Rajya Sabha Election Result : राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना पूरी, भाजपा को आठ, सपा को दो सीटें
UP Rajya Sabha Election Result Today Live Updates : राज्यसभा की 10 सीटों के लिए उत्तर प्रदेश विधानभवन में मंगलवार को मतदान पूरा हो गया है। विजेताओं की घोषणा हो गई है। भाजपा को आठ तो सपा को दो सीटें मिली हैं।
लाइव अपडेट
भाजपा के आठ व सपा के दो प्रत्याशियों की जीत तय
राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना अंतिम दौर में है। जल्द ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा के सभी आठ प्रत्याशियों व सपा के दो प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।सपा के एक विधायक का वोट अवैध घोषित
राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बरेली से सपा विधायक शजिल इस्लाम का वोट अवैध घोषित कर दिया गया है।बसपा विधायक ने भाजपा प्रत्याशी को किया वोट
यूपी के एकमात्र बसपा विधायक उमा शंकर पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने मुझसे वोट देने के लिए नहीं कहा इसलिए मैंने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। भाजप प्रत्याशी संजय सेठ ने मुझसे समर्थन मांगा था। राज्यसभा चुनाव के लिए अब तक 395 विधायक वोट कर चुके हैं।सपा विधायक बोले, राजनीति में आरोप लगते रहते हैं
#WATCH | Lucknow: On his resignation as Samajwadi Party Chief Whip, Manoj Kumar Pandey says, "The people have given me a chance to vote many times... If one is in politics, one has to bear all kinds of blame. I have been nominated for the people, and I will think only about my… pic.twitter.com/HUlfzo4b4A
— ANI (@ANI) February 27, 2024
एंबुलेंस में मतदान करने के लिए पहुंचे अपना दल विधायक नील रतन
अपना दल के कोरोना संक्रमित विधायक नील रतन पटेल एंबुलेंस से मतदान करने के लिए पहुंचे हैं। नील रतन सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।शिवपाल ने कहा, अब क्षेत्र की जनता संपूर्ण आत्मा की जांच करेंगी
राज्यसभा के लिए सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब अंतरात्मा के साथ- साथ सम्पूर्ण आत्मा की जांच क्षेत्र की जनता करेगी ताकि ऐसी भटकती हुई आत्माएं हमेशा के लिए शांत हो जाएं।तीसरी सीट पर वोटिंग ने बताया, कौन पीडीए के साथ और कौन खिलाफ है
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने के लिए कि कौन-कौन दिल से पीडीए के साथ है और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है।हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 27, 2024
अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है। pic.twitter.com/SWzDhvtnvF
सुभासपा विधायक ने मतदान एजेंट पर मत पत्र छीनने का आरोप लगाया
सुभासपा के विधायक जगदीश राय के साथ मतदान कक्ष में छीना झपटी हुई है। राय ने सपा प्रत्याशी को वोट किया है। उन्होंने मतपत्र एजेंट को दिखाया तो उसने मतपत्र छीनने का प्रयास किया।राजा भैया बोले- मुझे तो किसी ने पैकेज नहीं दिया है
जनसत्तादल लोकतांत्रिक के नेता राजा भैया ने क्रॉस वोटिंग को वेलकम चेंज कहा है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुझे तो किसी ने पैकेज नहीं दिया है। मैंने भाजपा के पक्ष में वोट किया है। मुझे तो चवन्नी भी नहीं मिली है।दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा था कि सुनने में आया है कि विधायकों से वोट लेने के लिए पैकेज डील की गई है।