फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gwalior Municipal Election Result Live:ग्वालियर में कांग्रेस ने बदला इतिहास 57 साल बाद महापौर पद पर किया कब्जा, अधिकारिक घोषणा शेष

Mon, 18 Jul 2022 12:36 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 18 Jul 2022 12:36 AM IST
खास बातें

ग्वालियर के पिछले 57 साल के इतिहास में पहली बार भाजपा का किला कांग्रेस ने ढहा दिया है। ग्वालियर महापौर पद के लिए भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दे दी और इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन
Gwalior Municipal Corporation Election Result 2022 Live Updates News in Hindi
ग्वालियर नगर निगम चुनाव - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:48 AM, 17-Jul-2022

मतगणना का अंतिम परिणाम

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने भाजपा की सुमन शर्मा को 28805 मतों से हराया।
ये है स्थिति
पार्टी  कुल वोट
कांग्रेस  2,35,154
भाजपा  2,06,349
आप   45,762
नोटा 4015
कुल वोट काउंट 5,23,112


 
08:02 AM, 17-Jul-2022
शोभा सिकरवार ने इसे जनता की जीत बताया
ग्वालियर नगर सरकार के पिछले 57 साल के इतिहास में पहली बार भाजपा का किला कांग्रेस ने ढहा दिया। ग्वालियर महापौर पद के लिए भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, लेकिन कांग्रेस विधायक ने "एक परिवार, पूरी  सरकार" के फार्मूले पर चुनाव लड़कर भाजपा को करारी शिकस्त दे दी और इतिहास रच दिया। 

ग्वालियर में महापौर पद के  लिए शुरुआत में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच था, लेकिन आज जब परिणाम सामने आया तो मामला सीधा भाजपा और कांग्रेस के बीच दिखाई दिया। खास बात ये रही कि कांग्रेस की शोभा सिकरवार ने पहले ही राउंड से जो बढ़त लेना शुरू की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। जैसे -जैसे राउंड आगे बढ़ा कांग्रेस की शोभा सिकरवार का भाजपा की सुमन शर्मा से जीत का अंतर बढ़ता ही रहा। अभी तक जो परिणाम समाने आये हैं उसके हिसाब से उनकी बढ़त करीब 28 हजार वोट से ज्यादा  चुकी है।

मतगणना स्थल पर पहुंची शोभा सिकरवार ने इसे ग्वालियर की जनता की जीत बताया है उन्होंने जनता और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने मुझपर जो भरोसा जताया है उस पर खरी उतरूंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा महिला सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।
 
विज्ञापन
06:44 AM, 17-Jul-2022

पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं

वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मातगणना में विजयी कांग्रेस के ग्वालियर ,जबलपुर , छिंदवाड़ा के महापौर प्रत्याशियों व नगर निगम , नगर पालिका , निगम परिषद में कांग्रेस के विजयी सभी पार्षद प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। इन क्षेत्रों के मतदाताओं का भी विशेष आभार , जिन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन देकर कांग्रेस पर विश्वास व्यक्त किया। उनका यह विश्वास हम कभी टूटने नहीं देंगे।'
 
06:43 AM, 17-Jul-2022

सबसे कम उम्र की प्रत्याशी भावना खटीक ने दर्ज की जीत

ग्वालियर नगर निगम के चुनाव में युवाओं ने बाजी मारी है। इसी कड़ी में ग्वालियर चंबल अंचल की सबसे कम उम्र की 22 साल की युवती भावना खटीक ने जीत हासिल की है। भावना वार्ड 36 से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में थी। भावना खटीक ने कहा है, उनकी जीत जनता की जीत है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। जिससे शहर, मोहल्ले का विकास होगा। 
 
05:38 AM, 17-Jul-2022

57 साल बाद ग्वालियर में होगा कांग्रेस का महापौर

ग्वालियर में अभी भी मतगणना जारी है। अभी तक की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी लगातार आगे चल रही हैं। जिसको देखते हुए कहा जा रहा है कि 57 साल बाद ग्वालियर में कांग्रेस का महापौर बनेगा। 
04:58 AM, 17-Jul-2022

कलेक्टर ने दिए प्रमाणपत्र 

कलेक्टर ने दिए प्रमाणपत्र 
  • वार्ड 34 रवि तोमर 
  • वार्ड 36 भावना खटीक 
  • वार्ड 40 संजीव पोतनीश केलकर 
  • वार्ड 41 मोहित जाट
  • वार्ड 42 ममता अजय  तिवारी
  • वार्ड 43 संजय सिंघल
  • वार्ड 44 यामिनी नवीन परांडे 
  • वार्ड 45 अंकित कट्टल
  • वार्ड 46 कपिल शर्मा
  • वार्ड 47 जीतेन्द्र मुदगल
  • वार्ड 50 अनिल सांखला
  • वार्ड 59 सरोज हेवरण कंसाना 
  • वार्ड 57 अवधेश कौरव
  • वार्ड 58 अपर्णा पाटील
  • वार्ड 66 ऊषा गिर्राज सिंह मावई
विज्ञापन
विज्ञापन
04:57 AM, 17-Jul-2022
ग्वालियर जीते हुए पार्षद प्रत्याशियों का अपडेट
  • ग्वालियर वार्ड क्रमांक 54 से पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय सिंह की पत्नी उपासना सिंह ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड क्रमांक 47 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी सिंधिया के करीबी जितेंद्र मुद्गल ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड क्रमांक 28 में कांग्रेस की गायत्री मंडेलिया ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड क्रमांक 51 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत।
  • वार्ड क्रमांक 59 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत।
  • वार्ड क्रमांक 58 में बीजेपी की अपर्णा पाटील ने चुनाव में जीत दर्ज की।
  • वार्ड क्रमांक 57 में कांग्रेस के अवधेश सिंह कौरव चुनाव जीते।
  • सिंधिया के करीबी नवीन पांडे की पत्नी यामिनी पांडे ने वार्ड क्रमांक 44 में जीत हासिल की।
  • वार्ड क्रमांक 41 में सिंधिया के करीबी मोहित जाट चुनाव जीते।
  • वार्ड 40 में  BJP नेता संजीव गुप्ता चुनाव जीते। 
  • वार्ड क्रमांक 31 से बीजेपी की बीजेपी की अंजना हरी बाबू ने जीत दर्ज की। 
04:34 AM, 17-Jul-2022
अभी तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 23,400 मतों से आगे चल रही हैं। 
ये है स्थिति
पार्टी  कुल वोट
कांग्रेस  1,96,692
भाजपा  1,73,292
आप  37,551
नोटा 3563
कुल वोट काउंट  4,36434

 
03:58 AM, 17-Jul-2022
आठवें चरण के बाद पार्षद प्रत्याशियों की स्थिति
वार्ड संख्या  बीजेपी  कांग्रेस  निर्दलीय
1 1748
 
1547
 
00
 
2 1461 450 1483
3 1601 820 1018
4 2060 00 951
5 903 1133 945
6 897 1133 946
7 1527 1590 00
8 856 2643 00
9 1596 1157 1649
10 1786 1595 00
11 2167 993 00
54 544 644 00
55 1371 727 00
  • वार्ड क्रमांक 22 से 650 वोट से कांग्रेस आगे
  • वार्ड क्रमांक 21 से 968 वोटों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 20 से 900 वोटों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 19 से 150 वोटों से कांग्रेस आगे
  • वार्ड क्रमांक 18 से 27 मतों से बीएसपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 17 से 262 वोटों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 16 से 83 मतों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 15 से 155 मतों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 14 से 36 वोटों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 13 से 1127 मतों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 12 से 241 मतों से बीजेपी आगे
03:56 AM, 17-Jul-2022
अभी तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी  शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 21691 मतों से आगे चल रही हैं। 
 
ये है स्थिति
पार्टी  कुल वोट
कांग्रेस  1,81,405
भाजपा  1,59,714
आप  34,871
नोटा 3097
कुल वोट काउंट  4,02,676
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed