Police Recruitment 2023: इस राज्य के पुलिस विभाग में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
Police Recruitment 2023: कोलकाता पुलिस ने ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Police Recruitment 2023: कोलकाता पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कोलकाता पुलिस में ड्राइवर के पदों पर भर्ती चल रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट kolkatapolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 अक्तूबर 2023 तक है।
कोलकाता पुलिस में अनुबंध के आधार पर 412 ड्राइवर/पुलिस ड्राइवर पदों पर भर्ती चल रही है। इसके लिए 21 से 40 वर्ष के बीच के उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे।
Kolkata Police Recruitment पात्रता
-
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना चाहिए।
-
तकनीकी योग्यता: वैध परिवहन लाइसेंस होना चाहिए।
-
अनुभव: किसी भी सरकारी संगठन में ड्राइविंग का कम से कम 3 साल का अनुभव।
-
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना चाहिए।
Kolkata Police Recruitment वेतन
कोलकाता पुलिस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये वेतन दिया जाएगा।