में बोल दीजिए।
01:05 PM, 10-Oct-2023
आदिवासी टोपी पहनाकर राहुल का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ ने रानी दुर्गावती, बादल भोई, टंट्या मामा को याद करते हुए कहा कि मैं आदिवासी क्षेत्र छिंदवाड़ा से आता हूं। आज यहां आकर बहुत खुशी हुई। राहुल जी आप उस प्रदेश में आये हैं, जहां चौपट सरकार सालों से चल रही है। यहां अर्थव्यवस्था से लेकर कृषि तक सब कुछ चौपट है। चुनाव की घोषणा के बाद ये पहली सभा है। इस चुनाव में मध्यप्रदेश के भविष्य का फैसला होना है। आज का भटकता नौजवान सबसे बड़ी चुनौती है। आने वाली पीढ़ियों को कैसा मध्यप्रदेश देना चाहते हैं, ये आने वाला चुनाव तय करेगा। ये ऐसा प्रदेश है जहां किसान के आंसू शिवराज नहीं देख सकते। मुंह चलाने और देश चलाने में बहुत अंतर है। अब सिर्फ 35 दिन बचे हैं। एमपी की जनता ने आपकी कलाकारी को पहचान लिया है। पैसे दो काम लो ये आज हालात हैं।
कांग्रेस की सरकार आते ही हम सबसे पहले रेत माफिया से निपटेंगे। रेत का अधिकार आपको देंगे। शिवराज ने घर-घर में शराब दी है। हमारी सरकार ने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, शहडोल के 18 हजार किसानों का कर्ज पहली किस्त में माफ किया। 100 रुपये 100 यूनिट बिजली दी। एक हजार गौशाला बनाई। हमने पेंशन बढ़ाई। हमने एमपी की पहचान बनाने की कोशिश की। यहां निवेश आए और यहां के युवाओं को रोजगार मिले। ये मेरा प्रयास था। शिवराज जी जनता ने आपको पहचान लिया है। 35 दिन में दबाने, घबराने और छिपाने वाला कार्यकाल खत्म होने वाला है। जनता आपको प्यार से विदा करेगी। हम विकास का नया इतिहास बनाएंगे। एमपी की तस्वीर सामने रखकर सच्चाई का साथ दीजिएगा। शहडोल की तीनों विधानसभा का झंडा हमारी मध्यप्रदेश विधानसभा में लहराएगा।
12:45 PM, 10-Oct-2023
मंच पर राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी पहुंच गए हैं। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
12:33 PM, 10-Oct-2023
सतना से ब्यौहारी के लिए रवाना हुए राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सतना हवाई पट्टी से ब्यौहारी के लिए रवाना हो गए हैं। 12:45 बजे तक उनके ब्यौहारी पहुंचने की उम्मीद है। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:14 PM, 10-Oct-2023
ब्यौहारी में राहुल गांधी की सभा के लिए सजा मंच
- फोटो : अमर उजाला
पीसीसी चीफ कमलनाथ सतना हवाई पट्टी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। कुछ ही देर बाद वे राहुल गांधी के साथ शहडोल जिले के ब्यौहारी के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
11:40 AM, 10-Oct-2023
बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी को सुनने पहुंचे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राहुल गांधी की आज की सभा में विंध्य और महाकौशल के एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है। विंध्य की 30 सीटों से ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंच रहे हैं। अलग-अलग जिलों से लोगों को बसों के माध्यम से ब्यौहारी लाया गया है।
10:37 AM, 10-Oct-2023
भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के सीएम भगवंत मान आज से दो मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मान मंगलवार शाम 5:00 बजे रीवा विधानसभा सीट से चुने गए प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। अगले दिन यानी बुधवार दोपहार 12:00 बजे सिरमौर विधानसभा में अयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और शाम 4:00 बजे वह नवागत मऊगंज जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट की अपील करेंगे।
10:28 AM, 10-Oct-2023
जनजातीय समुदाय को साधेंगे राहुल
विंध्य की 30 विधानसभा सीटों में पिछली बार कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर नहीं था। 30 में से सिर्फ 6 सीट कांग्रेस को मिली थीं। अधिकांश सीट आदिवासी होने के कारण राहुल गांधी मुख्य रूप से जनजातीय समुदाय को साधने विंध्य आ रहे हैं। कार्यक्रम के लिए एक लाख स्क्वायर फीट में डोम पंडाल लगाया गया है। वहीं जिस मंच से राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे वह 40 बाई 80 का मंच होगा।