फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Monsoon Session Live:विपक्ष ने मंत्री विजय शाह का मांगा इस्तीफा,सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित

Fri, 01 Aug 2025 11:53 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 01 Aug 2025 11:53 AM IST
खास बातें

MP Vidhansabha Monsoon Session Live Updates: विधानसभा सत्र का आज पांचवां दिन हंगामेदार रहा। कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का इस्तीफा मांगा। इस पर सदन में हंगामा हो गया। इसके अलावा किसानों को खाद नहीं मिलने का मुद्दा भी सदन में उठा। कांग्रेस ने इस पर भी प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
MP Monsoon Session Live Updates Discussion on education, health and other issues Congress Protest
सदन के बाहर कांग्रेस का खाद को लेकर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:38 PM, 01-Aug-2025
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा 
खुरई विधानसभा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने ध्यान आकर्षित किया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 500 एकड़ पर आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। मंत्री कारण सिंह वर्मा ने कहा कि सभी अवैध कब्जे हटाने का काम किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री के जवाब से मैं संतुष्ट नहीं हूं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा जनजातियों की जमीन को बचाने के लिए यह ध्यान आकर्षण है। और विपक्ष इस समय प्रदर्शन कर रहा। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि क्या 500 एकड़ कब्जे की जांच नहीं करवा सकते हैं। मंत्री कारण सिंह ने कहा कि हम जांच करवा लेंगे। तीखी बहस के बीच 4 अगस्त तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 
12:28 PM, 01-Aug-2025
मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग 
सदन में मंत्री विजय शाह के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने हंगामा किया। कांग्रेस बोली ऐसे मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। बीजेपी बोली कांग्रेस देश का अपमान कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष के बोलने के बाद भी कांग्रेस विधायक नहीं माने तो विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी  गई। एक घंटा के स्थगन के बाद विधानसभा की कार्रवाई फिर शुरू की गई।  मंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस हुई। इसी दौरान सदन के अंदर कांग्रेस विधायक नारेबाजी करने लगे। वे मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। 
विज्ञापन
11:44 AM, 01-Aug-2025
भाजपा अध्यक्ष के सवाल पर हंगामा
भाजपा अध्यक्ष और भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल ने विधानसभा में पूछा कि पीएचई मंत्री बताने कि बैतूल जिले के अंतर्गत कितने उप यंत्री और सहायक यंत्री हैं। कितने पद स्वीकृत हैं। इस पर कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा ये भाजपा के अध्यक्ष हैं, इनको भी जानकारी मांगनी पड़ रही है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि यही तो हमारी खूबसूरती है। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मैं भाजपा अध्यक्ष के साथ विधायक भी हूं। सभी को सवाल पूछने का अधिकार है।
11:31 AM, 01-Aug-2025
विधायक रखेंगे विकास से जुड़ी मांगें
सत्र में चार विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, अर्चना चिटनिस, गोपाल सिंह इंजीनियर, राजेंद्र कुमार सिंह अशासकीय संकल्पों के ज़रिए अपने क्षेत्रों की विकास की सामने रखेंगे। इनमें ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना, पेड़ों की नई नीति और औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
11:15 AM, 01-Aug-2025
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र। - फोटो : अमर उजाला
सदन में आ गूंजेंगे ये मुद्दे
विधायकों के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान सदन में सरकारी जमीनों पर कब्जा, विश्वविद्यालयों में भर्तियां, नई तहसीलों में कोर्ट खोलने, किसानों को सिंचाई की समस्या, गांवों में पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल भवनों की हालत और ग्रामीण सड़कों की मरम्मत जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।  
11:05 AM, 01-Aug-2025

MP Monsoon Session Live:विपक्ष ने मंत्री विजय शाह का मांगा इस्तीफा,सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन है। आज सदन में सवाल-जवाब के बाद ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे। सदन में 13 विधायकों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं। ऐसे में शिक्षा, सवास्थ्य समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान कांग्रेस की ओर से हंगामें के भी आसार हैं। वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में खाद की कमी को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक खाद की सांकेतिक बोरियां लेकर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed