फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA January 2027 Exam Dates Released: Foundation from Jan 3, Intermediate from Jan 2

आईसीएआई: सीए जनवरी 2027 की तारीखें जारी, फाउंडेशन तीन जनवरी से, कब होगी शुरू इंटरमीडिएट परीक्षा?

Wed, 23 Sep 2026 08:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2026 08:28 PM IST
सार

ICAI CA January 2027 Exam Date: आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2027 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। फाउंडेशन की परीक्षा 3 से 9 जनवरी तक होगी, जबकि इंटर की दोनों समूहों की परीक्षा भी जनवरी में ही आयोजित की जाएगी। देखें पूरा शेड्यूल...
 

विज्ञापन
ICAI CA January 2027 Exam Dates Released: Foundation from Jan 3, Intermediate from Jan 2
ICAI CA January 2027 Exam Schedule - फोटो : AI Generated

विस्तार

ICAI CA January 2027 Exam Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2027 परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन परीक्षा 3 जनवरी से 9 जनवरी 2027 के बीच होगी।

विज्ञापन


वहीं सीए इंटरमीडिएट की दोनों समूहों की परीक्षा 2 जनवरी से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम आईसीएआई के परीक्षा विभाग ने जारी किया है।
विज्ञापन


आईसीएआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा घोषित परीक्षा केंद्रों पर तभी आयोजित की जाएगी, जब संबंधित केंद्र से परीक्षा में शामिल होने के लिए पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी विकल्प चुनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा किन तारीखों में होगी?

सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा दो समूहों में आयोजित की जाएगी। सभी प्रश्नपत्रों के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी।

 

समूह परीक्षा की तारीख
समूह-1 2, 4 और 6 जनवरी 2027
समूह-2 8, 10 और 12 जनवरी 2027

 

सीए फाउंडेशन की परीक्षा कब होगी?

  • सीए फाउंडेशन परीक्षा चार दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुरुआत 3 जनवरी 2027 से होगी और पेपर 9 जनवरी तक होंगे।
  • फाउंडेशन के पेपर 1 और 2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इन दोनों पेपरों की अवधि तीन घंटे रहेगी।
  • वहीं पेपर 3 और 4 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इनकी अवधि दो घंटे होगी।


फाउंडेशन और इंटर परीक्षा का समय क्या रहेगा?

आईसीएआई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अलग-अलग पेपर के लिए परीक्षा का समय इस प्रकार रहेगा:

 
परीक्षा पेपर समय अवधि
फाउंडेशन पेपर 1 और 2 दोपहर 2 से शाम 5 बजे 3 घंटे
फाउंडेशन पेपर 3 और 4 दोपहर 2 से शाम 4 बजे 2 घंटे
इंटरमीडिएट सभी पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे 3 घंटे

 

क्या परीक्षा शुरू होने से पहले पढ़ने का अतिरिक्त समय मिलेगा?

  • आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि फाउंडेशन के पेपर 3 और 4 के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले पढ़ने का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
  • अन्य पेपरों के लिए अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त पढ़ने का समय मिलेगा। यह समय दोपहर 1:45 बजे से 2 बजे तक रहेगा।

सार्वजनिक अवकाश होने पर क्या होगा?

आईसीएआई ने परीक्षा कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बात स्पष्ट की है। अगर परीक्षा के किसी दिन केंद्र सरकार, राज्य सरकार या स्थानीय निकाय की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed