फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Droupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति ने जोड़ों को सूट-साड़ियां कीं भेंट, राज्यपाल ने वर-वधू को दी बधाई

Wed, 26 Feb 2025 02:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 26 Feb 2025 02:34 PM IST
खास बातें

Droupadi Murmu MP Visit Live: खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Bageshwar Dham Visit Live Attend Kanya Vivah Festival in Chhatarpur Mahashivratri
बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:28 PM, 26-Feb-2025
राष्ट्रपति बोलीं- संतों ने हमेशा समाज को सही राह दिखाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों अपने कर्म और वाणी से जन मानस को राह दिखाई है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है। अंधविश्वास के बारे में लोगों को जागरूक किया है। चाहे गुरुनानक हों, रविदास हों या संत कबीर दास हों, मीराबाई हों या संत तुकाराम, सभी ने समाज को सही राह दिखाई है।

01:24 PM, 26-Feb-2025
राष्ट्रपति ने कहा- धीरेंद्र शास्त्री को धन्यवाद देती हूं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सभी जोड़ों को बधाई देती हूं। सभी को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं। आपको विवाह सूत्र में बांधने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को धन्यवाद देती हूं। विवाहित जोड़ों को गृहस्थी के सामान के साथ-साथ जीवनयापन के लिए आटा चक्की और सिलाई मशीन भी दी जा रही है।

विज्ञापन
01:14 PM, 26-Feb-2025
राज्यपाल ने वर-वधु को दी बधाई
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा, सभी वर-वधु को बधाई। बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने गरीब और वंचित बेटियों के विवाह का समारोह किया ये अनुकरणीय है। सामूहिक विवाह समारोहों से भावी पीढ़ियों को अच्छे संस्कारों की सीख मिलती है।

01:14 PM, 26-Feb-2025
सीएम बोले- 251 घोड़े कहां से लाए, गजब कर दिया
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, आज बागेश्वर धाम नया कीर्तिमान बना रहा है। आपने जातिगत संघर्ष को तोड़ने का काम किया है। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। 251 घोड़े कहां-कहां से लाए महाराज गजब कर दिया आपने। आज आपने अश्वमेघ के घोड़े के समान दिग्विजय घोड़े के समान ये घोड़े लाए हैं, जिन्होंने समाज की असमानता को तोड़ दिया। शासन, सत्ता और संत की त्रिवेणी की मौजूदगी में ये विवाह का काम किया। जातियों की दीवारें टूटें और सद्भावना बने ये काम किया है। मप्र सरकार की ओर से 51 हजार रुपए देने की भावना है, इसलिए सरकार की योजना का लाभ यहां आए जोड़ों को मिलेगा।
12:59 PM, 26-Feb-2025
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- बेटियों को बोझ मत मानो
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिस दिन हमने अपनी बहन का विवाह जैसे-तैसे लोगों से उधार लेकर किया उसी दिन ठान लिया था कि आज हमें बहन के विवाह में इतना निराश होना पड़ रहा है, भगवान ने हमें सामर्थ्यवान बनाया तो भारत में बेटियों के विवाह के लिए किसी को निराश नहीं होना पड़ेगा। बेटियों को बोझ मत मानो, बेटियां, बेटों से कम है क्या? बेटियों कम होती तो हमारी बेटियां बड़े-बड़े शिखर पर नहीं पहुंचतीं।
12:58 PM, 26-Feb-2025
धीरेंद्र शास्त्री बोले- बेटियां गर्व से ससुराल में रहेंगी
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, देश में कोई छोटा-बड़ा नहीं है। सभी बराबर हैं। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए यह उत्सव हर वर्ष किया जाता है। मंदिरों की दानपेटियों को बेटियों की शादियों के लिए खोल दिया जाएगा तो भारत को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। बेटियां जब यहां से ब्याह कर जाएंगी तो गर्व से कहेंगी कि बालाजी हमारे पिता हैं और राष्ट्रपति के आशीर्वाद से शादी कर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 26-Feb-2025
संबंधित वीडिय़ो

12:50 PM, 26-Feb-2025
राष्ट्रपति ने जोड़ों को सूट और साड़ियां भेंट कीं
राष्ट्रपति दूल्हों और दुल्हनों के लिए सूट और साड़ियां लेकर आई हैं। उन्होंने सभी को भेंट दी।
12:48 PM, 26-Feb-2025
सीएम ने शेयर किया वीडियो
12:44 PM, 26-Feb-2025
धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति को बालाजी की फोटो भेंट की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंडाल में बने मंच पर पहुंच गई हैं। कार्यक्रम शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाया गया। धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति को बालाजी की फोटो भेंट की।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed