MP Election 2023 Live: मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से हुआ भीषण एक्सीडेंट, तीन बच्चों की हालत गंभीर, एक की मौत
{"_id":"6549b0e02b2d1925a70092d7","slug":"mp-election-2023-live-madhya-pradesh-vidhan-sabha-chunav-schedule-congress-bjp-candidates-rally-update-2023-11-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023 Live: मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से हुआ भीषण एक्सीडेंट, तीन बच्चों की हालत गंभीर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 07 Nov 2023 06:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:20 PM IST
खास बातें
MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: दमोह में पहली बार 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। इसको लेकर इमलाई फैक्ट्री के समीप 45 एकड़ जमीन को साफ कर सभा स्थल, तीन हेलीपैड और वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
आज सीधी के दौरे पर हैं पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:54 PM, 07-Nov-2023
रोड शो कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल की कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा एक बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से रोड शो के बाद लौट रहे थे। इसी बीच अमरवाड़ा से सींगोडी बाईपास पर खाकरा चौरई की समीप यह घटना हो गई है। हादसे में तीन बच्चे बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं एक मौत की बात भी सामने आ रही है। इस घटना में प्रहलाद पटेल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
04:43 PM, 07-Nov-2023
अखिलेश बोले- कभी BJP, कभी कांग्रेस और समस्याएं जस की तस
रामराजा सरकार के दर्शन को पहुंचे अखिलेश यादव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
मध्य प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है। कभी बीजेपी कभी कांग्रेस और जो बुनियादी समस्याए हैं उनका समाधान अभी तक नहीं हुआ है। आज भी महंगाई है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। अगर हम देश के आकड़े माने तो 100 में से 84 लोग बेरोजगार हैं। मध्य प्रदेश के आंकड़े अगर सच्चाई से जमीन पर पहुंचेंगे तो मध्य प्रदेश का 90% नौजवान बेरोजगार हैं।
यहां के कमजोर लोग जिनके पास खेती नहीं है वो पलायन कर रहे हैं। 20 साल एक पार्टी की सरकार रही है। क्या डबल इंजन की सरकार इसलिए बनी थी कि बेरोजगारी बढ़ाएं महंगाई बढ़ाएं। ये जो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं कि गरीबी रेखा से लोग बाहर आ गए हैं। अगर गरीबी रेखा से लोग बाहर आए हैं तो पांच साल आपको राशन क्यों देना पड़ रहा है। यह देश की कमजोर अर्थव्यवस्था दिखाता है इसलिए विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को जनता चुनने जा रही है। यहां पर मीरा दीपक यादव पहले भी विधायक रही हैं। मुझे विश्वास है कि जनता आशीर्वाद देने जा रही है, यहां ऐतिहासिक वोटों से जीत होने वाली है।
विज्ञापन
01:58 PM, 07-Nov-2023
चेहरे पर असर ही नहीं होता इतनी आसानी से झूठ बोल लेते हैं: मोदी
सीधी में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं से, किसानों से सभी से झूठ बोला है। इनके चेहरे पर असर ही नहीं होता इतनी आसानी से झूठ बोल लेते हैं। इन्होंने कहा था कर्ज माफ करेंगे। लेकिन इनका वादा झूठा निकला। मोदी सरकार जो कहती है वो कर के दिखाती है। कांग्रेस के लंबे शासन काल में सबसे बुरी स्थिति आदिवासियों और दलितों की थी। भाजपा सरकार शत्-प्रतिशत् बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लक्ष्य के करीब है। कांग्रेस के नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन इनके परिवार ने जब पीढ़ी-दर-पीढ़ी सरकार चलाई तब इन्हें आदिवासियों की याद नहीं आई। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा कि मेरी हिन्दी ठीक है ना? मैं हिन्दी भाषी नहीं हूं।
मोदी ने कहा कि आदिवासी बजट में पांच गुना वृद्धि की गई है। भाजपा सरकार बैगा, भारिया, गोंड, सहारिया इनके लिए योजनाएं चलाई हैं। विश्वकर्मा साथियों को कांंग्रेस ने कभी नहीं पूछा भाजपा उनके लिए विशेष विश्वकर्मा योजना लेकर आई है। इस पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आज गांव-गांव, घर-घर कह रहा है कि फिर एक बार भाजपा सरकार। मोदी ने कहा कि सीधी बीरबल की जन्मभूमि है। बुद्धिमानी, सूझबूझ, पहेलियों को हल करना यहां के हर बच्चे को विरासत में मिला है।
