RPSC Recruitment 2023: सहायक प्रोफेसर-पीटीआई सहित कई पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी करें आवेदन
RPSC Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से लाइब्रेरियन, सहायक प्रोफेसर, पीईआई सहित कई पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
RPSC Recruitment 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की तरफ से लाइब्रेरियन, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई), और सहायक प्रोफेसर (गृह विज्ञान) के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 अक्तूबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RPSC Recruitment रिक्तियों का विवरण
-
लाइब्रेरियन - 247 पद
-
शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (PTI) - पद
-
सहायक प्रोफेसर (गृह विज्ञान) - 39 पद
RPSC Recruitment आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु : 40 वर्ष
राजस्थान लोक सेवा आयोग लाइब्रेरियन, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक और सहायक प्रोफेसर गृह विज्ञान 2023 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
RPSC Recruitment आवेदन शुल्क
राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए सामान्य,अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि ओबीसी, बीसी, एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि सुधार शुल्क के रूप में 500 रुपये देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान राजस्थान ई मित्र पोर्टल पर नकद या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
RPSC Recruitment शैक्षणिक योग्यता
-
सहायक प्रोफेसर - 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। यूजीसी / सीएसआईआर नेट / एसएलईटी / सेट परीक्षा उत्तीर्ण या पीएचडी होना चाहिए। राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
-
लाइब्रेरियन - लाइब्रेरी साइंस, सूचना विज्ञान या डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर डिग्री या 55% अंकों के साथ समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। यूजीसी / सीएसआईआर नेट / एसएलईटी / सेट परीक्षा उत्तीर्ण या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
-
पीटीआई - मास्टर डिग्री शारीरिक शिक्षा और खेल या शारीरिक शिक्षा या खेल विज्ञान या 55% अंकों के साथ समकक्ष डिग्री। राज्य और/या राष्ट्रीय चैंपियनशिप की अंतर विश्वविद्यालय/अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय/कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए। यूजीसी/सीएसआईआर नेट/एसएलईटी/सेट या पीएचडी होना चाहिए। राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
![]()