फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: इंदौर में मुस्लिम महिलाओं ने PM मोदी को कहा धन्यवाद, गाड़ी के सामने गिरे बैरिकेड

Tue, 14 Nov 2023 08:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 08:21 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: इंदौर में पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो चुका है। उनके साथ जीप में भाजपा नेता और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी नजर आए। पीएम यहां 55 मिनट का रोड शो किया। इसकी शुरुआत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के बड़ा गणपति मंदिर से हुई थी। वहीं, यह रोड शो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के राजवाड़ा पर खत्म हो गया।

विज्ञापन
MP Election 2023 Live Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Result Congress vs BJP Rally News in Hindi
रोड शो करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:16 PM, 14-Nov-2023
रोड की सफाई करते महापौर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद निगम कर्मियों के साथ हौंसला बढ़ाने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद सफाई में जुटे। 
07:10 PM, 14-Nov-2023
भीड़ बढ़ने से पीएम की गाड़ी के सामने गिरे बैरिकेड
रोड शो के दौरान भीड़ के धक्के से पीएम मोदी की गाड़ी के ठीक सामने बैरिकेड गिरे। इस दौरान पुलिस वाले भी सड़क पर गिर पड़े। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि राजवाड़ा चौक पर मोदी के आते ही भीड़ का दबाव बढ़ गया और मोदी की जीप के ठीक सामने बैरिकेड गिर गए। लेकिन चालक ने ब्रेक लगाकर जीप को टकराने से बचा लिया। प्रधानमंत्री का रोड शो राजवाड़ा पर समाप्त हो गया है। 
विज्ञापन
06:47 PM, 14-Nov-2023
मुस्लिम समाज की महिलाओं ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। बड़ा गणपति से रोड शो शुरू होने के बाद आधा किलो मीटर का सफर तय कर मल्हारगंज पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप पर सवार हैं। वे दोनों हाथों से जनता का अभिवादन करते हुए चल रहे हैं। लोग उन पर फूल बरसा रहे हैं।



मुस्लिम समाज की महिलाओं पीएम का किया शुक्रिया
इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान मुस्लिम समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन तलाक और लाड़ली बहना योजना ने समाज की महिलाओं को मजबूत बनाया है और जीवन जीने की एक नई दिशा दी है। भाजपा की योजनाओं की वजह से मुस्लिम महिलाओं को सम्मान मिला है। मोदी जैसे ही बड़ा गणपति से थोड़ा आगे पहुंचे तो मुस्लिम समाज के मंच पर बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने उनका स्वागत किया। उनके हाथ में धन्यवाद मोदी के पोस्टर थे और सभी ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।
06:28 PM, 14-Nov-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम यानी रोड शो करने के लिए इंदौर पहुंच गए। यहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके तुरंत बाद पीएम मोदी बड़ा गणपति के लिए रवाना होंगे। मोदी के साथ जीप में भाजपा नेता वीडी शर्मा भी जाएंगे।
05:17 PM, 14-Nov-2023
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए भूतपूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इंदौर पहुंचीं।
04:20 PM, 14-Nov-2023
राहुल के मेड इन चाइना वाले कमेंट पर तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के मेड इन चाइना फोन वाले भाषण पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सबके पास मेड इन चाइना फोन हैं। अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो। कांग्रेस के नेताओं को देश की उपलब्धि न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है। हकीकत तो यह है कि भारत आज दुनिया में फोन बनाने वाले देशों में दूसरे नंबर पर है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब 20 हजार करोड़ रुपये के फोन देश में बनते थे। अब तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के फोन हर साल बन रहे हैं।  

हम जो कहते हैं, करके दिखाते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि ये वही कांग्रेस है जिसको लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा होने की कगार पर है। हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 14-Nov-2023
कांग्रेस को गरीब नजर नहीं आते: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को जमीन पर गरीब नजर आते ही नहीं है। कांग्रेस हवा में उड़ रही है। कांग्रेस सातवें आसमान में उड़ रही है। कल कांग्रेस के एक ज्ञानी कह रहे थे कि भारत के सभी लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है। अरे मूर्खों के सरदार, कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धि न देखने की आदत हो गई है। पता नहीं विदेश के कौन से चश्में पहने है। आज भारत मोबाइल का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। आज पूरा देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है। भारतीयों के बनाए उत्पाद देश खरीद रहा है। इस बार दिवाली में पौने चार लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की और भारत की बनी चीजों की की। पहले इतना खर्चा होता था तो आधा माल बाहर का होता था। कांग्रेस को ये बोलने में क्यों शर्म आती है। कांग्रेस ने एक बार भी लोकल के लिए वोकल होने की बात नहीं की है। कांग्रेस की विदेशों से कोई सांठगांठ है। भाजपा सरकार बैतूल के गुड़ को एक जिला एक उत्पाद के लिए बढ़ा रही है। भाजपा की डबल इंजल सरकार लोकल ट्यूरिज्म को बढ़ावा देगी। वोट अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर बूथ पर कमल खिलना चाहिए। मेरी माताएं बहनें कमल के फूल के लिए मेहनत कर रही हैं। 
12:26 PM, 14-Nov-2023
कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं की धमकी की परवाह मत कीजिए: मोदी
जनजातीय दिवस पर केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण योजना शुरू करने जा रही है। गरीब कल्याण के लिए भाजपा आगे बढ़कर काम करती है। हमने मुफ्त राशन की योजना शुरू की। मेरे देशवासियों को मैं नसीब पर छोड़ नहीं सकता। उस काम को करने में मैं अपनी पूरी शक्ति खपा देता हूं। मैंने निश्चय किया था कि किसी के भी घर का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए। इसलिए मैंने अन्न के भंडार खोले। राशन घर-घर पहुंचाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि पहले वाले सोए पड़े थे, लेकिन गरीब का ये बेटा काम कर रहा है। भाजपा सरकार सुविधाएं दे रही है। जब ऐसे काम होते हैं तभी देश को भरोसा होता है, मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। भाजपा ने जो संकल्प पत्र घोषित किया है वो एमपी के लोगों के विकास का पत्र है। कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ 6 वनोपज पर एमएसपी देती थी, उनके नेता आकर भाषण झाड़ते हैं जबकि भाजपा 90 वनोपज को एमएसपी देती है। हमारे देश में ढाई करोड़ किसान मोटा अनाज उगाते हैं। ऐसे किसानों के बारे में पहली बार भाजपा ने ही सोचा है। मोटे अनाज को श्री अन्न की पहचान देती है। पीएम मोदी ने कहा कि जी20 में बड़े-बड़े देशों से आए मेहमानों को मोटे अनाज को परोसा गया था। अमेरिका में व्हाइट हाउस में भी मोटा अनाज परोसा गया था। मक्का आज दुनिया के देशों में जा रहा है। भाजपा इथेनॉल प्लांट लगा रही है, जिससे किसानों को मक्के का ज्यादा पैसा मिलना शुरू हुआ था। एमपी में कांग्रेस की हार निश्चित है। उसके नेताओं पर एक और साइड इफेक्ट हुआ है। उसके नेता बौखला गए हैं। कांग्रेस के नेताओं ने अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया है। लेकिन अधिकारियों को डरने की जरूरत नहीं है। एमपी में आज भी भाजपा है 3 दिसंबर के बाद भी भाजपा होगी। कांग्रेस के धमकीबाज नेताओं की खुद की कुछ भी गारंटी नहीं है।
12:05 PM, 14-Nov-2023
कांग्रेस की पोल खुलती जा रही है: मोदी
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस आई तबाही लाई। जैसे-जैसे 17 नवंबर पास आ रहा है। कांग्रेस की पोल खुलती जा रही है। कांग्रेस ने खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है। साधु महत्मा के पास डोरे धागे के लिए जा रहे हैं, कुछ नसीब खुल जाए। कांग्रेस के पुराने लोग तो नजर ही नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस के कुछ लोग तो घर पर ही बैठ गए हैं। उनका बाहर निकलने का मन नहीं कर रहा है। कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी का गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे टिक नहीं पाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी समाज के वोट बटोरे, लेकिन सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाओं से वंचित रखा। आप याद रखिएगा कांग्रेस जो वादा करती है वो पूरा कभी नहीं करती। पिछली बार कर्ज माफी का वादा ये डेढ़ साल में पूरा नहीं कर पाए। भाजपा जितना वादा करती है उससे ज्यादा पूरा करती है। 
 
12:02 PM, 14-Nov-2023
बैतूल में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज बैतूल जिले के दौरे पर हैं। वे बैतूल में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed