Sarkari Result Naukri 2023 Live: रेलवे-नर्सिंग,शिक्षा विभाग में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया
{"_id":"644dec6fa4d457dbef085ac3","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-exam-results-marksheet-2023-04-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Naukri 2023 Live: रेलवे-नर्सिंग,शिक्षा विभाग में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 30 Apr 2023 06:07 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 30 Apr 2023 06:07 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023: केंद्र और राज्य के कई विभागों में वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग ,शिक्षा विभाग, नर्सिंग ऑफिसर, रेलवे लोको पायलट के पदों पर आवेदन करने का मौका है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी, sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
06:07 PM, 30-Apr-2023
MPPSC Sports Officer Recruitment 2023
एमपीपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। 1 जनवरी, 2023 को 40 वर्ष की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार विस्तृत अधिसूचना में रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
04:02 PM, 30-Apr-2023
MPPSC Sports Officer Recruitment 2023
उम्मीदवार 28 अप्रैल से 29 मई, 2023 तक अपने आवेदन पत्र में परिवर्तन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 50 रुपये प्रति परिवर्तन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 129 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
04:02 PM, 30-Apr-2023
MPPSC Sports Officer Recruitment 2023
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से खेल अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई दोपहर 12 बजे तक है।
03:50 PM, 30-Apr-2023
Indian Navy Recruitment 2023: एसएससी अधिकारी के लिए कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नौसेना एसएससी अधिकारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लॉग ऑन करें।
नेवी एसएससी ऑफिसर 2023 भर्ती के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज कर खुद को रजिस्टर करें।
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
03:50 PM, 30-Apr-2023
ndian Navy Recruitment: 242 पदों पर हैं रिक्तियां
रिक्तियां की संख्या : भारतीय नौसेना भारतीय नौसेना की विभिन्न शाखाओं में कुल 242 अधिकारी पदों के लिए यह भर्ती कर रही है।01:39 PM, 30-Apr-2023
Indian Navy Recruitment: 29 अप्रैल से शुरू आवेदन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल, 2023 से इंडियन नेवी की भर्ती वेबसाइट joinindiannavy.gov.in आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2023 है। उम्मीदवारों को 10 साल की अवधि के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा, लेकिन इसे 04 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है, जिससे कुल अधिकतम 14 वर्ष की सेवा। चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 30-Apr-2023
PM Modi Mann Ki Baat
प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हो गए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर की एक महिला उद्यमी तोंगब्रम बिजय शांति के साथ संवाद किया। जिन्होंने कमल के तने के धागे से कपड़ा बुनने का स्टार्टअप स्थापित किया है। जिससे उन्होंने आस-पास की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। जिससे उनके स्टार्टअप में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। साथ ही महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं।
11:02 AM, 30-Apr-2023
BARC Recruitment 2023
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भर्ती 2023 की अधिसूचना के मुताबिक स्ट्राइपेंड्री ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए
10:39 AM, 30-Apr-2023
BARC Recruitment 2023
इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 24 अप्रैल 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 22 मई 2023 तक समय है। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर अपने भरे हुए फॉर्म को जमा करना होगा।
09:38 AM, 30-Apr-2023
Sarkari Result Naukri 2023 Live: रेलवे-नर्सिंग,शिक्षा विभाग में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया
BARC Recruitment Notification 2023: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत टेक्निकल ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्निशियन बॉयलर अटेंडेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-I और स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-II सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।