फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रों की गूंज: राहुल बोले- सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा, क्योंकि वह सवाल पूछता; सिस्टम अंधभक्त चाहता है

Sat, 19 Sep 2026 07:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 19 Sep 2026 07:32 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi in indore: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंच पर पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी छात्रों से संवाद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi in Indore Live Today: Will Interact With Students on Education and Employment Issues
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:00 PM, 19-Sep-2026

राहुल बोले- कैंडिडेट्स की भी गलती, युवा बोले- हम सिस्टम से हार गए

राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान कुछ अभ्यर्थियों से भी गलतियां हुई हैं, लेकिन कहीं न कहीं उनका सिस्टम पर भरोसा खत्म हो गया है। इस पर छात्रों की ओर से आवाज आई, “सर, हम सिस्टम से हार गए।”

राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम के अंदर बैठे कुछ लोग भ्रष्ट हो जाते हैं। पैसे के लालच में पेपर लीक कर देते हैं और लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्ट लोग परीक्षा व्यवस्था का हिस्सा बने रहेंगे और परीक्षा प्रणाली ही भ्रष्ट होगी, तो इसका नुकसान छात्रों को उठाना पड़ेगा।

06:58 PM, 19-Sep-2026

‘परीक्षा पर भरोसा कैसे करें?’ राहुल गांधी ने छात्रों के सवालों का किया जिक्र

राहुल गांधी ने कहा कि अगर आज हम छात्रों से बात करें तो वे खुश नहीं हैं। छात्र असहज हैं, उन्हें अपना भविष्य स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है और वे दबाव में हैं। उन्होंने कहा, “आइए, छात्रों की आवाज सुनते हैं। वे सिस्टम के बारे में क्या कह रहे हैं, इसे सुनते हैं। छात्रों के मन में सवाल है कि परीक्षाओं पर भरोसा कैसे किया जाए? कैसे भरोसा करें कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है? कैसे पता चले कि किसी परीक्षा में सही तरीके से चयन हुआ है या नहीं?”

विज्ञापन
06:57 PM, 19-Sep-2026

छात्रों से राहुल गांधी का संवाद

06:55 PM, 19-Sep-2026

राहुल का संबोधन शुरू

राहुल गांधी ने इंदौर में अपने स्वागत के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा, “आपने मेरा जिस तरह स्वागत किया, उसके लिए धन्यवाद। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।” उन्होंने कहा कि कोटा, देहरादून और पुणे के बाद अब ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि हर शहर में कार्यक्रम के दौरान छात्रों से जुड़े मुद्दों और उनके भविष्य को लेकर सवाल उठाए जाते हैं। इनमें पेपर लीक, संस्थागत विफलता, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, शिक्षा की बढ़ती लागत और निजीकरण जैसे विषय शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “इंदौर में हमने तय किया है कि आज का विषय ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ होगा। छात्र बताएंगे कि सिस्टम क्या है, वह छात्रों को किस तरह प्रभावित कर रहा है और उनके भविष्य के सामने किस तरह की चुनौतियां खड़ी हो रही हैं।”

राहुल गांधी ने कहा कि कार्यक्रम में कई युवा मंच पर आकर खुलकर अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत की।
06:51 PM, 19-Sep-2026

छात्रों से संवाद करते राहुल गांधी

06:07 PM, 19-Sep-2026

कांग्रेस नेता की जेब कटी

कांग्रेस नेता सोहराब पटेल की विमानतल पर जेब कट गई। वे एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए पहुंचे थे। पर्स में करीब आठ हजार रुपये रखे थे। पटेल ने एरोड्रम थाने में जेब कटने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
05:55 PM, 19-Sep-2026

आयोजन में प्रस्तुतियां दी जा रही है।

04:43 PM, 19-Sep-2026

राहुल गांधी के पहुंचने से पहले कार्यक्रम स्थल पर हंगामा

राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले युवाओं और छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान डीसीपी नरेंद्र रावत मंच पर पहुंचे और कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्यक्ति से उनकी तीखी बहस हुई। डीसीपी के अचानक मंच पर पहुंचने से आयोजकों और पुलिस के बीच जमकर विवाद हुआ। बहस के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी मंच पर पहुंचे।

04:27 PM, 19-Sep-2026

आयोजन स्थल पर जांच के बाद ही प्रवेश

आयोजन स्थल पर एंट्री गेट पर जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पानी की बोतल, लाइटर, सिगरेट और गुटखा अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
03:11 PM, 19-Sep-2026

खरगोन के छात्र राहुल गांधी से लगाएंगे गुहार

खरगोन के छात्र बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचे हैं। वे राहुल गांधी को नर्सिंग कॉलेज से जुड़ी अपनी समस्याएं बताना चाहते हैं। छात्रों का कहना है कि 5 से 6 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी परीक्षाएं नहीं हो रही हैं। इसे लेकर वे कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। छात्रों का कहना है कि अब वे राहुल गांधी को ही अपनी समस्या के समाधान के लिए अंतिम विकल्प मान रहे हैं।   

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed