फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Karwa Chauth on October 29

करवा चौथ 29 अक्तूबर को: शाम 5:50 से रात 10:11 तक पूजन का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय 8:12 बजे

Wed, 28 Oct 2026 12:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Wed, 28 Oct 2026 12:44 PM IST
सार

करवा चौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा; पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:50 से रात 10:11 बजे तक और चंद्रोदय शाम 8:12 बजे के आसपास रहेगा। शुक्रास्त को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम से महिलाओं में व्रत को लेकर असमंजस बना हुआ है।

विज्ञापन
Karwa Chauth on October 29
करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखंड सौभाग्य और सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ इस बार 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस बार पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:50 बजे से रात 10:11 बजे तक रहेगा, जबकि चंद्रोदय का समय शाम 8:12 बजे विभिन्न स्थानों पर 8:05 के बाद रहेगा। कुछ लोग शुक्रास्त को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। इससे महिलाओं में करवाचौथ के व्रत को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

 

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि इस वर्ष व्रत पर बुधादित्य योग का विशेष संयोग बन रहा है। कुछ लोग शुक्रास्त को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि शास्त्रों के मुताबिक शुक्रास्त में केवल मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, व्रत-त्योहारों पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ बुधवार रात 1:08 बजे से हो जाएगा जो 29 अक्तूबर की रात 10:11 बजे तक रहेगा। इस प्रकार सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक व्रत और पूजन के लिए संपूर्ण समय मिलेगा।

विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं द्रौपदी को इस अखंड सौभाग्य प्रदायक व्रत का उपदेश दिया था। इस दिन मां भगवती करक देवी का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। व्रत के नियमों के तहत सुबह अरुणोदय काल से पूर्व स्नान कर, सूर्योदय के बाद जल का त्याग किया जाता है। शाम को करक देवी की पूजा के बाद रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला जाता है। विद्वानों ने चिंता जताते हुए कहा है कि वर्तमान दौर में यह पावन व्रत उपहारों के लेन-देन और महज दिखावे की विकृति की ओर बढ़ रहा है, जबकि शास्त्रों में इसे पति-पत्नी के अनन्य प्रेम और दो शरीरों के बीच एक आत्मा की आत्मीयता का प्रतीक माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed