फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Raebareli Non-Teaching Group B C Recruitment 2023 know how to apply at aiimsrbl.edu.in

AIIMS Recruitment 2023: यूपी के इस एम्स में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Thu, 05 Oct 2023 02:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 05 Oct 2023 02:22 PM IST
सार

AIIMS: एम्स भर्ती के लिए विभिन्न समूह बी, और सी गैर-शिक्षण (गैर-संकाय) पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
AIIMS Raebareli Non-Teaching Group B C Recruitment 2023 know how to apply at aiimsrbl.edu.in
AIIMS Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AIIMS Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली, उत्तर प्रदेश में ग्रुप बी और सी में नॉन फैकल्टी पदों पर 17 सितंबर से भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

AIIMS Recruitment रिक्तियों की संख्या

एम्स रायबरेली में ग्रुप बी के तहत 100 पद और ग्रुप सी के 49 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 18 से 35 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3540 रुपये (जीएसटी सहित) है। जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1770 रुपये ( जीएसटी सहित) है। पीडब्ल्यूबीडी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन

AIIMS Recruitment शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों के पास 10+2 विज्ञान के साथ/स्नातक/बी.एससी. होना चाहिए। कार्य अनुभव के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री/एम.एससी./डिप्लोमा/मास्टर डिग्री/बैचलर डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed