फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow Nikay Chunav Result : लखनऊ व अयोध्या के नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों की भारी जीत

Sun, 14 May 2023 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 May 2023 12:39 AM IST
खास बातें

UP Nikay Chunav 2023 Lucknow Nagar Nigam Election Result Live : नगर निगम चुनाव के रुझान सुबह 11 बजे से ही आने लगेंगे। मतपत्र से चुनाव होने की वजह से 10 नगर पंचायतों में मतगणना में समय लगेगा। इससे नगर पंचायत अध्यक्षों की स्थिति शाम तक ही साफ हो पाएगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। सभी मतगणना केंद्रों के बाहर जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था है। यहां पढ़िए मतगणना से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Lucknow Nagar Nigam Election Winning Candidates Municipal Corporation Vote Counting Live
लखनऊ में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:05 PM, 13-May-2023

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 मतगणना अपडेट

जनपद - गोण्डा 
नगर पालिका परिषद - गोण्डा
पद- अध्यक्ष
लक्ष्मी (भाजपा)  - 15362
उजमा राशिद (सपा) - 18805
पूनम (बसपा) - 829
संध्या निर्दलीय-  13849
नोटा- 146
अवैध - 1685
सपा प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष उज़्मा राशिद 3443 मतों से विजयी घोषित।
06:16 PM, 13-May-2023

सुल्तानपुर: री काउंटिंग के बाद भी बीएसपी की रूबीना बनी विजेता

सुल्तानपुर जिले के कोइरीपुर नगर पंचायत में बीएसपी प्रत्याशी रूबीना बानो शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुई थी। मतगणना पूरी होने के बाद वह विजेता घोषित की गई तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने रीकाउंटिंग के लिए दबाव बनाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वीडियोग्राफी के बीच री काउंटिंग की गई। जिसमें कोइरीपुर से बसपा की चेयरमैन प्रत्याशी रूबीना बानो 2152 वोट पाकर विजेता बनी। निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की सीमा साहू 2084 वोट पाकर 68 वोटो से हार गई।
विज्ञापन
06:15 PM, 13-May-2023

सुल्तानपुर: कादीपुर में भाजपा के आनंद जायसवाल ने अध्यक्ष पर दर्ज की जीत

पैंतीस वर्षों में पहली बार कादीपुर नगर पंचायत में कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभुराज सिंह को 72 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। प्रथम राउंड से लेकर चार राउंड की मतगणना तक निर्दलीय प्रत्याशी प्रभुराज सिंह आगे चलते रहे। अंतिम राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल ने बाजी मार ली।

भाजपा प्रत्याशी को कुल 2198 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभुराज सिंह को 2126 मत मिले। इस प्रकार आनंद जायसवाल 72 मतों से विजेता घोषित किए गए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कपिल मुनि को 148 मत व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जय बहादुर सिंह को 46 मतों पर संतोष करना पड़ा। कुल 74 मत अवैध घोषित किए गए और चार मत नोटा के रहे।

भाजपा प्रत्याशी आनंद जयसवाल ने मतदाताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवम प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नगर पंचायत में भी भाजपा की सरकार बन गई है। जिससे विधायक एवं सांसद से मिलकर नगर पंचायत के लिए अधिक से अधिक बजट लाकर रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करूंगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के वोट रूपी कर्ज को विकास के रूप में अदा करूंगा।
05:37 PM, 13-May-2023

लखनऊ नगर निगम में वार्डों की स्थिति

- नगर पंचायत काकोरी के बस्ती राम कटरा वार्ड संख्या 12 से सभासद आरिफ 267 वोटो से विजयी।
- अमेठी के कजियाना वार्ड से सपा से शाहीन बानो विजयी घोषित।
- वार्ड संख्या 12 बस्तीराम कटरा से आरिफ लगातार तीसरी बार सभासद चुने गए । इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी अमान को 84 वोटो से हराकर विजय घोषित हुए।
- इटौंजा से जीते सदस्य वार्ड एक रागिनी रावत निर्दलीय।
- कुंवर ज्योति प्रसाद से गौरी सावरिया 2400मतों से जीती। सपा की ज्योति सिंह को हराया।
- नगर पंचायत काकोरी के वार्ड नंबर 2 फुलवारी वार्ड से गीता उर्फ बेबी ने जीत दर्ज की।
- अंबेडकरनगर वार्ड से सपा के सुभाष चन्द्र 1109 मतों से जीते। भाजपा के संतोष धानुक को हराया।
- नगर पंचायत काकोरी के वार्ड नंबर 2 फुलवारी वार्ड से गीता उर्फ बेबी ने जीत दर्ज की।
- गोसाईंगंज के सरार करोरा वार्ड से भाजपा से सोनी विजयी।
- चरनजीत गांधी मोतीलाल नेहरू नगर चंद्रभानु गुप्त नगर से जीती। कांग्रेस के सूर्य पाल सिंह को 2000 मतों से हराया।
- महोना से वार्ड दो कटरा मोहल्ला से बसपा की बुलबुल कनौजिया की जीत।
- वार्ड नंबर 1 महात्मा गांधी भाजपा प्रत्याशी सभासद कुसुमा देवी 882 मत मिले। कांति देवी को 510 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 372 मतों से विजयी हुई।
- वार्ड नंबर 15 चंद्रशेखर आजाद नगर निर्दलीय प्रत्याशी सारिका शुक्ला को 130 मत मिले।कांग्रेस प्रत्याशी को 86 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी 44 वोटों से विजय हुई। 
- बीजेपी प्रत्याशी अतुल कुमार वार्ड नंबर 3 इंदिरा गांधी नगर 320 मत मिले । निर्दलीय प्रत्याशी महिंद्र को 277 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी अतुल कुमार 43 वोटों से विजयी हुई।
04:49 PM, 13-May-2023

अखिलेश यादव बोले, भाजपा की राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू

कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है।
 
04:47 PM, 13-May-2023

सुल्तानपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले कुल मत

नगर पालिका परिषद-सुल्तानपुर 4 राउंड के अपडेट बाद कुल मिले प्रत्याशियों को मत
प्रवीन अग्रवाल - 12294
मोहर्रम अली    - 1428
रहमान उर्फ मानू - 3801
वरुण मिश्र        - 5104
शशांक पांडेय    - 173
श्वेतांग सिंह       -  1105
संदीप शुक्ल     - 1019
बसंत लाल बरनवाल - 75
संजय कुमार गुप्ता    - 100
संजय जायसवाल     - 50
सुल्तानपुर नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल 7190  मतों से आगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:30 PM, 13-May-2023

लखनऊ में जीते ये प्रत्याशी

- नगर निगम जोन 3 में आने वाले विवेकानंद पुरी वार्ड से भाजपा की नूपुर शंखधर चुनाव जीतीं।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड से भाजपा की प्रियंका चुनाव जीतीं।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले जानकीपुरम प्रथम वार्ड से भाजपा की निशा तिवारी चुनाव जीतीं।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड  से भाजपा के मान सिंह यादव चुनाव जीते।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले कदम रसूल बाढ़ से सपा के मोहम्मद नदीम खान चुनाव जीते।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले महानगर वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र लोधी चुनाव जीते।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले लाला लाजपत राय वार्ड से भाजपा के राघव राम तिवारी चुनाव जीते।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले जयशंकर प्रसाद वार्ड से भाजपा के स्वदेश सिंह जीते।
04:25 PM, 13-May-2023

अमेठी गौरीगंज नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह की जीत

गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का दांव उलटा पड़ गया। शनिवार को आए मतगणना परिणामों ने इसकी पुष्टि की। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी तारा को 2119 मतों के बड़े अंतर से हराया। रश्मि को 7104 व तारा को 4985 मत मिले। निकाय चुनाव में जिले के साथ पूरे प्रदेश की निगाह गौरीगंज नगर पालिका परिषद के परिणामों पर टिकी थी।

शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे परिणाम घोषित होने के साथ ही लोगों में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि चुनाव को लेकर सपा विधायक की ओर से चला गया दांव उलटा पड़ गया। गौरतलब होगा कि नपा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह व सपा के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह में तलवारें खिंच गई थीं। चुनाव के दौरान जहां विधायक ने दीपक सिंह पर अपने समर्थकों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए वहीं दीपक पूरे मामले को फर्जी बताते रहे।
03:59 PM, 13-May-2023

अयोध्या: नगर निगम के साथ 60 पार्षदों में से 27 भारतीय जनता पार्टी के

17 समाजवादी पार्टी के
10 निर्दल
3 बहुजन समाज पार्टी के
01 आम आदमी पार्टी
01 पीस पार्टी
01 रालोद प्रत्याशी विजयी घोषित

- अयोध्या के बीकापुर नगर पंचायत से भाजपा के राकेश पांडे राणा 331 वोट से चेयरमैन पद पर जीते, दूसरे नंबर पर रही बसपा, तीसरे पर सपा।
03:56 PM, 13-May-2023

गोंडा जिले के कटरा बाजार में तीसरे राउंड की मतगणना

भाजपा 413
सपा 439
जीप 427
सितारा 224
गदा 224
अनार 337

तीसरे राउंड की मतगणना का परिणाम
- भाजपा के अर्जुन तिवारी 983 सपा की शमा परवीन को 1319 निर्दल कमलेश सिंह को 1071 निर्दल निसार अहमद को 631, निर्दल राजेश पांडे को 1010 को मिले है।
- सपा प्रत्याशी शमा परवीन 248 वोट से आगे।

श्रावस्ती: नगर सरकार से भाजपा का पत्ता साफ
नगर सरकार से भाजपा का पत्ता साफ हो गया। दोनों निकायों में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी काफी अंतरों से हार गए। यही नहीं भिनगा नगरपालिका बोर्ड में भाजपा अल्पमत में भी रहेगी। पच्चीय सदस्यों वाले इस बोर्ड में सपा के पांच, कांग्रेस के पांच, निर्दल आठ बसपा के तीन व भाजपा के भी तीन सभासद जीते हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed