Hindi News
›
Live
›
Madhya Pradesh
›
Bhopal News
›
MP Election 2023 Live Updates Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Bjp Congress Candidates List News
MP Election 2023 Live: भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग तेज, सीएम की गंगा यात्रा पर कमलनाथ ने कसा तंज
{"_id":"6526442b1f5cb0205c0faed3","slug":"mp-election-2023-live-updates-madhya-pradesh-vidhan-sabha-chunav-schedule-bjp-congress-candidates-list-news-2023-10-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023 Live: भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग तेज, सीएम की गंगा यात्रा पर कमलनाथ ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:50 PM IST
खास बातें
MP Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से बुधनी से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि चुनाव प्रचार में जुटने से पहले सीएम इन दिनों गंगा यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
लाइव अपडेट
12:47 PM, 11-Oct-2023
शिप्रा में स्नान और सफाई करते मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
शिप्रा में स्नान और सफाई करने पहुंचे मोहन यादव, कांग्रेस ने साधा निशाना
उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए गए डॉ मोहन यादव का बुधवार को शिप्रा नदी में स्नान और सफाई करने पहुंचे थे, इस दौरान उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी हाथ बंटाते हुए दिखाई दिए। मोहन यादव का शिप्रा में स्नान और सफाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस ने इसे नेताजी की नौटंकी करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि शासन प्रशासन और खुद मंत्री होने के बावजूद भी आपने शिप्रा शुद्धिकरण की और कोई ध्यान नहीं दिया और अब चुनाव आते ही डॉ मोहन यादव फिर इस प्रकार की नौटंकी कर रहे हैं जो कि गलत है।
12:13 PM, 11-Oct-2023
MP Election 2023 Live: भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग तेज, सीएम की गंगा यात्रा पर कमलनाथ ने कसा तंज
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं। 17 नवंबर को मतदान होना है, जहां प्रदेश की दो बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं तो वहीं जुबानी जंग भी जारी है।
हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गंगा यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री जी को ये ज्ञात होना चाहिए कि जिस पूजनीय गंगा माँ के किनारे शांति की तलाश में वो कैमरे की टीम के साथ गये, उस गंगा माँ के ‘गंगाजल’ पर उनके दल की भाजपा सरकार द्वारा ही जीएसटी लगाकर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है।
पीसीसी चीफ ने आगे लिखा कि मुझे आशा है कि भाजपा में भी जो कुछ अच्छे नेता और समर्थक बचे हैं, वो भी ‘गंगाजल पर जीएसटी’ लगाने के हमारे इस विरोध का समर्थन करेंगे। भाजपा ने पहले राजनीति को व्यवसाय बना दिया, अब गंगा के पवित्र जल को भी व्यापार समझकर उस पर भी टैक्स लगा रही है। ‘गंगाजल’ पर टैक्स लगाना भाजपा का आध्यात्मिक भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।