फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Droupadi Murmu Bhopal Visit: राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची भोपाल, उत्कर्ष-उन्मेष कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Thu, 03 Aug 2023 01:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 01:30 PM IST
खास बातें

President Droupadi Murmu Bhopal Visit Live News in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। वह रविंद्र भवन में उत्कर्ष-उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu Bhopal Visit Live Updates Inaugurate Utkarsh Unmesh Cultural Event News in Hindi
राष्ट्रपति का स्वागत करते सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:17 PM, 03-Aug-2023
संयोग से ये मेरी मध्यप्रदेश की पांचवी यात्रा है: राष्ट्रपति
मेरी सब से अधिक यात्राएं मध्यप्रदेश में हुई हैं। संयोग से ये मेरी एमपी की पांचवी यात्रा है। मैं प्रदेश के 8 करोड़ वासियों को धन्यवाद देती हूं। इस कार्यक्रम के लिए मैं प्रदेश सरकार की प्रशंसा करती हूं। इस वर्ष जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता का दायित्व भारत को दिया गया है। 

उन्मेष का अर्थ आंखों का खुलना भी है और फूलों का खिलना भी। 19वीं सदी में नव जागरण की धाराएं प्रभावित हुईं, जो कि 20वीं सदी तक जारी रहीं। भारतीय गौरव को शौर्य देने वाले कई रचनाकारों का योगदान रहा है। सभी भाषाएं और बोलियां मेरी अपनी हैं। भारत के साहित्य का अन्य भाषाओं में अनुवाद होने पर ये और समृद्ध हो सकेगा। उत्कर्ष कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं आयोजकों को शुभकामनाएं देती हैं।

भारत में 700 से ज्यादा कम्युनिटी के आदिवासी निवास करते हैं, लेकिन उनकी भाषाएं 700 से भी ज्यादा है। उन्हें संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। जनजातीय भाषा और संरक्षण को संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है। मध्यप्रदेश में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती हैं। यहां ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना तर्क संगत है। मैंने छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका तीजन बाई को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। तीजनबाई का सम्मान जनजातीयों का सम्मान तो है ही ये सभी बहनों का सम्मान है।
01:14 PM, 03-Aug-2023
एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने की पहल: राज्यपाल
उन्मेष के दौरान जनजातीय कवि, लेखक सम्मेलन और गीत के सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। उन्मेष और उत्कर्ष का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत को बनाने की पहल है। भारत की भाषाएं, भौगोलिक विविधता ने इसे सभी से अलग बनाया है।
 
विज्ञापन
12:58 PM, 03-Aug-2023
मध्यप्रदेश साहित्य और कलाकारों की प्रिय भूमि रही है: CM
हमारे देश में मूलभूत एकता है। उन्मेष और उत्कर्ष के रूप में हमारे कलाकार कुछ बेहतर लेकर आते हैं। ऐसे आयोजन सारी दुनिया को इकट्ठा करने का काम करते हैं। मध्यप्रदेश कला और संगीत की संगम स्थली रही है। ये साहित्यकारों और कलाकारों की प्रिय भूमि रही है। राजशेखर, भृर्तहरि, कालिदास, बिहारी जैसे रत्न हुए हैं। इनका नाम लेकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। लता मंगेशकर, किशोर कुमार जैसे कलाकार भी इस धरती से हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की भी कर्मस्थली ये रही है। साहित्य, कला और संगीत में वो ताकत है कि पूरी दुनिया को एक रख सके।
 
12:54 PM, 03-Aug-2023
सीएम शिवराज बोले- कला और संगीत सुख देता है
सीएम शिवराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण देश का साहित्य जगत यहां विविधता के साथ उपस्थित है। मैं सभी का स्वागत करता हूं। भारत प्राचीन देश है। दुनिया के विकसित देशों में जब सभ्यता का सूर्योदय नहीं हुआ था, तब हमारे देश में वेदों की रचना हो चुकी थी। ये वो धरती है जिसने समस्त विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। यहां का बच्चा-बच्चा सबके मंगल की कामना करता है। मनुष्य को संपूर्ण रूप से सुखी करना है तो मन, बुद्धि और आत्मा का सुख भी चाहिए। मन, बुद्धि और आत्मा का सुख साहित्य, कला और संगीत देता है। 
 
12:33 PM, 03-Aug-2023
राष्ट्रपति का स्वागत करते साहित्य अकादमी के सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया
उन्मेष का दूसरा संस्करण
उन्मेष उत्सव एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन है, जिसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। उन्मेष का पहला संस्करण हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किया गया था, वहीं दूसरा संस्करण मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किया जा रहा है। इस बार आयोजन में देशभर के करीब 575 लेखक शामिल हुए हैं।
12:23 PM, 03-Aug-2023
राष्ट्रपति ने किया 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' का शुभारंभ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोपाल के रविंद्र भवन में 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष' कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शॉल भेंट कर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:59 AM, 03-Aug-2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति पहुंची भोपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भोपाल पहुंच चुकी हैं। राजा भोज विमानतल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विमानतल से राष्ट्रपति सीधे रविंद्र भवन के लिए रवाना होंगी, जहां वे उत्कर्ष-उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी।
11:19 AM, 03-Aug-2023
एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन है उन्मेष 
उन्मेष उत्सव एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन है। इस अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव अंतर्गत बहुभाषी कविता पाठ, लेखन पाठ, आदिवासी कवि सम्मेलन, साहित्य के विषयों पर परिचर्चा, आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता पाठ और साहित्य के उत्थान संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रबुद्धजनों द्वारा विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही पुस्तक मेले में साहित्य अकादमी और अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें बिक्री के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्सव के दौरान साहित्य अकादमी द्वारा प्रख्यात लेखकों पर बनी डॉक्यूमेंट्री को भी दिखाया जाएगा।
10:41 AM, 03-Aug-2023
भोपाल के ये मार्ग रहेंगे परिवर्तित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने के आधे घंटे पहले से भोपाल एयरपोर्ट से रवीन्द्र भवन तक जाने वाले मार्ग को सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। वहीं रवीन्द्र भवन से राजभवन के बीच भी राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान यातायात प्रतिबंधित रहेगा। शाम को राष्ट्रपति के वापस जाते समय भी संबंधित मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यातायात को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए एक हजार जवानों को रवीन्द्र भवन और एक हजार पुलिसकर्मी अन्य मार्गों पर राष्ट्रपति के दौरे के दौरान तैनात रहेंगे।
10:32 AM, 03-Aug-2023
भगोरिया नृत्य से होगा राष्ट्रपति का स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह 11:30 बजे भोपाल विमानतल पर पहुंचेंगी, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगुवानी करेंगे। राष्ट्रपति 11:40 बजे रवीन्द्र भवन पहुंचेंगी, जहां करीब 500 जनजातीय कलाकार भगोरिया नृत्य कर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे 'उत्कर्ष' और 'उन्मेष'  कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति 1:30 बजे रवीन्द्र भवन से राजभवन के लिए रवाना होंगी, जहां दोपहर का भोजन करेंगी। वे शाम को करीब 4:15 बजे राजभवन से रवाना होकर 4:35 बजे भोपाल विमान तल पहुंचेंगी और 4:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed