Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: आयोग ने 500 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं भर्तियां, 5 अगस्त तक करें आवेदन
{"_id":"60f8d0f72ffa4a231606867a","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-22-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: आयोग ने 500 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं भर्तियां, 5 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 22 Jul 2021 07:52 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:52 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत के साथ-साथ सही अवसर की भी जरूरत होती है। इसलिए अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर विभिन्न विभागों द्वारा निकालीं गईं नौकरियाें की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह लाइव खबर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:31 PM, 22-Jul-2021
सरकारी नौकरी लाइव : डीडीए में मिल रहीं नौकरियां
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में ऊंचे पद पर शानदार नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने निदेशक (वित्त विभाग) पद के लिए - 1 रिक्ति और वित्तीय सलाहकार (आवास विभाग) पद के लिए - 1 रिक्ति की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत नियम और शर्तों के लिए डीडीए की वेबसाइट www.dda.org.in देखें।
06:42 PM, 22-Jul-2021
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती के तहत राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर आवेदन के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
05:59 PM, 22-Jul-2021
Govt Job : उत्तराखंड लेखपाल भर्ती का विवरण
- ऊधमसिंह नगर - 56
- हरिद्वार - 35
- देहरादून - 29
- नैनीताल - 26
- चंपावत - 01
05:25 PM, 22-Jul-2021
उत्तराखंड पटवारी के लिए यहां देखे जिलेवार पदों का विवरण
- पौड़ी गढ़वाल - 79
- अल्मोड़ा - 50
- टिहरी - 45
- पिथौरागढ़ - 38
- उत्तरकाशी - 38
- नैनीताल - 27
- चमोली - 26
- चंपावत - 23
- बागेश्वर - 18
- रुद्रप्रयाग - 13
- देहरादून - 9
03:50 PM, 22-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : पटवारी और लेखपाल के पदों पर 21 वर्ष से अधिक आयु वाले करें आवेदन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती के तहत राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें पटवारी के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
02:52 PM, 22-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : पटवारी और लेखपाल के पदों पर करें आवेदन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया https://sssc.uk.gov.in/ पर शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 22-Jul-2021
Sarkari Vacancy: लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए किया जाएगा आमंत्रित
भारतीय सेना के विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षाण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:47 PM, 22-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय सेना के पदों पर ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.jointerritorialarmy.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर प्रादेशिक सेना अधिकारी भर्ती नामक लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक विवरणों दर्ज करें।
- एक बार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जनरेट हो जाने पर आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- अपनी नवीनतम तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन प्रतिलिपि अपलोड करें।
- 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म के साथ शुल्क भुगतान की एक प्रति डाउनलोड करें।
11:47 AM, 22-Jul-2021
Sarkari Jobs: 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
भारतीय सेना द्वारा निकालीं गई भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की 19 अगस्त 2021 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना चाहिए।
10:43 AM, 22-Jul-2021
Govt Jobs: गैर विभागीय अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन
भारतीय सेना के प्रादेशिक सेना विभाग ने गैर-विभागीय अधिकारियों की भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।चयनित आवेदकों को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।