Sarkari Naukri Result CUET Live: सीयूईटी के लिए पंजीकरण आज से शुरू, जानें किन विभागों में निकलीं नई सरकारी भर्तियां
{"_id":"624d124a83468e7414341f10","slug":"sarkari-result-sarkari-jobs-2022-live-updates-uptet-mp-board-result-check-all-sarkari-naukri-result-latest-updates-in-hindi-in-april-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result CUET Live: सीयूईटी के लिए पंजीकरण आज से शुरू, जानें किन विभागों में निकलीं नई सरकारी भर्तियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Wed, 06 Apr 2022 08:08 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 06 Apr 2022 08:08 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2022 Live: कोविड-19 महामारी का संक्रमण भले ही दुनियाभर में आर्थिक मंदी का प्रमुख कारण बना हो लेकिन इसके बावजूद भारत के जॉब मार्केट इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। पिछले दो-तीन महीनों में देश में नई भर्तियां होती रही हैं। अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको सीयूईटी के लिए पंजीकरण को लेकर भी अपडेट दे रहे हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result CUET Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:08 PM, 06-Apr-2022
Sarkari Naukri: भारतीय सेना में एसएससी टेक भर्ती 2022 का आज अंतिम दिन
भारतीय सेना अक्टूबर 2022 के लिए 59वां पुरुष कोर्स और 30वां महिला कोर्स के पदों की भर्ती करने जा रहा हैं जो उम्मीदवार भारतीय सेना की एसएससी टेक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।07:03 PM, 06-Apr-2022
Sarkari Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
05:21 PM, 06-Apr-2022
Sarkari Result: इस तारीख को जारी होंगे यूपीटीईटी के परिणाम
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के परिणाम घोषित होने की तारीख का एलान कर दिया गया है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक परिणाम 8 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।04:37 PM, 06-Apr-2022
Sarkari Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
आयोग ने उम्मीदवारों की ओर से प्राप्त किए गए अंकों को भी अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था और परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।03:45 PM, 06-Apr-2022
Sarkari Result: महाराष्ट्र पीएससी ने जारी किया सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट परीक्षा का परिणाम
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से सिविल जज (जूनियर डीएन) और न्यायिक मजिस्ट्रेट (एफसी) भर्ती परीक्षा 2020 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।02:30 PM, 06-Apr-2022
CUET 2022: इस तारीख तक चलेंगे आवेदन
CUET 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक महीनें यानी 6 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई, 2022 तक के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:44 PM, 06-Apr-2022
CUET 2022 के लिए देर से शुरू हो रहा आवेदन लिंक
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए आवेदन लिंक देरी से शुरू किया जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 2 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। हालांकि, अपुष्ट कारणों से इसमें देरी सामने आई और 6 अप्रैल की नई तारीख का एलान किया गया।01:03 PM, 06-Apr-2022
CUET 2022 के लिए कैसे कर सकेंगे आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना पंजीयन करा पाएंगे।12:39 PM, 06-Apr-2022
cuet 2022 के लिए आवेदन आज से शुरू होंगे
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया का लिंक आज 6 अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाली है।11:42 AM, 06-Apr-2022
कमेंट
कमेंट X