फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: आरपीएससी और डीआरडीओ ने निकालीं बंपर भर्तियां, ऐसे मिलेगी सरकारी नौकरी

Sun, 20 Feb 2022 10:27 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 10:27 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs: अगर आप भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 Live Jobs in UP Bihar Railway Bharti CTET Result 20 February News Updates in Hindi
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:27 PM, 20-Feb-2022

Govt Jobs Update: परीक्षा की तारीखें भी जारी

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सहायक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 और 27 मार्च, 2022 को किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन फेज-1, फेज-2 और भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 
08:43 PM, 20-Feb-2022

Sarkari Job: ऐसे करें अपना आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2022 से शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट  rbi.org.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
08:03 PM, 20-Feb-2022

Sarkari Naukri:आरबीआई में 900 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां

बैंक भर्ती के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
06:54 PM, 20-Feb-2022

Sarkari naukri: इन पदों पर होगी भर्तियां

लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/ कनिष्ठ सचिवालय सहायक 
पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट
डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)
06:30 PM, 20-Feb-2022

सरकारी नौकरी: ऐसे करें आवेदन

एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की डिजिटल इंडिया पहल के तहत तैयार की गई उमंग मोबाइल एप के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
 
04:52 PM, 20-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: पांच हजार पदों के लिए होगी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2021-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस साल करीब 5000 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार सात मार्च, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:57 PM, 20-Feb-2022

Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीएससी की भर्ती

यूपीएससी की भर्ती के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से जरूरी योग्यता को जान सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
03:36 PM, 20-Feb-2022

Sarkari Jobs : यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन 03 मार्च तक कर सकेंगे

यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 03 मार्च, 2022 तक निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 
02:35 PM, 20-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट-नौकरी लाइव: UPSC Recruitment 2022

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट ऑफिसर के लिए 08 पदों, स्टोर ऑफिसर के लिए 11 पदों और असिस्टेंट मिनरल इकोनॉमिस्ट के लिए 14 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
01:53 PM, 20-Feb-2022

Sarkari Result Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग की एआरओ भर्ती

आरपीएससी की एआरओ भर्ती के तहत एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर व असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के कुल 22 पदों पद नियुक्तियां दी जाएंगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed