Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! इन विभागों में निकलीं भर्तियां
{"_id":"651e1ecde4b579b09a0117e3","slug":"sarkari-naukri-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-10-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! इन विभागों में निकलीं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 05 Oct 2023 05:18 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:18 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: 12वीं पास से लेकर डिप्लोमा कर चुके या फिर ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार देर होने से पहले अपनी पसंद की नौकरी देखकर अभी अप्लाई कर दें।
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2023 Live Updates
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:18 PM, 05-Oct-2023
BEL Graduate Apprentice Recruitment 2023
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।
03:29 PM, 05-Oct-2023
BTSC Bihar ANM Recruitment
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने विज्ञापन संख्या 07/2022 के तहत महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 अक्तूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:28 PM, 05-Oct-2023
UPPSC APS Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 19 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 19 अक्तूबर 2023 तक आवेदन करने के साथ ही फीस का भुगतान भी कर सकते हैं। यूपी में यह भर्ती करीब 10 साल बाद आयोजित हो रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
03:27 PM, 05-Oct-2023
AIIMS Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली, उत्तर प्रदेश में ग्रुप बी और सी में नॉन फैकल्टी पदों पर 17 सितंबर से भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
03:27 PM, 05-Oct-2023
ITBP Constable Rally 2023
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती चल रही है। यह भर्ती ओपन रैली प्रणाली के माध्यम से की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 05 अक्तूबर से 08 अक्तूबर, 2023 तक निर्धारित स्थानों पर वॉक इन इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें...
पूरी खबर यहां पढ़ें...
10:57 AM, 05-Oct-2023
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को 11 अक्तूबर 2023 तक आगे बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 AM, 05-Oct-2023
BPSSC Bihar Police SI Recruitment
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के करीब 1300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 5 अक्तूबर से शुरू कर दी है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpssc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
08:17 AM, 05-Oct-2023
RPSC Recruitment 2023
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की तरफ से लाइब्रेरियन, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई), और सहायक प्रोफेसर (गृह विज्ञान) के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 05 अक्तूबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
07:44 AM, 05-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! इन विभागों में निकलीं भर्तियां; जल्द करें अप्लाई
Police Recruitment 2023: कोलकाता पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कोलकाता पुलिस में ड्राइवर के पदों पर भर्ती चल रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट kolkatapolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...