फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Vidhansabha Winter Session: संसद की घटना को लेकर सदन में हंगामा,विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Fri, 20 Dec 2024 05:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Dec 2024 05:22 PM IST
खास बातें

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को अंतिम दिन था। सत्र के दौरान कई विधेयक पारित हुए, साथ ही कई मुद्दों पर हंगामा भी हुआ। आखिरी दिन संसद में हुई घटना को लेकर पक्ष-विपक्ष आसंदी के पास तक पहुंच गए। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 

विज्ञापन
MP Vidhansabha Winter Session: Fifth and last day of Madhya Pradesh assembly session
मध्य प्रदेश विधान सभा सत्र का अंतिम दिन। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:19 PM, 20-Dec-2024
डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर पर अमित शाह द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सुबह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया था। विधायकों ने हाथों में संविधान की किताब लेकर जमकर नारेबाजी की।

12:57 PM, 20-Dec-2024
विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
संसद की घटना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने सदन में हंगामा किया।दोनों के सदस्य आसंदी के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।




 
विज्ञापन
12:14 PM, 20-Dec-2024
कांग्रेस  विधायक सचिन यादव ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों  से निकलने वाले वेस्ट से खेतों की  मिट्टी खराब हो रही है। इसके चलते किसान खेती नहीं कर पा रहा है। अन्य जल स्रोतों से भी लगातार प्रदूषण फैल रहा है। इसके साथ ही प्रश्नकाल समाप्त हो गया। 
 
12:10 PM, 20-Dec-2024
नल-जल योजना में खुदी सड़कें
विधायक विजयपाल सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नल जल योजना को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि  योजना के तहत ठेकेदारों ने सड़कों को खोद कर छोड़ दिया है, जिससे जनता परेशान हो रही है। इस पर  मंत्री संपतिया उइके ने जवाब दिया कि सड़कों का सुधार कार्य किया जा रहा है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर ने कहा कि पिछली बार भी सदन में यह जानकारी दी गई थी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि यह समस्या सभी के क्षेत्र में है। इस पर एक कमेटी बनाकर इसकी मॉनिटरिंग  की जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि हमने 450 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया।
12:06 PM, 20-Dec-2024
फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर खरीदी जमीन
भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की जमीन खरीदने का आरोप लगाया।  इस पर जनजाति कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि समिति ने संबंधित व्यक्तियों को बार-बार बुलाया। वे पांच बार बुलाने के बाद भी समिति के सामने उपस्थित नहीं हुए। समिति उनके खिलाफ एकतरफ़ा कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। 
12:03 PM, 20-Dec-2024
बिना नाम वाली  शिकायतों पर क्या होता है ?
नीमच से भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सवाल किया कि क्या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभाग में बिना नाम के शिकायतों पर कार्यवाही  की जा रही है। मुझे जवाब दिया गया की 43 गुमनाम शिकायत  हैं। मेरा सवाल है कि ऐसी शिकायतों को 15 दिन में बंद करने का नियम है। इस पर जनजाति कार्य मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह ने जवाब दिया कि बिना नाम और बिना मोबाइल नंबर की शिकायतें आईं हैं जिसको 7 दिन में बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:09 AM, 20-Dec-2024
आज पीएससी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में सदन में विपक्ष कर कर सकता है प्रदर्शन। पिछले दो दिनों से इंदौर में एमपीपीएससी मुख्यालय के बाहर युवाओं का प्रदर्शन चल रहा है। कांग्रेस के विधायक एमपीपीएससी के जरिए होने वाली परीक्षा में गड़बड़ी को आज मुद्दा बना सकते हैं।
10:34 AM, 20-Dec-2024

MP Vidhansabha Winter Session: संसद की घटना को लेकर सदन में हंगामा,विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पांचवां और अंतिम दिन कुल 28 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए गए हैं, जिनमें लाडली बहना, परिवहन, स्कूल शिक्षा, जल जीवन मिशन समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जल जीवन मिशन में अनियमितता के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण करेंगे। इसके अलावा, सदस्य स्मार्ट मीटर के कारण जनता में बढ़ रहे रोष, लाडली बहना योजना, परिवहन चौकी पर अवैध वसूली, और अन्य अहम मुद्दों पर भी मंत्रियों का ध्यान आकर्षित करेंगे। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed