Sarkari Naukri 2023 Live: SECR, SBI और CGPSC में निकलीं नौकरियां, जानें और कहां-किन पदों पर हो रही भर्ती?
{"_id":"6487efd7957dfffb5f0af746","slug":"sarkari-result-sarkari-naukri-live-latest-govt-jobs-exam-update-in-hindi-answer-key-teacher-bank-recruitment-2023-06-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: SECR, SBI और CGPSC में निकलीं नौकरियां, जानें और कहां-किन पदों पर हो रही भर्ती?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 13 Jun 2023 03:39 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:39 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023 Live: प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार, 13 जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगभग 70,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। केंद्र सरकार की रोजगार मेला पहल के तहत नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 (सरकारी नौकरी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
03:38 PM, 13-Jun-2023
Sarkari Naukri IRCON Recruitment 2023
इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड) में सिविल इंजीनियर पर पर भर्ती होनी है। इरकॉन ने 30 सिविल इंजीनियर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट rites.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
02:57 PM, 13-Jun-2023
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) सरकार के विभिन्न विभागों, आयोगों, बोर्डों आदि में भर्ती होनी है। आयोग की अधिसूचना के अनुसार राज्यभर में कुल 13 हजार 536 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चयन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
विज्ञापन
02:23 PM, 13-Jun-2023
Sarkari Naukri RBI Recruitment 2023
भारतीय रिजर्व बैंक ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए भर्ती शुरू की है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के बाद चिकित्सकीय जांच में फिट पाए जाने पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया rbi.org.in पर जाकर पूर्ण की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30.06.2023 है।
01:50 PM, 13-Jun-2023
Sarkari Jobs BEL Recruitment 2023
भारत इलेक्टॉनिक्स लिमिटेड ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यह सभी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होनी है। उम्मीदवार bel-india.in पर जाकर अंतिम तिथि 24.06.2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
01:21 PM, 13-Jun-2023
Sarkari Naukri Indian Air Force Recruitment 2023
भारतीय वायु सेना में ग्रेड ए अफसर के 276 पदों पर भर्ती निकली है। आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष से लेकर पदानुसार 24/26 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, मेडिकल परीक्षण और पृष्ठभूमि की जांच के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार afcat.cdac.in पर जाकर अंतिम तिथि 30 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:54 PM, 13-Jun-2023
Govt Jobs Naval Dockyard Mumbai
नेवल डॉकयार्ड मुंबई में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 281 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती अभियान के तहत, नेवल डॉकयार्ड मुंबई इन अपरेंटिस पदों पर विभिन्न ट्रेडों में भर्ती कर रहा है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navaldock.recttindia.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 PM, 13-Jun-2023
Sarkari Naukri CGPSC Recruitment 2023
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) सिविल जज 2023 के लिए कुल 49 पदों पर भर्ती होनी है। शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की हो। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
11:21 AM, 13-Jun-2023
Sarkari Job SBI Recruitment 2023
SBI में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, प्रमुख और सहायक महाप्रबंधक / मुख्य प्रबंधक के पद पर भर्ती होनी है। बैंक कुल 19 प्रमुख पदों पर इंटरव्यू के आधार पर भर्ती होनी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 जून से 21 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर जाकर पूर्ण की जा सकती है।
10:21 AM, 13-Jun-2023
Sarkari Naukri SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, SECR अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। योग्य उम्मीदवार SECR की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 772 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2023 है।
09:54 AM, 13-Jun-2023
GOVT Jobs PM Rozgar Mela Today at 44 Locations
रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रमुखता के साथ भर्तियां की जा रही हैं। वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, गृह मंत्रालय सहित कई विभागों में नई भर्ती की गई हैं।