फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: BSP ने 2 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, बैतूल से उतारा नया चेहरा,इंदौर से इन्हें टिकट

Sat, 13 Apr 2024 02:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 02:41 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। जानिए, प्रदेश में आज कौन नेता दौरे पर हैं और क्या चल रहा।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Live Phase Wise Polls Result Dates BJP vs Congress Candidates Rally News in Hindi
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव, लाइव ब्लॉग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:38 PM, 13-Apr-2024

बहुजन समाज पार्टी ने बैतूल और इंदौर सीट पर प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। इंदौर में पार्टी ने संजय सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बैतूल में अर्जुन भलावी को उम्मीदवार बनाया है। अर्जुन भलावी अशोक भलावी के बेटे हैं। बसपा ने अशोक भलावी को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन नौ अप्रैल को उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसके बाद 10 अप्रैल को चुनाव आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर संशोधित कार्यक्रम जारी किया। बैतूल में अब सात मई को तीसरे चरण में मतदान होगा।


12:40 PM, 13-Apr-2024
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भाई ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की ली सदस्यता - फोटो : अमर उजाला

टीकमगढ़ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के भाई ने समर्थकों के साथ भाजपा की ली सदस्यता 
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता पम्मू द्विवेदी ने शनिवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश भाजपा की संगठन मंत्री हितानंद शर्मा द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टीकमगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा की नमो युवा सम्मेलन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के पश्चात टीकमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन साहू के छोटे भाई शिवा साहू पार्षद नगर पंचायत जतारा, राजेश तिवारी, पार्षद कलीम अली और महेश चौबे ने सदस्यता ली है।

इसके पहले भी कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं, जिनमें मोहम्मद ताज अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित के साथ-साथ जतारा विधायक हरिशंकर खटीक इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इससे सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका जतारा विधानसभा से भाजपा की विधायक और पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक की रही।

विज्ञापन
10:53 AM, 13-Apr-2024
कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

टीकमगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्य ली
टीकमगढ़ भाजपा कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं संभागीय प्रभारी महामंत्री मुकेश चौधरी के समक्ष सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। इनमें मोतीलाल कोरी जिला अध्यक्ष उपभोक्ता कांग्रेस, मनमोहन चढ़ार प्रदेश उपाध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस, देवेंद्र यादव एडवोकेट प्रदेश महासचिव असंगठित कामगार कांग्रेस, रामराज यादव प्रदेश सचिव असंगठित कामगार कांग्रेस, प्रभुदयाल रैकवार प्रदेश सचिव कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग, उमेश यादव प्रदेश सचिव असंगठित कामगार कांग्रेस, सतीश यादव गोलू प्रदेश सचिव असंगठित कांग्रेस, मोहम्मद ताज, काशीराम कुशवाहा युवा पिछड़ा वर्ग विभाग, भान सिंह यादव, बृजेश प्रजापति, देवेंद्र छोटू यादव, रामजी यादव, नरेंद्र सिंह यादव, राहुल राय, रामसहाय यादव, पुष्पेंद्र सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए। इन नेताओं को हितानंद ने सदस्यता ग्रहण कराई और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। 

10:46 AM, 13-Apr-2024

भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का प्रवास कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अनुपपुर, रीवा, सतना एवं छतरपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह दमोह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद टीकमगढ़, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांर्ढूना, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल छिंदवाडा, पूर्व मंत्री व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भिण्ड लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अप्रैल को अनुपपुर, रीवा, सतना एवं छतरपुर प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11.40 बजे अनूपपुर की पुष्पराजगढ़ विधानसभा, दोपहर 11.40 बजे रीवा की सिरमौर विधानसभा, दोपहर तीन बजे सतना की चित्रकूट विधानसभा एवं सायं 4.20 बजे छतरपुर की महाराजपुर विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों एवं रोड-शो में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 13 अप्रैल को खजुराहो प्रवास पर रहेंगे। शर्मा छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क करने के पश्चात शाम 4.20 बजे नौगांव पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ रोड शो में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 13 अप्रैल को दमोह प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद 13 अप्रैल को टीकमगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 13 अप्रैल को छिंदवाडा प्रवास पर रहेंगे। ठाकुर दोपहर एक बजे पांर्ढूना जिले के मंडी परगना में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर तीन बजे जामसांवली हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। शाम चार बजे सौंसर विधानसभा के माखोद मंडल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 13 अप्रैल को छिंदवाडा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश शासन के मंत्री प्रह्लाद पटेल 13 अप्रैल को छिंदवाडा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व मंत्री व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भिण्ड लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। 

10:13 AM, 13-Apr-2024
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहडोल, रीवा, सतना और टीकमगढ़ लोकसभा के चुनाव प्रचार पर
  • मोहन यादव 13 अप्रैल शनिवार को भोपाल से जबलपुर होते हुए दोपहर 12.30 शहडोल लोकसभा की पुष्पराजगढ़ विधानसभा की ग्राम करपा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे
  • दोपहर 1.15 बजे रीवा लोकसभा की सिरमौर विधानसभा के डभोरा में जनसभा
  • दोपहर तीन बजे सतना लोकसभा की चित्रकूट विधानसभा के बरौधा में जनसभा
  • अपराह्न 4.20 बजे टीकमगढ़ लोकसभा की महाराजपुर विधानसभा के नौगांव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे
  • शाम सात बजे खजुराहो पहुंचकर भोपाल रवाना
09:48 AM, 13-Apr-2024
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं, किसानों के साथ धोखा किया है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि विपक्ष में रहकर हम प्रदेश की जनता के हक की लड़ाई पूरी क्षमता के साथ लड़ेंगे। युवा वह शक्ति है, जो प्रदेश ही नहीं पूरी दुनिया की तस्वीर बदलने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अच्छा परिणाम नहीं मिला, हम सभी हताश है, लेकिन अभी लोकसभा चुनाव चल रहे हैं हम सभी को और खासकर युवा कांग्रेस के साथियों को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर कांग्रेस के लिए काम करना है।

पदभार ग्रहण समारोह में सांसद विवेक तन्खा, सांसद अशोक सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मप्र.) शेषनारायण ओझा जी, सह-प्रभारी मानसिंह राठौर, अजीतसिंह, कृष्णाहरि आदि ने भी संबोधित किया।



 इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी राजीव सिंह, मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कांग्रेस विधायकगण, मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रवक्तागण, सहित हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
09:41 AM, 13-Apr-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: BSP ने 2 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, बैतूल से उतारा नया चेहरा,इंदौर से इन्हें टिकट

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव-नियुक्त अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गर्मजोशी के साथ पदभार ग्रहण किया। नव-नियुक्त युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे कांग्रेस पार्टी ने सौंपी है, पूरे युवा जोश के साथ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती दिलाने और युवाओं की आवाज को बुलंद कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करूंगा। यादव इसके पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्य करते हुये राजस्थान एवं मुंबई  में युवा कांग्रेस के बतौर प्रभारी भी रहे हैं।

युवा कांग्रेस को मिला एक जाबाज अध्यक्ष
पीपीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस को एक जाबाज अध्यक्ष मिला है जिनके रगो में विरासत से कांग्रेस का खून बहता है, इनके पिता स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव ने भी ग्वालियर में जिला अध्यक्ष के पद पर रहकर कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान की है। प्रदेश ही नहीं देश की भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश के युवाओं के साथ छलावा किया है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री जी कहते थे एक साल में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, रोजगार कहा हैं, किसको मिला? 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed