फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Budget Session: सभी की भावनाओं के अनुरूप होगा बजट-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Mon, 10 Mar 2025 03:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Mar 2025 03:19 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Budget Session Live Updates News in Hindi: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। इसकी शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन से पहले ही कांग्रेस का मंच टूट गया है। 

विज्ञापन
MP Budget Session 2025 Live Updates Mohan Yadav Congress Protest Details News in Hindi
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:31 PM, 10-Mar-2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी की भावना के अनुरूप बजट होगा। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट का रिकॉर्ड टूटेगा। महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का सत्र शुरू हुआ है। भविष्य की रूपरेखा पर बात रखी गई है। सरकार की नियत की रूपरेखा दी गई है। इन सब पर सदन में चर्चा होगी। चर्चा के दौरान पूरा जवाब भी आएगा। सरकार की योजना सर्वजन हिताय है।
01:23 PM, 10-Mar-2025
कांग्रेसी बैरिकेडिंग पर चढ़े
मंच टूटने के बाद किसान कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए हैं।  पुलिस के रोकने पर भी वे नहीं रुक रहे हैं। उनको बैरिकेडिंग पर चढ़ने से पुलिस लगातार रोक रही है। पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बैरिकेटिंग पर चढ़े हैं।
विज्ञापन
01:01 PM, 10-Mar-2025
घायलों को भेजा जा रहा अस्पताल
मंच टूटने से कई नेता घायल हो गए हैं। इनको अस्पताल भेजा जा रहा है। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि यहां पर एंबुलेंस नहीं थी। इस वजह से निजी वाहनों से कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि राजीव सिंह को  ज्यादा चोट आई है। उन्हे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। 
12:53 PM, 10-Mar-2025
कांग्रेस का मंच टूटा
कांग्रेस ने सड़क पर जो मंच बनाया था वो टूट गया है। प्रदर्शन शुरु होने से पहले यहां नेताओं को भाषण देने थे। मंच पर बहुत अधिक संख्या में कार्यकर्ता चढ़ गए। इसकी वजह से ऐसा हुआ है। जब मंच टूटा तो प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मंच पर थे। कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं। 
12:46 PM, 10-Mar-2025
विधायक अभिलाष पांडे गंगाजल लेकर पहुंचे विधानसभा 
विधायक अभिलाष पांडे गंगाजल लेकर विधानसभा पहुंचे। उनका कहना है कि कुंभ के मौके पर 50 हजार परिवारों तक गंगाजल पहुंचाया है। इस मौके पर वे मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को भी गंगाजल भेंट करना चाहते हैं। इस वजह से वे गंगाजल लेकर यहां आए हैं।
  
12:36 PM, 10-Mar-2025
रौशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए रंगमहल चौराहे से रोशनपुरा चौराहे तक जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। रौशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। वाटर कैनन, टियर स्मोक गैस और अन्य सुरक्षा संसाधनों के साथ पुलिस के जवान तैनात किए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 10-Mar-2025
कांग्रेस ने सड़क पर बनाया मंच  
कांग्रेस, किसानों के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करने जा रही है। कांग्रेस नेताओं की सभा के लिए मंच सड़क पर ही बनाया गया है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंघार शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस विधायकों का दावा है कि पुलिस की लाठियों और वाटर कैनन का प्रयोग भी उनको नहीं रोक पाएगा। 

12:09 PM, 10-Mar-2025


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
सदन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को  श्रद्धांजलि दी गई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि  राजीव गांधी के सपने को मनमोहन सिंह ने साकार किया। इसके अलावा देश में  निजीकरण को बढ़ावा दिया। दिवंगतो को लेकर विधानसभा में दो मिनट का मौन धारण किया गया।  विधानसभा की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

12:06 PM, 10-Mar-2025
12 मार्च को आएगा मप्र का बजट
राज्यपाल के अभिभाषण पर 11 मार्च और 13 मार्च को चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सदन में जानकारी दी कि मध्यप्रदेश सरकार का साल 2025-26 का बजट 12 मार्च को पेश किया जाएगा। 
12:02 PM, 10-Mar-2025
सदन में भारतीय क्रिकेट टीम को दी गई बधाई
सदन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चैंपियन्स ट्राफी में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीसरी बार जीतने वाली अकेली हमारी भारतीय क्रिकेट टीम है। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा भारत की क्रिकेट टीम ने टीम वर्क दिखाया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। आसंदी की तरफ से  भी टीम को बधाई दी गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed