Sarkari Naukri Result 2021: इन विभागों में बंपर नौकरियां, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन
{"_id":"60f2308f8ebc3e6a7d60ec36","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-17-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021: इन विभागों में बंपर नौकरियां, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 17 Jul 2021 08:35 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:35 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:32 PM, 17-Jul-2021
सरकारी नौकरी: यह है निर्धारित योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास बेसिक कंप्यूटर में सर्टिफिकेट होना जरूरी है। मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास करने अनिवार्य है। अधिका जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।07:26 PM, 17-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021: चयनित आवेदकों को मिल सकता है 81 हजार रुपये तक का वेतन
- पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट - अभ्यर्थियों को बतौर वेतन 25,500 से 81,100 रुपये दिए जा सकते हैं।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ - चयनित आवेदकों को 18,000 से 56,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
06:44 PM, 17-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : 18 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 10 जुलाई, 2021
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 18 अगस्त, 2021
05:44 PM, 17-Jul-2021
Sarkari Job : असिस्टेंट और स्टाफ के पदों पर निकलीं हैं भर्तियां
पंजाब पोस्टल सर्कल ने 57 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पोस्टल असिस्टेंट के 45, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 09, और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 03 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
04:41 PM, 17-Jul-2021
Govt Jobs : 16 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 16 जुलाई, 2021
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 12 अगस्त, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 16 अगस्त, 2021
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
03:41 PM, 17-Jul-2021
सरकारी नौकरी: चयनित आवेदकों को मिलेगा 34 हजार रुपये तक का वेतन
यूपीपीएससी द्वारा निकालीं गई भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 9300 रुपये से लेकर 34800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 17-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : स्टाफ नर्स के 3000 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं हैं भर्तियां
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्टाफ नर्स के 3012 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं तथा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष) के 341 और स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (महिला) के 2671 पदाें पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
01:40 PM, 17-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने निकाली बंपर नौकरियां, 21 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 8853 है। एएनएम में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होंगी। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। एएनएम के ये सारे पद संविदा के आधार पर हैं। इन रिक्तियों के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हुई है और अंतिम तिथि 21 जुलाई है।12:57 PM, 17-Jul-2021
एसएससी जीडी भर्ती 2021: 25 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 25 हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों पर आवेदन की शुरुआत भी हो चुकी है। ये रिक्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
12:15 PM, 17-Jul-2021