MP Lok Sabha Chunav Live: CM यादव ने शाजापुर में कांग्रेस पर साधा निशाना, महाआर्यमन सिंधिया भी निकले प्रचार पर
MP CM Mohan Yadav in Ujjain and Shajapur Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दूसरे चरण के मतदान के लिए नेताओं ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रचार-प्रसार करेंगे।
लाइव अपडेट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया युद्धस्तर पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनके बेटे का भी उन्हें खूब साथ मिल रहा है। आज महाआर्यमन सिंधिया बामोरी क्षेत्र के आदिवासी गांव में जनसम्पर्क करने पहुंचे हैं। वे आदिवासी, आदिवासी किसान व अन्य समाज से सीधे बातचीत कर रहे हैं। उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं व सभी सही मांगों को पिताजी से बात कर पूर्ण करवाने का आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने वहा चूल्हे पर बनी रोटी भी खाई। उनका कहना है कि ये उन्हें बहुत पसंद है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में सोमवार को उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने उज्जैन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर नागदा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह, उज्जैन जिला अध्यक्ष विवेक जोशी एवं उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास-शाजापुर संसदीय सीट से भाजपा के सांसद प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के समर्थन में शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने आमसभा को संबोधित किया। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के झंडाबरदार जिनको लोग पप्पू जी कहते हैं और भी पता नहीं क्या-क्या नाम देते हैं। बड़े बेशर्मी के साथ बोलते हैं हमारी सरकार बनाओ एक झटके में गरीबी दूर करुंगा। ग से गरीबी का शब्द भी तुम्हें मालूम है..?
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में शाजापुर में देवास- शाजापुर संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक अरुण भीमावत उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि इस बार सूबे में गारंटी के साथ सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत होने जा रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ दो सीटों पर चुनाव हारी थी, जिसमें गुना और शिवपुरी थी। 2019 में हमने गुना में जीत हासिल की और अब ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे साथ हैं। केवल छिंदवाड़ा बची थी और पहले राउंड की वोटिंग के बाद निश्चित रूप से छिंदवाड़ा बीजेपी का हो चुका है। अब कुछ बचा नहीं है।
कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली BJP की सदस्यता
दमोह के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता भगवान दास चौधरी ने फिर पार्टी बदल दी है। इस बार उन्होंने कमल का दामन थामा है। पहले हाथ फिर हाथी और अब वह कमल के सहारे भाजपा में शामिल हुए हैं। सागर जिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष भगवानदास चौधरी ने बीजेपी की संस्था ग्रहण की।
MP Lok Sabha Chunav Live: CM यादव ने शाजापुर में कांग्रेस पर साधा निशाना, महाआर्यमन सिंधिया भी निकले प्रचार पर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 22 अप्रैल को शाजापुर व उज्जैन चुनाव प्रचार पर रहेंगे। डॉ. यादव प्रातः 11.15 बजे भोपाल से शाजापुर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी का नामांकन-पत्र दाखिल कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 12.40 बजे उज्जैन पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के नामांकन में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जी शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेंगे।