फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Medhavi Samman Samaroh Live: सीएम योगी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- छात्र बनें एक अच्छा इंसान

Sat, 29 Jun 2024 06:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 29 Jun 2024 06:21 PM IST
खास बातें

CM Yogi Adityanath Medhavi Samman Samaroh Live Updates: अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों से संवाद किया। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ। यहां पढ़ें समारोह से जुड़ा पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh Live CM Yogi Adityanath Will Honour UP Board 10th 12th Toppers
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:18 PM, 29-Jun-2024

कार्यक्रम में सहयोग करने पर अमर उजाला ने किया धन्यवाद

एनसीसी के छात्रों को बांटे गए सर्टिफिकेट - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मेधावियों के अलावा अन्य स्कूल के छात्रों और एनसीसी के छात्रों को भी धन्यवाद किया। एनसीसी के छात्रों को भी सर्टिफिकेट बांटे गए।
06:02 PM, 29-Jun-2024
मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में इन सभी छात्रों को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

विज्ञापन
05:57 PM, 29-Jun-2024
सम्मानित किए गए ये सभी छात्र - फोटो : अमर उजाला
अन्य छात्रों को भी मेधावी सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को सम्मानित किया गया।
05:52 PM, 29-Jun-2024
इंटरमीडिएट के सम्मानित छात्रों की सूची 
1. यूपी बोर्ड टॉपर- शुभम वर्मा
2. अविशा सिंह
3. आदिति कुमार यादव
4. काजल सिंह
5. राधिका
6. कशिश मोर्य
7. नूतन यादव
05:48 PM, 29-Jun-2024
सीएम योगी और इंटरमीडिएट के यूपी बोर्ड टॉपर शुभम वर्मा - फोटो : अमर उजाला
सम्मानित छात्रों की सूची - हाईस्कूल टॉपर के छात्रों के नाम

1. यूपी बोर्ड टॉपर- प्राची निगम
2. मानसी चौरसिया
3. श्रीयांस सेठी
4. दीपांशी सिंह सेंगर
5. रशिका
6. भार्गवी सिंह
7. चाहत पटेल
8. मोहम्मद अयान
 
05:36 PM, 29-Jun-2024
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के एक सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके सवालों के जवाब दिए। सीएम योगी ने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। मुश्किलें तो आती हैं पर इससे घबराना नहीं चाहिए। अगर हमारे मार्ग में बाधाएं न आएं तो ये मानिए की हम गलत रास्ते पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:26 PM, 29-Jun-2024
प्राची निगम को सम्मान देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले हाईस्कूल और भी इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया। संवाद के दौरान सीएम योगी ने कहा कि इस सम्मान समारोह एक चुनौती के रूप में लें। आज आपका जो सम्मान किया गया है उससे और आगे कैसे किया जा सकता है। पिछले एक से दो वर्ष के अंदर जो आपने प्रयास किया वह कितना सार्थक हुआ। सीएम ने कहा कि तनाव को अपने बीच में ना आने दें। अपने स्वयं के जीवन में निश्चित दिनचर्या को अपनाएं। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हर काम समय से करें। दिन और रात को समय में बांटकर काम करें। आपकी समयबद्वता आपको अनुशासित करेंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत आप पाठ्यक्रम को रुचिकर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
05:22 PM, 29-Jun-2024
सीएम योगी ने छात्रों को दिए टिप्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में शॉर्टकट कभी भी मंजिल तक नहीं पहुंचा सकता। सफलता का एक मात्र फॉर्मूला कठिन परिश्रम। लेकिन परिज्ञम भी सही दिशा में होना चाहिए। जैसे किसान जब समय से खाद और पानी देता है तभी अच्छी फसल होती है। वैसे ही विद्यार्थियों को करना चाहिए। सरकार ने आपकी सुविधा के लिए अनेक प्रयास प्रारंभ किए हैं। सरकारी स्कूलों में सरकार अच्छे शिक्षक दे रही है। प्राजेक्ट अलंकार के तहत सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है। हमने अभ्युदय कोचिंग प्रारंभ की है। छात्रों को चाहिए लक्ष्य तय करें। अपने टीचरों से अपनी बात कहने में संकोच ना करें। आज शिक्षा को लेकर अच्छा माहौल है। समाज का हर तबका आपके साथ खड़ा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति दुनिया में भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करेगी।
 
05:19 PM, 29-Jun-2024
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
यहां मार्ग में बाधा नहीं वो दिशा सही नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर किसी कार्य में बाधा नहीं है तो मानकर चलिए कि आपकी दिशा सही नहीं है। मार्ग में बाधाएं हैं तो मानकर चलिए कि आप सही दिशा में हैं। जितने शुभचिंतक हैं, उतने दुश्मन भी होने चाहिए। 
05:15 PM, 29-Jun-2024
शॉर्टकट कभी सफलता की ओर नहीं जाता
अमर उजाला परिवार के द्वारा इस कार्यक्रम में मेरे सहयोगियो और महानुभावों और अभिभावकों, सभी उपस्थित बच्चों के इन प्रश्नों से साफ हो गया कि आपके आगे बढ़ने के लिए आपको मदद करेगा। आने वाली चुनौतियों के लिए हमें योजना भी तैयार करनी चाहिए। जीवन में सफलता का शॉर्टकट कभी उसे सफल नहीं बना सकता। सफलता का एक ही सूत्र है वो है कठिन परिश्रम। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखता है कि परिश्रम सही दिशा में हो।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed