फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: दतिया में प्रियंका ने की कई घोषणाएं; भाजपा सरकार के 18 वर्षों के कामों का मांगा हिसाब

Wed, 15 Nov 2023 03:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Nov 2023 03:00 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार का शोर आज शाम छह बजे बंद हो जाएगा। नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक ही प्रचार किया जा सकेगा। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टी के बड़े नेता अपनी पूरी ताकत लगाते दिखेंगे।
 

विज्ञापन
MP Election 2023 Live Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Polling Result Date Congress vs BJP News
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:51 PM, 15-Nov-2023
'आपके स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कुछ नहीं किया गया'
प्रियंका ने सभा से पूछा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा मिलती है, बताइए। बीमार होने पर कहां जाते हैं सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पतालों में। कहां प्राइवेट में, वहां जाने के लिए पैसे कहां हैं। कमाई ही नहीं है। जितनी भी स्वास्थ्य सुविधाएं मध्यप्रदेश की, हर स्तर पर पद खाली पड़े हैं। यहां लगभग सभी नौजवानों ने पढ़ाई की है। आजकल तो सबसे गरीब से गरीब परिवार में सबसे पहले पढ़ाते हैं, दिन-रात खेती में मेहनत करके या कैसे भी करके मां-बाप बच्चों को पढ़ाते हैं ताकि रोजगार मिल जाए। यहां पर जो स्थिति है कि तमाम बच्चे पढ़े लिखे हैं, ऐसी बात नहीं है कि पढ़े लिखे नहीं हो आप। भर्ती की परीक्षाएं देते हो, क्या होता है घोटाला होता है, रोजगार नहीं मिलता। आप पढ़ते लिखते हो, फीस भरते हो, प्राइवेट में ट्यूशन लेते हो फिर भी कुछ नहीं मिलता। ये परिस्थितियां हैं और आपकी शिक्षा के लिए, आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नहीं किया गया।

'महंगाई बढ़ी है कि घटी है'
प्रियंका ने कहा कि इन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी, बताइए हुई क्या। महंगाई बढ़ी है कि घटी है। अभी धनतेरस था बर्तन खरीद पाए थे, क्या ऐसा होना चाहिए कि त्योहार हो और घबराहट हो। कि भाई त्योहार आ रहा है घर की लिपाई पुताई करनी है, मेहमानों के लिए खाना बनाना है, बच्चों के लिए सामान खरीदना है और घबराहट होनी चाहिए कि कैसे करेंगे। ये परिस्थितियां हो गई हैं आपकी। यहां पर आपके लिए कुछ नहीं किया है इन्होंने। किसानों को मोदी की फोटो की वजह से खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। टैक्स बढ़ रहा है। कब तक आप इन परिस्थितियों को सहते रहोगे। आपकी मेहनत बर्बाद हो रही है, आपका जीवन निकला जा रहा है, आपके जितने सपने हैं आप काम करना चाह रहे थे, अपने बच्चों के भविष्य को बनाना चाह रहे थे, उनको आपको परे करना पड़ रहा है।
 
01:28 PM, 15-Nov-2023
'भाजपा वाले खोखली योजनाएं करते हैं'
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि योजनाएं तो सब करते हैं। भाजपा वाले भी करते हैं। कितनी घोषणाएं की उन्होंने, 22 हजार घोषणाएं। कभी उनके नेता आएं तो पूछ लीजिएगा कि किसी को भी 22 हजार घोषणाएं अगर याद हों तो खड़े होकर सुना दे। पब्लिक को तो याद नहीं हैं। मैं तो कहती हूं कि नेताओं को भी नहीं याद रह सकती हैं, क्योंकि वो कुछ अलग तरह की घोषणाएं होती हैं। वो खोखली घोषणाएं हैं जो चुनाव के समय की जाती हैं। जैसे आपकी जो लाड़ली बहना योजना है बहनों, बताइए 18 सालों से सरकार है तो दो महीने पहले क्यों की यह घोषणा। क्या दो महीने पहले आप 18 वर्षों से गरीबी और संकट का सामना नहीं कर रहे थे।

'भाजपा सरकार ने साढ़े तीन सालों में दिए मात्र 21 रोजगार'
प्रियंका ने कहा कि ये लोग जो घोषणाएं करते हैं वे यह समझ कर करते हैं कि जनता को हम बेवकूफ बना सकते हैं। जनता को क्या नहीं कहा है इन्होंने। आपको कहा कि रोजगार दिलवाएंगे। बताइए, रोजगार मिले आपको। हाथ उठा लो जिसको रोजगार दिया है। साढ़े तीन सालों में 21 रोजगार दिए हैं 21 रोजगार। आपके बगल में छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार है। पूरे देश भर में सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है। यहां 18 वर्षों की सरकार रहने के बाद साढ़े तीन सालों में 21 रोजगार दिए हैं।
विज्ञापन
12:59 PM, 15-Nov-2023
दतिया में जनसभा को संबोधित करतीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दतिया की जनसभा को संबोधित कर कहा कि यह संतों और महात्माओं की तपोभूमि है। जैन समाज की तपोभूमि है। राजा वीर सिंह देव की धरती है। आप सब को मेरा प्रणाम और सादर नमस्कार। उन्होंने कहा कि मैं अपने भाषण से पहले कांग्रेस पार्टी की कुछ घोषणाएं सामने रखना चाहती हूं।

प्रियंका ने इन योजनाओं की घोषणा की
प्रियंका गांधी ने कहा  कि महिलाओं को प्रतिमाह 15 सौ रुपये सरकार आने पर हम दिलवाएंगे। गेहूं का समर्थन मूल्य 26 रुपये रखेंगे। धान के लिए समर्थन मूल्य आपको 24 सौ रुपये मिलेगा। हमारी सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने का काम शुरू किया था, लेकिन किस तरह से हमारी सरकार गिरा दी गई थी आप सभी को मालूम है। लेकिन कर्जमाफी का काम हम फिर से शुरू करेंगे। सौ यूनिट बिजली माफ होगी। दो सौ यूनिट बिजली बिल हाफ होगी। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। गैस सिलेंडर पांच सौ रुपये मिलेगा। पांच हॉर्स पॉवर की सिंचाई की बिजली मुफ्त मिलेगी। ओबीसी के लिए आरक्षण 27 प्रतिशत का किया जाएगा। जाति जनगणना हम आपके प्रदेश में करवाएंगे। दो लाख खाली सरकारी पद भरे जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा निशुल्क दी जाएगी यानी फीस 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। परिवार सहित 25 लाख रुपये तक का बीमा और दस लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा। ये भी आज कांग्रेस की सरकार वाले प्रदेशों में हो रहा है। राजस्थान में 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। पढ़ो और पढ़ाओ योजना है जो कांग्रेस सरकार लागू करेगी। इसमें कक्षा एक से 12 तक निशुल्क शिक्षा होगी। कक्षा एक से 12 तक के बच्चों के परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए और स्कूल का सामान खरीदने के लिए पांच सौ से 15 सौ रुपये तक हर महीने दिए जाएंगे।
11:54 AM, 15-Nov-2023
भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
'मध्यप्रदेश अब विकसित हो चुका है'
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का दर्शन हम कर रहे हैं। केंद्र की योजनाओं के राज्य के साथ जोड़कर के उसका लाभ मध्यप्रदेश में प्रत्येक नागरिक को मिल सके, यह कार्य शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में प्रभावी ढंग से करके दिखा दिया।

उन्होंने कहा कि भाइयों-बहनों कार्य करने का एक जज्बा होता है। कांग्रेस के समय में मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य था, लेकिन अब विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अन्नदाता किसानों के लिए सबसे अधिक कृषि विकास करने वाला राज्य है। नए उद्योग लग रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के नए हाईवे बन रहे हैं। अच्छी सड़कें बन रही हैं डैम बन रहे हैं। और यही नहीं, आईआईटी, मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईएम जैसी संस्थाओं की एक श्रृंखला के जरिए मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार सृजन की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाया जाता है।
11:33 AM, 15-Nov-2023
‘राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले पर चुप क्यों भाजपा’
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अब यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और नशे के कारोबार से जुड़ता दिखाई दे रहा है। इसकी जांच तत्परता से होनी चाहिए। पीसीसी चीफ ने एक्स पर लिखा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जानना चाहता हूं कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी और परिवार का हित है या देशहित। केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के तीन वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं। कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के लेनदेन से शुरू हुआ मामला अब दस हजार करोड़ रुपये तक के लेनदेन तक पहुंच चुका है। इसमें मादक पदार्थों के व्यापार और कनाडा से सीधा संबंध दिखाया जा रहा है। यह मामला अब किसी व्यक्ति या पार्टी का नहीं है। बल्कि सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा और नशे के कारोबार से जुड़ता हुआ दिख रहा है।

कमलनाथ ने लिखा कि इसकी तत्परता से जांच होनी चाहिए। ताकि पता चल सके कि सच क्या है और झूठ क्या है? लेकिन दुख की बात यह है कि भाजपा का पूरा राष्ट्रीय नेतृत्व इस समय मध्यप्रदेश में है और मध्य प्रदेश में जारी हुए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर कोई एक शब्द तक नहीं बोल रहा। नाथ ने कहा कि मैं आगाह करता हूं कि जो लोग राष्ट्रहित के सामने निजी हित को आगे रख रहे हैं, उन्हें मध्यप्रदेश माफ नहीं करेगा।
10:31 AM, 15-Nov-2023
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
सीएम शिवराज ने कहा- लखपति बहना योजना करेंगे शुरू
भाईदूज के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं अपनी हर बहन को लखपति बनाऊंगा। इसके लिए हम लखपति बहना योजना शुरू कर रहे हैं। इसमें घर का काम-काज करते हुए हर बहन हर महीने कम से कम 10 हजार रुपये कमाएगी, जिससे साल में उसकी आमदनी एक लाख के ऊपर होगी। सीएम ने कहा कि अभी 15 लाख बहनें लखपति हैं। लेकिन स्वः सहायता समूह के माध्यम से अब इसे एक अभियान के रूप में चलाएंगे। एक आंदोलन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बहनों का आशीर्वाद मुझे ऊर्जा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:35 AM, 15-Nov-2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी दोपहर ढाई बजे दशहरा मैदान में करेंगे सभा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के अंतिम दिन भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज छिंदवाड़ा आगमन होने जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता तथा कार्यक्रम प्रभारी अरुण शर्मा और गुरजीत सिंह शंटी बेदी ने बताया कि भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ आज छिंदवाड़ा आएंगे। सीएम योगी दोपहर 2.30 बजे हेलीकाप्टर से छिंदवाड़ा हवाई पटटी पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे दशहरा मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

बेदी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सुशासन को स्थापित कर भारतीय राजनीति में अपना एक अलग स्थान बनाया है। उनके प्रशंसकों की बड़ी तादाद छिंदवाडा जिले में है। जिले की जनता भी उन्हें देखने और सुनने के लिए आतुर है। शंटी बेदी ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।
09:27 AM, 15-Nov-2023
प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। आजादी की लड़ाई में उन्होंने जिस अदम्य वीरता का परिचय दिया और आदिवासी समुदाय को लेकर अंग्रेजों से जिस तरह मुकाबला किया, उस पर हर भारतीय को गर्व है। वे न सिर्फ आदिवासी समुदाय बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के महानायक हैं। भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन।

08:53 AM, 15-Nov-2023

MP Election 2023 Live: दतिया में प्रियंका ने की कई घोषणाएं; भाजपा सरकार के 18 वर्षों के कामों का मांगा हिसाब

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को वादों, दावों, जनसभाओं और आरोप-प्रत्यारोप से रिझाने का आज बुधवार का अंतिम दिन है। आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा और कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेता पूरी ताकत झोंकेंगे। इसके बाद दो दिन प्रदेश के नेता बूथ स्तर पर मतदाताओं को साधने पर जोर लगाएंगे। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है।

भाजपा नेता योगी, सिंधिया और ईरानी करेंगे सभाएं
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वरिष्ठ नेता आज 15 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा, भोपाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पन्ना, अशोकनगर, भोपाल व छिंदवाड़ा, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सतना, जबलपुर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते दमोह व रायसेन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जबलपुर व बालाघाट, महाराष्ट्र्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस छिंदवाड़ा, रामलाल रौतेल एवं उत्तराखंड शासन के मंत्री सतपाल जी महाराज बालाघाट, बैतूल व धार की विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। 

प्रियंका सीधी और दतिया में करेंगी जनसभा 
वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बैतूल जिले के आमला, भोपाल के बैरसिया और दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दतिया, सीधी और पूर्व सीएम एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ कटनी जिले की विजयराघवगढ़, सिवनी जिले के केवलारी, बालाघाट जिले के लालबर्रा, वारासिवनी, छिंदवाड़ा जिले के जमई में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed