UP Budget Session Live: सीएम योगी ने शंकराचार्य मामले पर दिया बयान, बोले- कानून सबके लिए बराबर है
{"_id":"698ea1797d400be693005841","slug":"up-vidhan-sabha-live-discussion-on-governor-s-address-budget-session-updates-in-hindi-2026-02-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Budget Session Live: सीएम योगी ने शंकराचार्य मामले पर दिया बयान, बोले- कानून सबके लिए बराबर है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 13 Feb 2026 06:17 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 13 Feb 2026 06:17 PM IST
खास बातें
UP Budget Session 2026 Live Updates in Hindi: यूपी विधानसभा में आज सीएम योगी राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब दे सकते हैं। सदन के हंगामेदार रहने की संभावना है। पढ़िए सदन की कार्यवाही के लाइव अपडेट...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:16 PM, 13-Feb-2026
शंकराचार्य मामले पर बोले, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है
मुख्यमंत्री योगी ने माघ मेले में शंकराचार्य मामले पर कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। ये सदन कानून से चलता है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। मैं मुख्यमंत्री हूं पर कानून मेरे लिए भी वही हैं जो कि कॉमन मैन के लिए हैं। हर किसी को मर्यादाओं का पालन करना पड़ता है। सपा की सरकार में उन पर लाठीचार्ज किया गया था अब सपा के लोग नैतिकता की बात करते हैं। एक जिम्मेदार व्यक्ति कभी भी अमर्यादित आचरण नहीं कर सकता है। हम कानून का पालन करना जानते हैं और करवाना भी जानते हैं।
05:57 PM, 13-Feb-2026
"12 हजार एकड़ में बन रहा देश का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट"
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के सर्वाधिक एयरपोर्ट यूपी में हैं। नोएडा में देश का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट बन रहा है जो 12 हजार एकड़ में फैला हुआ है। आज यूपी की पहचान एक्सप्रेस वे और एयरपोर्ट से हो रही है। ये यूपी में हुआ सबसे बड़ा बदलाव है।
विज्ञापन
05:48 PM, 13-Feb-2026
"कॉमनवेल्थ, एशियाड और ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देते हैं"
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि खेलों के लिए प्रदेश में बजट की कमी नहीं है। हम खेलो इंडिया के साथ इसे जोड़ते हैं और आगे बढ़ाते हैं। हम कॉमनवेल्थ, एशियाड और ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का काम करते हैं। प्रदेश में खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने पर काम किया जा रहा है।
05:38 PM, 13-Feb-2026
"एक लाख 75 हजार महिलाओं को सरकारी नौकरी दी"
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश ने महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को नौकरियां दी हैं। बीते नौ साल में नौ लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं जिनमें से एक लाख 75 हजार महिलाओं की संख्या है। इसके साथ ही पुलिस भर्ती में भी महिलाओं को बड़ी संख्या में मौका दिया गया है।05:24 PM, 13-Feb-2026
"हमारी सरकार सिर्फ माफिया का नहीं मच्छरों का भी इलाज करती है"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले इंसेफलाइटिस से प्रदेश में हर साल मौतें होती थीं। हमने इस पर नियंत्रण लगाया और आज अगर इस तरह के परिणाम आए हैं तो इसका श्रेय पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जाता है। हमारी सरकार सिर्फ माफिया का नहीं मच्छरों का भी इलाज करती है।05:02 PM, 13-Feb-2026
सपा-कांग्रेस ने अन्नदाता किसान को कर्जदार बना दिया था
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने अन्नदाता किसान को कर्जदार बना दिया था। सपा सरकार ने व्यापारियों और निवेशकों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया था। चारों तरफ हताशा और निराशा थी। प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा खराब हो चुकी थी। बीते नौ साल में प्रदेश की स्पष्ट कृषि नीति के कारण अब कृषि की लागत कम और उत्पादन ज्यादा है। हमने विकास की यात्रा से अन्नदाता को जोड़ने का काम किया है। देश की कुल कृषि भूमि का यूपी के पास 11 फीसदी है पर हमारा अन्नदाता इस पर देश का 21 प्रतिशत खाद्यान्न उत्पन्न कर रहा है। किसानों के खाते में सीधे 95 हजार करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है। आज खाद्यान्न उत्पादन में यूपी पहले स्थान पर है। दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य है साथ ही मत्स्य उत्पादन में भी प्रगति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:55 PM, 13-Feb-2026
2017 के पहले यूपी को लोग गलत निगाहों से देखते थे
आज यूपी के बारे में हर कोई अच्छा सोचता है। 2017 के पहले यूपी को लोग गलत निगाहों से देखते थे। आज यूपी की अर्थव्यवस्था 36 लाख करोड़ हो गई है। हमने टैक्स चोरी को रोका है। टैक्स चोरी रोकना भ्रष्टाचार पर सरकार का प्रहार है। बीते नौ साल में जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है फिर भी हमने वित्तीय अनुशासन कायम रखा है।
04:47 PM, 13-Feb-2026
"वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं"
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं। वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है। उन लोगों को वहीं जाना चाहिए जहां पर इसका विरोध होता है। हम कह सकते हैं कि भाजपा में कोई भी वंदे मातरम का विरोध नहीं करता है और जो विरोध करे उसे कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए।
तुष्टिकरण की नीति के कारण सपा के लोग अयोध्या और मथुरा के विकास का विरोध करते हैं। इनके शासन काल में कावड़ यात्रा को रोका जाता था। हमने अयोध्या में दीपोत्सव मनाया सपा ने इसका विरोध किया। यूपी देश की आस्था का केंद्र है। सपा के लोग उत्तर प्रदेश को समझ हीं नहीं पाए हैं। विरासत के साथ विकास होना ही तो पुनर्जागरण है।
तुष्टिकरण की नीति के कारण सपा के लोग अयोध्या और मथुरा के विकास का विरोध करते हैं। इनके शासन काल में कावड़ यात्रा को रोका जाता था। हमने अयोध्या में दीपोत्सव मनाया सपा ने इसका विरोध किया। यूपी देश की आस्था का केंद्र है। सपा के लोग उत्तर प्रदेश को समझ हीं नहीं पाए हैं। विरासत के साथ विकास होना ही तो पुनर्जागरण है।
04:40 PM, 13-Feb-2026
"यूपी अब ट्रिपल टी का प्रतीक है"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है। आज यह ट्रिपल टी का प्रतीक बना है। आज यूपी टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन की त्रिवेणी बनकर उभरा है। इसको प्राप्त करने के लिए साफ नीयत थी। दृढ़ इच्छाशक्ति थी। हमने सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किया और विश्वास भरा कि यूपी भी कर सकता है। यूपी से भी परिणाम दिये जा सकते हैं। आज वही उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है और प्रदेश बीमारू राज्यों की सूची से बाहर गया है।
04:31 PM, 13-Feb-2026
"सपा सरकार में अपराधी समानांतर सरकार चलाते थे"
मुख्यमंत्री योगी ने सपा के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे थे। माफिया खुला घूमते थे। न तो बेटियां सुरक्षित थीं और न ही व्यापारी। पर अब यूपी उपद्रव नहीं उत्सव का प्रदेश है। अब प्रदेश में दंगों की जगह टेम्पल इकानॉमी विकसित हो रही है। 2017 के पहले के कुंभ में 12 करोड़ लोग आए थे पर इस बार माघ मेले में ही प्रयागराज में 21 करोड़ लोग स्नान करने आए। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास जागा है।