Gair Festival 2025 Live: गेर में आए पांच लाख से अधिक लोग, निगम ने सफाई शुरू की
Indore Rangpanchami Ger 2025 Live Updates: इंदौर की गेर में इस बार पांच लाख से अधिक लोग आए, ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया जिसके बाद सीएम ने गेर में आने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मंत्री विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट ने गेर में भाग लिया। इस बार फाग यात्रा में विशेष रूप से झांकियां भी शामिल की गईं। इन झांकियों में ब्रज की प्रसिद्ध लट्ठमार होली, रासरंग और श्रीकृष्ण की झांकी प्रमुख आकर्षण के रूप में उभरकर सामने आईं। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए इंदौर के लोग छतों पर बैठने के लिए पहले से ही बुकिंग करवा चुके थे। फाग यात्रा में मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक मालिनी गौड़ भी शामिल हुईं। वहीं, संगम कॉर्नर की गेर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रथ पर सवार होकर यात्रा में भाग ले रहे थे।
इंदौर की गेर धूमधाम से मनाई जा रही है। लेकिन, अब इसमें सीएम मोहन यादव शामिल नहीं होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट से सीधे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। टोरी कॉर्नर पर हुए हादसे के कारण उन्होंने गेर में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।
गेर में लाखों लोग मौजूद हैं। इससे कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है। अधिक भीड़ के कारण गेर में शामिल तीन लोग बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
तस्वीरों में देखिए गैर के रंग...
पुष्पा लुक में गेर में शामिल होने पहुंचा युवक।
गैर में छाया भगवा रंग।
बच्चों को लेकर गेर में शामिल होने पहुंचे लोग।
इस बार गेर में पिछले साल से ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। कृष्णपुरा छतरी तक रंग में सरावोर लोग ही लोग नजर आ रही है। गेर में इस बार चार लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान जताया जा रहा है। कुछ देर बात सीएम मोहन यादव भी इस गेर में शामिल होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.