पीएम मोदी ने युवाओं से एक पहेली पूछी। उन्होंने कहा कि अनेक दशकों तक देश से लेकर पंचायतों तक कांग्रेस का ही शासन था। जरा सोचिए इनका पतन क्यों हुआ। ये गुत्थी सुलझाइए। क्योंकि इनका नारा था गरीब की जेब साफ और काम हाफ। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की एक विशेषता है ये सारे काम भूल जाते हैं लेकिन एक काम कभी नहीं भूलते। ये मोदी को गाली देना कभी नहीं भूलते। सुबह शाम मोदी को गाली देते रहते हैं। अब मोदी के साथ-साथ पूरे ओबीसी समाज को गाली देते हैं। जब हमने राष्ट्रपति दलित बनाया तो उसका विरोध कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस परिवारवाद का सबसे बड़ा प्रतीक है। यहां कांग्रेस में कपड़े फाड़ कॉम्प्टीशन चल रहा है। ये लड़ रहे हैं अपने बेटों को कांग्रेस का कब्जा मिले, इसकी लड़ाई चल रही है। ये लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ने के कांग्रेस को कह रहे हैं। जिनकी प्राथमिकता उनके बेटे हैं वो देश का भला कर ही नहीं सोच सकते।
01:38 PM, 07-Nov-2023
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
सीधी में जनसभा को को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां के लोग कह रहे हैं कि एमपी के मन में मोदी हैं और जनता जनार्दन के रूप में आप लोग मोदी के मन में हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को लूटने का काम किया था, लेकिन मैंने 10 साल के शासन में घोटालों को खत्म किया है। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में करोड़ों के घोटाले बंद हो चुके हैं। पीएम ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है कि देश का कोई भी गरीब परिवार भूखा नहीं रहेगा। मोदी ने कहा कि मुफ्त राशन की योजना को आने वाले पांच वर्षों के लिए आगे बढ़ा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि औषधी केंद्र पर 80 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इससे गरीबों के 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने से बचे हैं।
01:00 PM, 07-Nov-2023
सीधी में सभा को संबोधित करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सीधी आ रहे हैं। यहां वे गोंडी बोली बोलकर एकसभा से आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। आठ विधानसभा सीट में चार आरक्षित सीट हैं। बाकी सीटों में भी आदिवासी निर्णायक मतदाता माने जाते हैं। पीएम मंगलवार दोपहर एक बजे सीधी पहुंचेंगे। जहां एक घंटे तक आमजन को संबोधित करेंगे। सभा में आदिवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाएं बताकर फोकस कर सकते हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री भी सभा में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री सीधी के मैदान में करीब एक लाख मतदाताओं को संबोधित कर साधेंगे।
10:41 AM, 07-Nov-2023
आज पथरिया में मायावती की सभा
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती मंगलवार को पथरिया आएंगी। जहां पर वह दोपहर 12:00 बजे एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड में बीएसपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। बसपा जिलाध्यक्ष इंजी. गोवर्धन राज ने बताया कि आज मायावती की सभा पथरिया में होगी। इसी तरह कल 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दमोह विधानसभा के इमलाई गांव आएंगे। यहां पर करीब 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। हेलीकाप्टर उतरने के लिए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। वे बुधवार को सुबह 11 बजे आएंगे उनके आगमन की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। आसपास का एरिया नो फ्लाईजोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:07 AM, 07-Nov-2023
MP Election 2023: 9 नवंबर को सतना आएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को सतना आएंगे। वे यहां हवाई पट्टी के पास स्थित मैदान में दोपहर साढ़े 11 बजे से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो आएंगे और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से सतना पहुंचेंगे। पीएम मोदी का 15 दिन में सतना जिले का यह दूसरा दौरा होगा।
09:06 AM, 07-Nov-2023