Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A massive fire broke out at a clothing and cosmetics shop on the night,reducing goods worth lakhs to ashes...

जीपीएम: खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने गया था परिवार, पीछे दुकान में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 12 Nov 2026 02:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 02:21 PM IST
सार

जिले में भाई दूज की रात बड़ा हादसा हो गया। पेंड्रा के अड़भार गांव में कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के वक्त दुकान संचालक का पूरा परिवार मनेंद्रगढ़ के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गया था।

विज्ञापन
A massive fire broke out at a clothing and cosmetics shop on the night,reducing goods worth lakhs to ashes...
भाई दूज की रात कपड़े और कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,,,

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार गांव में भाई दूज की रात एक कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकान संचालक का पूरा परिवार मनेंद्रगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गया हुआ था।
विज्ञापन


परिवार की गैरमौजूदगी में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों को जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भयावहता देख नगर पालिका पेंड्रा की दमकल टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही देर रात दमकल वाहन मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


दुकान में ताला लगा होने के कारण दमकलकर्मियों को परेशानी हुई; उन्होंने ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के प्रयास
अड़भार गांव में भाई दूज की रात कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लगी। आसपास के लोगों ने आग देखकर तुरंत दमकल टीम को सूचना दी। नगर पालिका पेंड्रा का दमकल वाहन देर रात मौके पर पहुंचा। दुकान में ताला लगा होने के कारण दमकलकर्मियों को अंदर जाने में दिक्कत हुई। ताला तोड़ने के बाद उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।


नुकसान और कारण
इस आगजनी में दुकान संचालक को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। दुकान में रखा कपड़ा, कॉस्मेटिक सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या कोई अन्य वजह रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

भाई दूज की रात कपड़े और कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,,,

भाई दूज की रात कपड़े और कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,,,

 

भाई दूज की रात कपड़े और कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,,,

भाई दूज की रात कपड़े और कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,,,

 

भाई दूज की रात कपड़े और कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,,,

भाई दूज की रात कपड़े और कॉस्मेटिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,,,

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed