फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Winter Session: सत्र के चौथे दिन खाद के मुद्दे पर हंगामा, कई विधेयक हुए पारित

Thu, 19 Dec 2024 07:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 07:41 PM IST
खास बातें

MP Winter Session Live: मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन संसद में हुए धक्का कांड के कारण हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने इस पर चर्चा की मांग की। इसके अलावा सदन में खाद पर चर्चा भी हुई । कई विधेयक भी चर्चा के बाद पारित हुए। 

विज्ञापन
MP Winter Session 2024 Live Updates Budget Discussion Jagdish Devda News in Hindi
विधानसभा लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:39 PM, 19-Dec-2024

विधानसभा में माल और सेवा कर तृतीय संशोधन विधायक 2024, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के वेतन भत्ता संशोधन विधेयक 2024 को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष वेतन तथा भत्ते से होने वाली इनकम पर इनकम टैक्स खुद जमा कराएंगे।  इसके अलावा विधानसभा में मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस से संबंधित विषयों का विनियमन) संशोधन विधेयक विधानसभा में पेश किया गया। इस पर चर्चा के बाद इसे भी पास कर दिया गया। इसके तहत अब निजी स्कूल अलग से बस का किराया नहीं वसूल सकेंगे।
07:36 PM, 19-Dec-2024
विधानसभा में लंच के बाद बाबा साहब अंबेडकर को लेकर संसद में दिए अमित शाह के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने अंबेडकर की फोटो को हाथ में लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही  शाह से माफी मांगने के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संसद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई धक्का मुक्की और राहुल गांधी पर लगाए आरोप पर चर्चा की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने इंकार  कर दिया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष की मांग का मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और  राकेश सिंह ने विरोध किया। 
विज्ञापन
02:05 PM, 19-Dec-2024

भूपेंद्र सिंह पर मंत्री गोविंद सिंह का पलटवार
भूपेंद्र सिंह के एक बयान  सागर का एक मंत्री भाजपा को कमजोर कर रहा है, इस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया है। गोविंद सिंह ने कहा कि मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। तीन कड़ी चुनौतियों को मैंने पार किया है। दो विधानसभा चुनाव और एक लोकसभा में मैंने पार्टी के लिए काम किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद से मैं लगातार भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी बेहद अनुशासित पार्टी है, लेकिन भूपेंद्र सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष को लेकर कहा है कि वह एबीवीपी से आए हैं और अभी पांच साल ही हुए हैं। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही आए हैं। बीजेपी का वरिष्ठ नेतृत्व भूपेंद्र सिंह के मामले को देख रहा है। 

02:01 PM, 19-Dec-2024
विधानसभा में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष (वेतन तथा भत्ता) संशोधन विधेयक 2024 पटल पर रखा गया। संशोधन विधेयक चर्चा के बाद सदन में पास हो गया। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधेयक अपने पटल पर रखे थे. इस संशोधन विधेयक के तहत विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अपने वेतन पर लगने वाला टेक्स खुद भरेंगे। इधर तीन बजे तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। 
01:39 PM, 19-Dec-2024
संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष (वेतन तथा भत्ता) संशोधन विधेयक 2024 पटल पर रखा । संशोधन विधेयक चर्चा के बाद सदन में पास हो गया है। इसके तहत विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अपने वेतन पर लगने वाला टेक्स खुद भरेंगे। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
01:25 PM, 19-Dec-2024

कांग्रेस विधायक ने जताई हत्या की आशंका, बोले- "रीवा में मेरी हत्या हो सकती है"

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने विधानसभा में अपनी जान को खतरा होने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "रीवा में मेरी हत्या हो सकती है। मैं सदन में चिल्ला-चिल्लाकर यह बात कह रहा हूं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।" यह बयान उन्होंने तब दिया जब वे अपने क्षेत्र, सेमरिया विधानसभा, के एक युवक की हत्या का मामला सदन में उठा रहे थे। उन्होंने इस हत्या की जांच रीवा पुलिस से लेकर राज्यस्तरीय टीम से कराने की मांग की।

इस पर गृह राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि विधायक एसआईटी की जांच से संतुष्ट नहीं होते, तो उनकी मांग पर विचार किया जा सकता है।

जब यह बहस लंबी खिंचने लगी, तो कांग्रेस नेता अजय सिंह ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इस मामले में आसंदी से निर्देश जारी कर सीआईडी से जांच कराई जाए। इसके जवाब में मंत्री ने दोहराया कि एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद, यदि विधायक संतुष्ट नहीं होंगे, तो अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:39 PM, 19-Dec-2024
जल जीवन मिशन पर भाजपा का पलटवार
जल जीवन मिशन को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वजों ने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के समय सूखा पड़ा हुआ था, मोहन सरकार घर-घर पानी दे रही है। जो बहनें पांच-पांच किलोमीटर पानी लेने जाती थीं, उनको घर में ही पानी मिल रहा है। अंबेडकर पर गर्माई सियासत को लेकर पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि इनके पास कोई काम तो है नहीं इसलिए इसी प्रकार के आंदोलन को स्वरूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस को परम श्रद्धेय अंबेडकर जी का नाम लेने का भी अधिकार नहीं है। उनको चुनाव हराने वाली कांग्रेस ही है। भारतीय जनता पार्टी ने उनके पंच तीर्थों को स्थापित किया है।

सिंघार बोले- हमारा वेतन ले लो, पर काम करा दो
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इसलिए सभी कांग्रेस विधायकों ने तय किया है कि वे अपनी तनख्वाह नहीं लेंगे। इससे संबंधित पत्र आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सदन के पटल पर रख रहे हैं। अध्यक्ष के माध्यम से अनुरोध है कि कांग्रेस विधायकों की तनख्वाह से उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएं।
 
12:17 PM, 19-Dec-2024
अपनी ही सरकार को घेर रहे भाजपा विधायक
MP Winter Session Live: विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद, प्रश्नोत्तर काल में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने नगरीय विकास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा। उन्होंने कहा, "नगर पालिका नर्मदापुरम में एक जांच के दौरान यह सामने आया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित 2.5 लाख रुपये की जगह, लगभग 30 हितग्राहियों को 3 लाख से लेकर 8 लाख रुपये तक की राशि दी गई है। क्या यह राशि जारी करना नियमों के अनुरूप था? यदि नहीं, तो इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है?" विजयवर्गीय ने जवाब दिया, "अपर संचालक नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की अध्यक्षता में गठित एक कमेटी ने इस मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में 45 हितग्राहियों को निर्धारित राशि से अधिक भुगतान किया गया था। इस मामले में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, और 2 महीने के भीतर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

सतीश मालवीय ने उज्जैन के मास्टर प्लान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ वाले क्षेत्र में मास्टर प्लान में बदलाव की बात सामने आई है, इसमें सुधार किया जाए। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि चर्चा कर तथ्यों के आधार पर जांच कराई जाएगी।
11:56 AM, 19-Dec-2024

कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। सदन में पहले उस्ताद जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, सत्यभानु चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस इलोंगोवन को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद कांग्रेस ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक नलों की टोटियां लेकर विधानसभा पहुंचे थे। काफी हंगामे के चलते कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

11:17 AM, 19-Dec-2024
जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सचिन यादव, नितेन्द्र सिंह समेत दर्ज़नो विधायक मौजूद रहे। नारेबाजी की गई। इस दौरान भ्रष्टाचार की नई कहानी, नलों में नहीं है पानी.. के नारे लगाए गए। कांग्रेस का आरोप है कि जल जीवन मे 40 फीसदी भ्रष्टाचार हुआ है। 

सचिन यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है, जो निर्धारित मापदंड तय हुए तो वो पूरे नहीं किए गए हैं। जहां पानी की व्यवस्था हो गई है वहां अशुद्ध पानी पहुंच रहा है। सरकार सोती रही इसीलिए इतनी बड़ी योजना फैल हो गई है। भाजपा की योजनाएं एवं दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं वो जनता तक नहीं पहुंच रही हैं। जल जीवन मिशन में अधिकारियों, भाजपा नेताओं - कार्यकर्ताओं ने 40 फीसदी तक भ्रष्टाचार किया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed